डॉ विकास दिव्यकीर्ति का जीवन परिचय | Dr Vikas Divyakirti Biography in Hindi

डॉ विकास दिव्यकीर्ति का जीवन परिचय, Dr Vikas Divyakirti Biography in Hindi, डॉ विकास दिव्यकीर्ति आईएएस रैंक, डॉ विकास दिव्यकीर्ति वाइफ नाम, डॉ विकास दिव्यकीर्ति family

डॉ विकास दिव्यकीर्ति (Dr. Vikas Divyakirti) भारत के एक बेहद लोकप्रिय शिक्षक है। वे Drishti IAS coaching Centre के संस्थापक है और पूर्व आईएएस रह चुके हैं। भारतीय प्रशासनिक सेवा (Indian Administrative Service) के तैयारी मे जूटे शायद ही ऐसा कोई उम्मीदवार हो, जो उनका नाम नहीं जानता हो। डॉ विकास दिव्यकीर्ति ने एक शिक्षण संस्था (दृष्टि द विज़न)का स्थापना किया है, जहां भारतीय सिविल सेवा (Indian Administrative ServiceIAS) के तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को प्रशिक्षण दिया जाता है। डॉ विकास दिव्यकीर्ति के बारे में अधिक जानने के लिए इस पोस्ट को अंत तक जरूर पढ़ें।

Dr Vikas Divyakirti Biography in Hindi
Dr Vikas Divyakirti Biography in Hindi

Contents

Dr Vikas Divyakirti Biography

वास्तविक नाम (Real Name) विकास दिव्यकीर्ति
उपाधि (Title) डॉ विकास दिव्यकीर्ति
जन्मतिथि (Date of Birth ) 26th दिसंबर 1973
जन्म स्थान (Birth Place) हरियाणा भारत
उम्र (Age)49 साल (2022)
धर्म (Religion)हिंदू
शिक्षा (Education)इतिहास से BA, हिंदी साहित्य से M.A और M Phil, हिंदी विषय से पीएचडी, एलएलबी की डिग्री
स्कुल (School) सरस्वती शिशु मंदिर, भिवानी हरियाणा
कॉलेज (College) दिल्ली विश्वविद्यालय
राशि (Zodiac Sign)मकर
राष्ट्रीयता Nationality) भारतीय
गृहनगर (Hometown) हरियाणा
वैवाहिक स्थिति (Martial Status)विवाहित
नेट वर्थ (Net Worth)
फीफा विश्व कप 2022 कि सम्पूर्ण जानकारी

डॉ विकास दिव्यकीर्ति का जन्म, प्रारंभिक जीवन और परिवार – Dr Vikas Divyakirti Birth, Early Life and Family

Dr Vikas Divyakirti Biography in Hindi 2
Dr Vikas Divyakirti with parents, wife and son

डॉ विकास दिव्यकीर्ति का जन्म 26 दिसंबर 1973 को हरियाणा के एक मध्यमवर्गीय ब्राह्मण परिवार में हुआ था। उनके पिता हरियाणा राज्य के महर्षि दयानंद सरस्वती के एक कॉलेज में हिंदी पढ़ाते थे और माता हरियाणा के भिवानी शहर के एक स्कूल में हिंदी की अध्यापिका थी। हालांकि उनके माता-पिता नाम का जानकारी में नहीं आया है।

डॉ विकास दिव्यकीर्ति तीन भाई है। उनका बड़ा भाई संयुक्त राज्य अमेरिका स्थित एक सॉफ्टवेयर इंजीनियर है और दूसरा वर्तमान में CBI मे है जो डीआईजी रैंक पर है।

Dr Vikas Divyakirti Biography in Hindi
Dr Vikas Divyakirti with wife

डॉ विकास दिव्यकीर्ति का पत्नी और बच्चे – Dr Vikas Divyakirti Wife and Children’s

डॉ विकास दिव्यकीर्ति का शादी 1997 मे डॉ तरुणा वर्मा के साथ हुई। उनके शादी के 25 साल पूरे हो गए हैं। उनका एक बेटा है, जिनका नाम सात्विक दिव्यकीर्ति है। डॉ विकास दिव्यकीर्ति का बेटा सात्विक दिव्यकीर्ति 10वीं मे अध्ययन कर रहे हैं। उन्हें शेर और शायरी में काफी रूचि है। डॉ विकास दिव्यकीर्ति की पत्नी (विकास दिव्यकीर्ति wife) डॉ तरुणा वर्मा वर्तमान में दृष्टि कोचिंग संस्थान की मैनेजिंग डायरेक्टर है।

डॉ विकास दिव्यकीर्ति का शिक्षा – Dr Vikas Divyakirti Education

डॉ विकास दिव्यकीर्ति बचपन से ही पढ़ाई में अब्बल थे। उन्होंने अपने तीन भाइयों के साथ हरियाणा के भिवानी शहर में स्कूल से 12वीं तक की शिक्षा प्राप्त की। उनके माता भी भिवानी के एक स्कूल में हिंदी की अध्यापिका थी। उनके माता-पिता हिंदी साहित्य से ही है। डॉ विकास दिव्यकीर्ति अपने स्कूल में होने वाले बाल संसद में सक्रिय रहते थे और जीतते भी थे।

स्कूल के शिक्षा पूरा करने के बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास विषय से BA की डिग्री हासिल की। इसके बाद उन्होंने अपना विषय बदल दिया और हिंदी साहित्य में एम ए और एम फिल की डिग्री ली। इतना ही नहीं उन्होंने हिंदी विषय से पीएचडी भी पूरी कर ली और बाद में समाजशास्त्र और जनसंचार विषयों में M.A. की डिग्री प्राप्त की।

डॉ विकास दिव्यकीर्ति ने अपनी पढ़ाई को जारी रखते हुए एलएलबी की डिग्री भी हासिल की। इतना ही नहीं, डॉ विकास दिव्यकीर्ति का रुचि अनुवाद कार्यों में भी था। जिसके लिए उन्होंने भारतीय विद्या भवन में दाखिला लिया और हिंदी और अंग्रेजी अनुवाद में पीजी (post Graduation) का डिप्लोमा किया।

डॉ विकास दिव्यकीर्ति ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा सरस्वती शिशु मंदिर हरियाणा से प्राप्त की। इसके बाद उन्होंने दिल्ली विश्वविद्यालय से इतिहास विषय से BA किया। इसके अलावा उन्होंने हिंदी लिटरेचर से एम. ए., एमफिल और पीएचडी किया। समाजशास्त्र और जनसंचार से एम. ए. और एलएलबी, हिंदी साहित्य से UGC-NET और GRF उत्तीर्ण किया।

डॉ विकास दिव्यकीर्ति का कॉलेज जीवन – Dr Vikas Divyakirti College Life

डॉ विकास दिव्यकीर्ति में अपनी 12वीं की पढ़ाई को पूरा करने के बाद दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लिया। दिल्ली विश्वविद्यालय में दाखिला लेने का मुख्य उद्देश्य था राजनीतिक क्षेत्र में उतरना।

दिल्ली विश्वविद्यालय से अपनी पढ़ाई पूरी करने के बाद उन्होंने अपने दोस्तों के साथ जाकिर हुसैन कॉलेज में अपना एडमिशन करवाया। लेकिन रोचक बात यह है कि उन्होंने केवल अपनी दोस्ती निभाने के लिए डॉ जाकिर हुसैन कॉलेज में एडमिशन लिया था।

डॉ विकास दिव्यकीर्ति की उपलब्धियां – Dr Vikas Divyakirti Achievements

डॉ विकास दिव्यकीर्ति एक बहुत ही लोकप्रिय प्रशिक्षक है। शिक्षा के क्षेत्र में उनके बहुत बड़ा नाम है। वर्तमान समय में भारतीय सिविल सेवा के तैयारी में जुटे सभी छात्र-छात्रा उनको परम गुरु मानते हैं। डॉ विकास दिव्यकीर्ति का महत्वपूर्ण उपलब्धियां इस प्रकार है।

  • डॉ विकास दिव्यकीर्ति ने हिंदी साहित्य में Ph. D की डिग्री हासिल की है।
  • उन्होंने हिंदी साहित्य में पीएचडी की डिग्री के अलावा BA, MA, MPhil, LLB, PhD जैसी अलग-अलग डिग्रियों को हासिल किया है।
  • डॉ विकास दिव्यकीर्ति ने दृष्टि कोचिंग संस्थान को शुरू करने से पहले समाजशास्त्र में NET की परीक्षा उत्तीर्ण की।
  • उन्होंने एक प्रोफेसर के रूप में नौकरी करने के लिए UGC-GRF की परीक्षा भी पास की है।
  • साल 1996 मे डॉ विकास दिव्यकीर्ति ने यूपीएससी की परीक्षा पास करते हुए भारतीय प्रशासनिक सेवा आईएएस की नौकरी भी प्राप्त की थी।

दृष्टि कोचिंग संस्था की स्थापना – Drishti The Vision

डॉ विकास दिव्यकीर्ति ने 1996 मे आईएएस के रूप में नियुक्त होने के कुछ ही महीनों बाद नौकरी से इस्तीफा दे दिया। नौकरी से इस्तीफा देने के बाद 20 महीनों तक वे बेरोजगार रहे। आईएएस जैसे प्रतिष्ठित नौकरी से स्थिति के बाद लोगों ने उनको तरह-तरह के सवाल पूछने लगे थे।

उसी दौरान डॉ विकास दिव्यकीर्ति ने देखा कि जिस नौकरी से उन्होंने इस्तीफा दे दिया है, उस नौकरी के लिए हजारों लोग तैयारी कर रहे है। उन्होंने आईएएस की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को पढ़ाना शुरू किया। उनके पढ़ाई के तौर तरीके से छात्र-छात्राओं बहुत प्रभावित हुए और देखते ही देखते संख्या बढ़ने लगा।

उन्ही छात्र-छात्राओं को पढ़ाने के लिए उन्होंने साल 1999 मे “Drishti The Vision” का स्थापना किया। जो की आज यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को प्रशिक्षण प्रदान करता है। डॉ विकास दिव्यकीर्ति और डॉ तरुणा वर्मा द्वारा स्थापित यह संस्थान भारत की सबसे बड़ी यूपीएससी की तैयारी करवाने वाली संस्थाओं में से एक मानी जाती है।

डॉ विकास दिव्यकीर्ति से जुड़े कुछ रोचक बातें – Interesting Facts About Dr Vikas Divyakirti

  • भारत की सबसे कठिन माने जाने वाले यूपीएससी की परीक्षा को डॉ विकास दिव्यकीर्ति ने दो बार पास किया है। दोनों बार उन्हें आईएएस पद के लिए नियुक्त किया गया था।
  • डॉ विकास दिव्यकीर्ति और डॉ तरुणा वर्मा ने दृष्टि कोचिंग सेंटर की स्थापना 1999 में किया था, जो कि वर्तमान समय में भारत की सबसे बड़ी यूपीएससी की तैयारी करवाने वाली संस्थाओं में से एक है।
  • डॉ विकास दिव्यकीर्ति के पास 5 से अधिक डिग्रियां मौजूद है।
  • डॉ विकास दिव्यकीर्ति ने यूपीएससी परीक्षा की तैयारी कर रहे उम्मीदवारों को पढ़ाने के लिए 2017 में दृष्टि यूट्यूब चैनल की शुरुआत की।

यह पोस्ट भी जरूर पढ़ें :

बंगाल टाइगर के बारे में बताओ
ब्लॉगिंग कैसे शुरू करें, ब्लॉग कैसे बनाएं, ब्लॉग से कैसे पैसा कमाएं
डॉ तनु जैन की जीवन परिचय
आईएएस श्रुति शर्मा की जीवन परिचय
दिल्ली के वर्तमान उपमुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया का जीवन परिचय
बिना इन्वेस्टमेंट ऑनलाइन पैसा कमाने का बेहतरीन 10 तरीका
भारत के सभी राष्ट्रीय प्रतीक चिन्ह के बारे में रोचक तथ्य
भारत के सभी 53 टाइगर रिजर्व के सूची एवं पूर्ण जानकारी

FAQ:

“दृष्टि आईआईएस” कोचिंग सेंटर का मालिक कौन है?

डॉ विकास दिव्यकीर्ति कोचिंग संस्थान दृष्टि आईएएस के मालिक हैं। वें पूर्व आईएएस अधिकारी रह चुके हैं।

दृष्टि आईएएस कोचिंग की फीस कितनी है?

दृष्टि आईएएस कोचिंग की फीस ₹ 1,10,000/- (GST सहित ) है। इस कोर्स से जुड़ी किसी भी जानकारी के लिए आप 9311406442 नंबर पर फोन कर सकते हैं।

पूरे भारत देश में कितने आईएएस अधिकारी है?

पूरे भारत देश में अगर कुल आईएएस अधिकारी की बात करी जाए तो डिपार्टमेंट ऑफ पर्सनल एंड ट्रेनिंग के द्वारा जारी पक्षियों के अनुसार वर्तमान समय में भारत में कुल आईएएस के संख्या लगभग 6,500 है और इतने ही पदों पर आईएएस की पोस्ट भरी जाती है।

डॉ विकास दिव्यकीर्ति ने आईएएस क्यों छोड़ा?

वैसे तो हर एक नौजवान का सपना होता है, आईएएस अधिकारी बनना।लेकिन, डॉ विकास दिव्यकीर्ति आईएएस अधिकारी नियुक्त होने के बाद कुछ ही महीनों में इस्तीफा दे दिया, क्योंकि उन्हें नौकरी करने से ज्यादा रोचक लोगों को पढ़ाने का कार्य मे लगा। इसलिए डॉक्टर विकास दिव्यकीर्ति ने आईएएस जैसे प्रतिष्ठित नौकरी को छोड़ कर शिक्षण पेशा को ही अपनाया।

डॉ विकास दिव्यकीर्ति के कितने बच्चे हैं?

डॉ विकास दिव्यकीर्ति के एक बेटे हैं। जिनका नाम सात्विक दिव्यकीर्ति है।

निष्कर्ष:

दोस्तों, उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट ( 9 भारतीय नोबेल पुरस्कार विजेताओं की पूर्ण सूची | Complete List of Indian Nobel Prize winners in Hindi ) पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद है तो अपने दोस्तों के साथ भी जरूर सेयर करें।

अगर इस पोस्ट से संबंधित आपकी कोई प्रतिक्रियाएं है, तो Contact Us पेज में जाकर हमें ईमेल करें। या कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रियाएं लिखें। हमें आपके प्रतिक्रियाओं का इंतजार रहेगा।

यह पोस्ट पढ़ने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद!

Vikas Divyakirti ki cast kya hai, विकास दिव्यकीर्ति नेट वर्थ, विकास दिव्यकीर्ति wikipedia, विकास दिव्यकीर्ति आईएएस रैंक, विकास दिव्यकीर्ति वाइफ नाम, विकास दिव्यकीर्ति family, विकास दिव्यकीर्ति ने क्यों छोड़ा IAS, विकास दिव्यकीर्ति का जन्म स्थान, Vikas Divyakirti Ias Rank,

Leave a Comment..

error: Content is protected !!