विक्की ओस्तवाल की जीवनी | Vicky Ostwal Biography in Hindi | Vicky Ostwal Career, Age, Family, Networth

क्रिकेट के उभरते हुए नए खिलाड़ी विक्की ओस्तवाल के बारे में बताने जा रहे हैं: Vicky Ostwal Biography, Vicky Ostwal Family, Vicky Ostwal School, Vicky Ostwal Bowling Speed, Vicky Ostwal U19, Vicky Ostwal Bowling Style

हेलो दोस्तों आज हम इस लेख में क्रिकेट के उभरते हुए नए खिलाड़ी विक्की ओस्तवाल के बारे में बताने जा रहे हैं, जो एक भारतीय क्रिकेटर है और उन्होंने खुद को क्रिकेट की दुनिया में एक उभरते हुए अच्छा खिलाड़ी के रूप में प्रदर्शित किया है। विक्की बाएं हाथ के गेंदबाज और दाएं हाथ के बल्लेवाज हैं। वे रविंद्र जडेजा को अपने रोल मॉडल मानते हैं। विक्की ओस्तवाल एक बेहतरीन क्रिकेट खिलाड़ी है और घरेलू स्तर पर पुणे के लिए खेलते हैं।

Contents

विक्की ओस्तवाल का जन्म, प्रारंभिक जीवन

विक्की ओस्तवाल का जन्म 1 सितंबर 2002 को महाराष्ट्र राज्य के पुणे जिले में हुआ था। विक्की दाएं हाथ के बल्लेबाज होने के साथ-साथ बाएं हाथ के स्पिनर भी है। विक्की को ICC under 19 World Cup में भारतीय टीम में गेंदबाज के रूप में चुना गया था।

भारत ने ICC under 19 World Cup में अपना दमदार प्रदर्शन किया है। कप्तान यश धूल के नेतृत्व में भारतीय टीम ने दक्षिण अफ्रीकी टीम को पराजित किया। इस जीत में कप्तान यश धूल और विकी की जोड़ी ने अहम भूमिका निभाई। कप्तान यश धूल के बल्ले ने जहां एक तरफ 82 रन के खड़ा किया, वहीँ विक्की ओस्तवाल ने अपनी उंगलियों से गेंद को घुमाया और 28 रन देकर 5 विकेट झटके। इस मैच में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए विकी ओस्तवाल को मैन ऑफ द मैच भी चुना गया।

Vicky Ostwal Biography

पूरा नाम विक्की कन्हैया ओस्तवाल
उपनाम विक्की
जन्म 1 सितंबर 2002
जन्म स्थान लोनावाला, महाराष्ट्र
उम्र 20 साल ( 2022 )
बल्लेबाजी की शैलीदाएं हाथ से
गेंदबाजी की शैली बाएं हाथ के धीमी स्पिनर
पिता का नाम कन्हैया ओस्तवाल
कोच का नाम मोहन जाधव
रंग गोरा
वजन 72 किलो
ऊंचाई 5 फ़ीट 11 इंच
आँखों का रंग काला
बालो का रंग काला

विक्की ओस्तवाल का क्रिकेट करियर

विक्की ओस्तवाल का यहां तक का सफर कई मुश्किलों से भरा रहा। उन्होंने 9 साल के उम्र से ही क्रिकेट खेलना शुरू किया। उस समय विक्की ओस्तवाल क्रिकेट खेलने के लिए मुंबई में स्थित Bengsarkar Academy में जाया करते थे। छोटे उम्र ( 9 ) से ही वे रोजाना लोनावाला से मुंबई लोकल ट्रेन से सफर किया करता था।

यह पोस्ट भी जरूर पढ़े:

विक्की ओस्तवाल ने अपने पिता कन्हैया ओस्तवाल के साथ तीन / चार साल तक लोकल ट्रेन में सफर किया ताकि वे अपने क्रिकेट कौशल को उत्कृष्ट बना सके। विक्की का ज्यादातर समय ट्रेन में सफर करने के दौरान आने जाने में ही बीत जाता था। यह देखकर क्रिकेट कोच मोहन जाधव ने विक्की के पिता को उन्हें किसी एकेडमी के आस पास शिफ्ट करने का सुझाव दिया ताकि विक्की का समय बच सके और वह अपने खेल पर अधिक ध्यान केंद्रित कर सकें।

विक्की के पिता ने कोच के इस सुझाव को स्वीकार किया और पूरे फैमिली सहित पुणे शिफ्ट हो गए। विक्की ओस्तवाल के पूरे परिवार पुणे में ही किराए के एक मकान में रहने लगा, जहां से विक्की ओस्तवाल का एक नया सफर और नया जीवन शुरू हुआ।

19 वर्षीय विक्की ओस्तवाल ने अंडर-19 एशिया कप में भारत की जीत में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। एशिया कप का फाइनल खेल में भारत का सामना श्रीलंका से हुआ जिस में विक्की ओस्तवाल ने विकेट लेकर भारत की जीत पक्की की। विक्की ओस्तवाल ने अंडर 16 विजय मर्चेंट ट्रॉफी 2018, में 94 राम देकर 5 विकेट झटके थे। उन्होंने फर्स्ट क्लास में 2 मैच में 3 विकेट अपने नाम किए हैं।

2017-2018 में MCA Senior Invitation League Tournament में Star CC ( सीनियर ) के खिलाफ मैच में विक्की ओस्तवाल ने 5 विकेट लिए और उन्हें मैच के सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज के रूप में नामित किया गया।

2018 U16 Vijay Merchant Trophy में विक्की ओस्तवाल ने 94 रन कि विशाल रन बनाए और 5 विकेट भी झटके और प्री क्वार्टर फाइनल में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार भी जीता जहां महाराष्ट्र अंडर-16 ने पहली पारी की बढ़त पर जीत हासिल की।

SCPL -8 2018 में, विक्की ओस्तवाल ने अपने मैंच जीतने वाले विनिंग विकेटों के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता। विक्की ओस्तवाल ने कुलदीप और मोहित श्रीवास्तव को क्रमशः 10 और 4 रन पर पवेलियन भेजा।

U19 चैंपियनशिप 2019 में, विक्की ओस्तवाल ने Varroc A U19 टीम के कप्तान के रूप में नामित किया गया था। ओस्तवाल ने ऐश्वर्या अकेडमी के खिलाफ लीग मैच में प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार जीता।

Varroc Cup U19 2019 में, विक्की ओस्तवाल ने टूर्नामेंट के फाइनल में Varroc बेंगसरकार टीम का नेतृत्व किया, जहां उन्होंने PYC जिम टीम को 3 विकेट से ट्रॉफी गवां दी।

अगर आज विक्की ओस्तवाल इस मुकाम पर पहुंच कर देश को गौरवान्वित कर रहे हैं और अपने खेल और कौशल का प्रदर्शन कर रहे हैं, तो इसके पीछे का कारण विक्की का क्रिकेट के प्रति जुनून, लगन और उनका बलिदान, उनकी कड़ी मेहनत और उनका परिवार है जिन्होंने हर रास्ते में विक्की का साथ दिया।

विक्की ओस्तवाल लव अफेयर्स/लव लाइफ

अगर विक्की ओस्तवाल कि निजी जीवन और उनके अफेयर्स कि बात करें तो उनके जिंदगी में कोई नहीं हैं। उनका सारा फोकस आने वाले मैचों पर है, जिसके लिए वह कड़ी मेहनत कर रहे हैं।

अंतमे:

दोस्तों उम्मीद करता है कि आज का यह पोस्ट, भारत के उभरते हुए नए खिलाड़ी विक्की ओस्तवाल का बायोग्राफी आपको पसंद आया होगा। यह पोस्ट समय-समय पर अपडेट होता रहेगा। तसर्थ: सभी अपडेटो से रूबरू होने के लिए हमारे साथ जुड़े रहे। पोस्ट पढ़ने के लिए आपको धन्यवाद!

Vicky Ostwal Biography, Vicky Ostwal Family, Vicky Ostwal School, Vicky Ostwal Bowling Speed, Vicky Ostwal U19, Vicky Ostwal Bowling Style

Leave a Comment..

error: Content is protected !!