दोस्तों, क्या आप जानते हैं? दुनियां भर में कई सारे अजीबोगरीब पुले हैं? यदि आप नहीं जानते हैं तों यह पोस्ट आपके लिए विशेष हैं। इस पोस्ट में मैंने दुनियां भर के ख़तरनाक पुलों के बारे में रिसर्च करके आपके सामने लाया हूं। Top 14 Dangerous Bridge in The World: उम्मीद करता हूं की आपको पसंद आएगा ।तों चलिए जानते हैं वह ब्रिज क्या क्या हैं।
Contents
Top 14 Dangerous Bridge in The World
14. हुसैनी हैंगिंग ब्रिज, पाकिस्तान – Hussaini Hanging Bridge Pakistan
हुसैनी हैंगिंग ब्रिज पर एक नजर आपको यह बताने के लिए काफी होगी कि यह दुनिया के सबसे खतरनाक पुल में से एक क्यों है। हुसैनी हैंगिंग ब्रिज उत्तरी पाकिस्तान में ऊपरी हुंजा के दूरस्थ और चट्टानी क्षेत्र में कई अनिश्चित क्रासिंगो में से एक है। यह रोप ब्रिज बोरित झील के ऊपर लटका हुआ है, और ऐसा लगता है कि यह किसी भी समय नीचे की पानी में गिर सकता है।
यह रोप ब्रिज लंबा और खराब दोनों तरह का है। जब आप इसे पार करते हैं तो तेज हवाएं पुल को हिला देती है, की वजह से इसमें खतरा और भी बढ़ जाता है। हाल में यह पुल जर्जर और बदतर स्थिति में है।
हुसैनी हैंगिंग ब्रिज के 399 स्टेप को पार करना एक होस उड़ा देने वाला वाला होता है, फिर भी हर साल सैकड़ो hikers इस खतरनाक हैंगिंग ब्रिज से मुकाबला करने चले आते हैं। यह ब्रिज उत्तरी पाकिस्तान कें एक अलग स्थान में स्थित है, यहां पर ऊंचे ऊंचे और खतरनाक पहाड़ है। यदि आप इस जग में ट्रेवल करते हैं और आपके साथ कुछ अनहोनी हो जाते हैं तो आपको मदद करने के लिए कोई नहीं आ सकता है।
13. मंकी ब्रिज वियतनाम – Monkey Bridge Vietnam

कहा जाता है कि इसका नाम रुकी हुई मुद्रा के नाम पर रखा गया है जिसे सुरक्षित रूप से पार करने के लिए अपनाया जाना जाता हैं। वियतनाम के बंदर पुल चुस्त और साहसी के लिए आरक्षित है। यह पारंपरिक क्रॉसिंग अनगिनत धाराओं और नाले में फैले हुए हैं और स्थानीय लोग बिना किसी मुश्किल के गुजरते हैं। लेकिन अपरिचित लोगों को यह ब्रिज क्रॉसिंग करने की समय अत्यधिक सावधानी बरतने की सलाह दी जाती है।
वियतनाम के मेकॉन्ग डेल्टा में लोकप्रिय, इसके कई जलमार्ग के साथ, विशिष्ट मंकी की ब्रिज में एक बांस का लॉग होता है, जिसे धारा या नदी के ऊपर रखा जाता है, जिस सहारा के लिए एक कमजोर रेलिंग होती है। वियतनाम के यह पुल खतरनाक और पार करने में मुश्किल होने के लिए प्रसिद्ध है।
इसलिए मेरा व्यक्तिगत सलाह है, यदि आप ऐसे जगहों में जाते हो तो कृपया करके इस में सफर करने का जोखिम ना उठाएं, यदि आप स्ट्रीम जोखिम उठाना पसंद करते हैं तो सबसे पहले सुरक्षा पहलुओं को ध्यान में रखें। क्योंकि इस किसम के ब्रिज के नीचे गिरने का मतलब होता है पानी में डूबने का ज्यादा जोखिम। इसलिए यह ब्रिज को स्थानीय लोगों के लिए ही छोड़ दें।
12. क्वेपोस ब्रिज, कोस्टारिका – Quepos Bridge Costa Rica

क्वेपोस ब्रिज के दो वैकल्पिक नाम है:
- ब्रिज ऑफ़ डेथ- Bridge of Death
- ओह माय गॉड ब्रिज- Oh My God Bridge
शायद आपको यह कहने की जरूरत नहीं है, कोई भी कितना भी निर्भीक व्यक्ति को इस ब्रिज को पार करने के लिए 10 बार सोचना पड़ेगा।
कोस्टा रिका के सेंट्रल पेसिफिक कोस्ट पर Quepos और Jaco को जोड़ते हुए, यह नाजुक संरचना 1930 के दशक में बनाया गया था। जिसे स्थानीय किसानों द्वारा उत्पादित किए गए केले के व्यापार में सहायता के लिए बनाया गया था, जिसकी वजह से उस समय पर स्थानीय किसानों का अर्थव्यवस्था का भाग्य बदल गया था। दुर्भाग्य से, बाद के दशकों के दौरान इस ब्रिज को सुधार करने या अपग्रेड करने का कोई भी काम नहीं किया गया।
यह ब्रिज बहुत संकरा है, मुश्किल से एक बाहन पार कर सकता है। सड़क का सतह और ब्रिज का सतह बराबर नहीं किया गया है, और ना ही सतह में बृज को मजबूती देने के लिए कोई कील लगाई गई है। इसलिए जब भी कोई बाहन इसकें उपर से गुजरता है, तो यह ब्रिज असुरक्षित तरीके से हिलने लगते हैं। इस ब्रिज को मौत का ब्रिज भी कहा जाता है।
इस ब्रिज के ऊपर से नियमित रूप से बाहन गुजरते ही रहते हैं। सबसे ज्यादा बाइक और कार नियमित रूप से यहां आती है, साथ में भारी ट्रक और लारी भी।
11. 7 माइल ब्रिज, फ्लोरिडा – Seven Mile Bridge Florida

इस ब्रिज के नाम से ही सब कुछ पता चल जाता है। यह ब्रिज 7 माइल (11.2 किलोमीटर ) लंबा है, और फ्लोरिडा के Keys में स्थित है। आधुनिक इंजीनियरिंग की यह उपलब्धि Knight’s Keys औरLittle Duck को जोड़ता है। इस ब्रिज में आने के बाद आपको प्रकृति का एक अनूठा मनमोहक नजारा भी मिलता है। लेकिन एक ड्राइवर के लिए यह ब्रिज को पार करना मुश्किल अनुभव हो सकता है। आप जब एक बार इस ब्रिज में आ जाते हैं, तो बस आपको चलता ही रहना होगा।
यहां पर दो ब्रिज है:
- मुख्य (पुराना )ब्रिज
- नई ब्रिज
मुख्य ब्रिज : जो कि 1912 में बनाया गया था, हाल ही में यह ब्रिज पैदल चलने वालों और साइकल यात्रियों को लिए बंद कर दिया गया।
नई ब्रिज : यह ब्रिज हर वक्त बाहनों से भरा रहता है, हालांकि यह अधिक सुरक्षित भी है। यहां के समुद्र तल नरम है। फिर भी आधुनिक इंजीनियरिंग के कमाल ही कहें जो यह ब्रिज टिके हुए हैं। क्या आप इस ब्रिज पर सैर करना चाहेंगे? एक गहरी सांस लें और शुरू हो जाइए।
10. डिसेप्शन पास ब्रिज, वाशिंगटन स्टेट – Deception Pass Bridge Washington State

यह डिसेप्शन पास ब्रिज बहुत ही शानदार और डरावना भी है, इस ब्रिज को धोखे का दर्रा भी कहा जाता है। संयुक्त राज्य अमेरिका में स्थित यह ब्रिज वाशिंगटन डीसी राज्य के Fidalgo Island और Whidbey को जोड़ता है। यह ऐतिहासिक ब्रिज फोटोग्राफर के लिए सबसे पसंदीदा स्थान में से एक है। जहां से ब्रिज और समुद्र का पानी के बिच कोहरा का अद्भुत नजारा मिलता है।
इस ब्रिज को 1935 में बनाया गया था। उस समय पर केवल 700 के लगभग कारें इस ब्रिज से गुजरता था, लेकिन हाल के दिनों में यह ब्रिज से दैनिक करीब 20,000 कारें गुजरते हैं।
रह-रहकर लगने वाले कोहरा बृज को और ही मनमोहक और रोमांचक बना देते हैं। यह ब्रिज के संकरे पैदल पथ पर चलते चलते आप जब नीचे गहरे पानी को देखते हैं तो आप के रोंगटे खड़े कर देते हैं।
9. पोंटचार्टेन झील – Lake Pontchartrain Causeway, Louisiana

दक्षिणी लुसियाना में पोंटचार्टेन झील पर लगभग 24 किलोमीटर की दूरी पर फैला यह ब्रिज दुनिया में पानी के ऊपर बना सबसे लंबा ब्रिजों में से एक है। यह ब्रिज इतनी दूर तक फैला हुआ है कि मानव आंख से भी देखी नहीं जा सकती। इस ब्रिज में ड्राइव करना जीवन का एक अनूठा अनुभव हो सकता है।
दक्षिण में न्यू ऑरलियंस के उपनगरों को mandeville और राज्य की उतरी क्षेत्र से जोड़ता है। यह सीधा मार्ग – जो झील विशाल मध्य भाग को पार करके एक तीर की तरह सीधा चलता है।
इस ब्रिज को पार करना एक जिगरवाला का ही काम है, क्योंकि अभी भी कुछ ऐसे लोग हैं जो इस ब्रिज के ऊपर से जाने की बजाए वैकल्पिक रास्ते को ज्यादा पसंद करते हैं। ब्रिज के ऊपर बहुत सारे आश्चर्यजनक घटनाएं भी हुए हैं। आपको सुनकर शायद विश्वास नहीं होगा कि इस ब्रिज के ऊपर कई बच्चे भी पैदा हुए हैं, यह बात बिल्कुल सच है। क्योंकि ब्रिज इतना लंबा है कि प्रसव पीड़ा झेल रही एक महिला को एक बार से दूसरे पार ले जाने तक काफी समय लग जाता है।
8. कैनपी वॉक घाना – Canopy Walk Ghana

काकू में नेशनल पार्क में पेड़ों में ऊंचा घाना का कैनॉपी वॉक देश के मध्य क्षेत्र के हरे-भरे जंगलों का एक नया दृष्टिकोण प्रस्तुत करता है। यहां से ऊपर का बहुत ही शानदार नजारा दिखता है।
इस वॉक वे पर चलते हुए यदि आपने नीचे देखा तो आपको बहुत ही डरावना लग सकता है। यह वॉक वे 1,150 फीट लंबा है, जिसमें 7 पेड़ों के बीच अलग-अलग खंड है।
इसका निर्माण मुख्य रूप से, रस्सी से किया गया है, और यह एक साधारण संरचना है। दीमक, लकड़ी के तखतों को कमजोर कर रहे हैं। इस वॉक वे सैर करने के लिए आप में काफी हिम्मत होनी चाहिए अन्यथा आप नहीं कर पाएंगे। और आपको इस वॉक वे में जाने से पहले जोखिम का मूल्यांकन जरूर करना होगा।
7. लंगकवी स्काई ब्रिज मलेशिया – Langkawi Sky Bridge Malaysia

हरे-भरे जंगल से निकलने वाले 82 मीटर ऊंचे एक एकल तोरण से जुड़े हुए, यह ब्रिज माचिनचांग पर्वत की चोटी पर बनाया गया है, जो एक बेहद ही शानदार दृश्य है, जहां से आप द्वीप और समुद्र के बीच मनमोहक दृश्य देख सकते हैं।
यह स्काइब्रिज जमीन से लगभग एक 100 मीटर ऊपर लटका हुआ है और इस ब्रिज में एक ही समय में 250 लोग बैठ सकते हैं। यह ब्रिज पर्यटकों को एक अद्वितीय शानदार अनुभव देने के लिए काफी है। यहां से आप पूरे वर्जिन जंगल का नजारा देख सकते हैं।
आपको यह कहने की जरूरत नहीं है कि यहां से दृश्य अद्भुत दिखता है, लेकिन यह दृश्य पाने के लिए आप में काफी हिम्मत की आवश्यकता होती है। यदि आप अपने डर को काबू रख सकते हैं तो इस शानदार ब्रिज का सैर करके अनूठा और शानदार अनुभव का आनंद ले सकते हैं।
6. टिटलीस क्लिफ वॉक वे, स्विट्जरलैंड – Titlis Cliff walk way Switzerland

टिटलीस क्लिफ वॉक वे यूरोप का सबसे ऊंचा सस्पेंशन ब्रिज है। यह वॉक वे स्विट्जरलैंड केशानदार Swiss Alps में बनाया गया हैं। यहां से आपको बहुत ही शानदार दृश्य मिलता है। हालांकी, यह उन लोगों के लिए थोड़ा डरावना हो सकता हैं, जिसे ऊंचाई से डर लगता हो।
समुद्र तल से लगभग 10,000 फीट की ऊंचाई पर स्थित इस वॉक वे में पहुंचना एक चुनौतिपूर्ण कठिन काम हैं। हालांकि सबसे कठिन परीक्षा उन लोगों के होता हैं जिन्हे संकरे रास्ते में चलना आदत नहीं हैं।
यह एक छोर से दूसरे छोर तक 100 फ़ीट हैं, और सबसे रोमांचक बात तों यह हैं कई यहां के मौसम क्षण भर में ही बदल जाते हैं और भारी वर्फ लोगों के लिए खतरा बन सकता हैं।
इस शिखर पर स्थित एक मार्ग आपको ग्लेशियर गुफा के माध्यम से एक भूमिगत सुरंग के माध्यम से दक्षिणी दीवार तक ले जा सकता है। सस्पेंशन ब्रिज यहां से आइस फ्लाईर,ग्लेशियर चेयर, लिफ्ट स्टेशन तक फैला हुआ है। इस ब्रिज को पार करने के लिए आपके हाथ की नसों के साथ-साथ आपके दिल भी मजबूत होनी चाहिए।
5. विटीम रिवर ब्रिज, रूस – Viti River Bridge, Rusia

यह विश्वास करना बहुत ही कठिन है कि कोई भी इस सड़ते हुए विटीम रिवर ब्रिज को पार करने का प्रयास करेगा, फिर भी साइबेरिया में रोमांच और उत्साह की तलाश करने वालों के लिए, यह ब्रिज बहुत ही खास है।
एक समय में यह ब्रिज एक रेलवे ब्रिज हुआ करता था। काफी लंबे समय से इसकी मरम्मत ना होने की वजह से यह ब्रिज जिर्ण हो गई है। इस ब्रिज में लकड़ी का प्लेटफार्म है, जिससे इसका खतरा स्पष्ट हैं। यह ब्रिज केवल 10 फीट चौड़ा हैं, जो आधुनिक मोटर वाहनों के लिए काफी नहीं है। इस ब्रिज में कोई भी साइड बैरियर यार रेलिंग कुछ भी नहीं है, और नीचे अत्यधिक ठंड जमा देने वाली पानी बहते हैं।
पृथ्वी पर साइबेरिया बहुत ही ठंडा जगह है। ठंड की वजह से इस ब्रिज के ऊपर में जमने वाली बर्फ ब्रिज को और ज्यादा खतरनाक बना देते हैं। यह ब्रिज कुल 1900 फीट लंबा है। इस ब्रिज के ऊपर जब आप एक बार बाहन लेकर निकल जाते हैं तो आपको पीछे मुड़ना नामुमकिन है।
4. पुएन्टे डे ओजुएला मैक्सीको – Puente De Ojuela Bridge, Mexico

मेक्सिको के ये ब्रिज बहुत ही भयानक है। एक जर्जर संरचना दो दशकों से जर्जर हालत में डुरंगों में एक गहरी घाटी तक फैली हुई है, और जो इस ब्रिज को पार करने के लिए आते हैं, यह उन्हें डराने के लिए काफी है।
इस ब्रिज को 1898 में प्रसिद्ध रोएबलिंग भाइयों द्वारा डिजाइन किया गया था, जिन्होंने मैपीमी और सोने की खानों को जोड़ने के लिए ब्रुकलिन ब्रिज को भी डिजाइन किया था, जो एक समय के लिए समृद्ध था।
Puente De Ojuela अब पहले की तरह लोकप्रिय नहीं रहा। इस क्षेत्र की कीमती धातुओं की खदानें समाप्त हो गई हैं इसलिए इस ब्रिज को कोई उतना महत्व नहीं देता है, और इसे इसी के हालत में सड़ने के लिए छोड़ दिया गया है।
यदि आप खतरनाक जगहों में जाना पसंद करते हैं तो, आपके लिए यह जगह खास हो सकता हैं, और फोटोग्राफर के लिए भी यह जगह बहुत ही प्रसिद्ध है।
3. रॉयल जॉर्ज ब्रिज, कोलोराडो – Royal gorge Bridge Colorado

कोलोराडो का रॉयल जॉर्ज ब्रिज बहुत ही बड़ा है, यह संयुक्त राज्य अमेरिका में सबसे ऊंचा सस्पेंशन ब्रिज हैं जो कि आपके रोंगटे खड़े कर देने के लिए काफी है।
Canyon City के नजदीक एक विशाल घाटी में फैले यह ब्रिज 956 फीट ऊंचे है। कितना भी निर्भीक इंसान हो लंबे समय तक इस ब्रिज के ऊपर रहना नहीं चाहेंगे। यहां के खाई इतनी गहरी है कि एंपायर स्टेट बिल्डिंग ब्रिज के नीचे आराम से फिट आ सकती है।
यह ब्रिज पर्यटकों के लिए एक लोकप्रिय स्थान में से एक है, इस ब्रिज के अलावा यहां पर एक मनोरंजन पार्क भी है। रॉयल जॉर्ज ब्रिज एक छोर से दूसरे छोर तक 1260 फीट लंबा है। यह ब्रिज इतना डरावना है कि जब आप दूसरे तरफ पहुंचेंगे तो आपको लंबा सांस लेना होगा।
2. सनशाइन स्काईवेज ब्रिज, फ्लोरिडा – Sunshine Skyway Bridge, Florida

सनशाइन स्काईवेज का एक काला सच अतीत है। यह स्काईवेज 1987 में खोला गया था लेकिन इस साईट पर उस नाम का दूसरा ब्रिज भी हैं। पहला ब्रिज 1954 में खोला गया था, 1980 में एक तूफान के दौरान एक विशाल मलबाहक जहाज सहायक स्तंभ से टकरा जाने के बाद ढह गया था।
70 मिल प्रति घंटे की रफ्तार से चलने वाली हवाओं के कारण आउट ऑफ कंट्रोल जहाज ने पुल के दक्षिणी पूर्वी हिस्से को ढहा दिया था, जिससे सड़क की सतह 1200 फिट निचे समंदर के पानी में गिर गया। ग्रेहाउंड बस सहित कई बाहने इसके साथ समंदर के पानी में गिर गया और 35 लोगों की मौत हो गई।
इसके बाद ब्रिज के बाकी भागो को भी तोड़ा गया और इसे मछली पकड़ने वाली घाटों में परिवर्तन किया गया, और हाल ही में वर्तमान ब्रिज का निर्माण किया गया।
1. एशिमा ओहाशि ब्रिज, जापान – Eshima Ohashi Bridge Japan

एशिमा ओहाशी को रोलरकोस्टर ब्रिज का उपनाम दिया गया है। यह Bridge नाकामुई झील में फैला हुआ हैं। यह ब्रिज 146 फीट ऊंचे है। यह ब्रिज देखने में बहुत ही खड़ी दिखाई डेता हैं।
हालांकी यह एक प्रकार का ऑप्टिकल इल्यूजन है। 250 मीटर की दूरी से ब्रिज के किनारों को देखने से खड़ी नहीं दिखाई देती हैं।
यह पोस्ट भी जरूर पढ़े :
- दुनिया के 10 सबसे खतरनाक मछली
- भारत के शीर्ष 10 सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन
- रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान के बारे मे रोचक तथ्य
- भारत के 10 सबसे लंबी रेलवे ब्रिज
अंत में:
उम्मीद करता हूं कि यह पोस्ट आपको अच्छा लगा होगा। यदि आपको इस पोस्ट से कुछ ज्ञान प्राप्त हुआ है अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें ताकि आपके दोस्तों को भी इसके बारे में जानकारी मिल सके।
अगर आप सही जानकारी पोस्ट सदैव पढ़ना पसंद करते हैं तो हमारा ब्लॉग को जरूर सब्सक्राइब करें। ताकि अगला पोस्ट सबसे पहले आपको मिल सके। यह पोस्ट पढ़ने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद!
dangerous bridge in the world in hindi,
most dangerous bridge in india,
most dangerous bridge in the world in hindi,
which is the most dangerous bridge in the world,
which is the dangerous bridge in the world,
FAQ:
दुनिया का सबसे लंबा केबल स्टे ब्रिज कौन सा है?
चीन के सुतोंग बृज शांघाई से 50 मील की दूरी पर शक्तिशाली Yangtze नदी के 6 किलोमीटर चौड़े हिस्से में फैला है। कुल 8.2 किलोमीटर लंबाई का यह ब्रिज के नाम में विश्व रिकार्ड कायम है।
दुनिया का सबसे मजबूत पुल कौन सा है?
लंदन में 2004 में खोला गया रोलिंग ब्रिज एक ट्रस ब्रिज है और इसे दुनिया का सबसे मजबूत ब्रिज माना जाता है।
दुनिया का सबसे लंबा आर्च ब्रिज कौन सा है?
दुनिया का सबसे लंबा कैथेड्रल आर्च ब्रिज नेवादा में गैलेना क्रीक ब्रिज हैं। इसकी कुल लंबाई 210 मीटर है और यह ब्रिज 2012 में खोला गया था।
दुनिया का सबसे लंबा ब्रिज कौन सा देश में है?
दुनिया का सबसे लंबा ब्रिज चीन में स्थित है। जिसका नाम हैं Danyang-Kunsang Grand Bridge।यह ब्रिज 102 मिल लम्बा हैं।