राष्ट्रपतियों से जुड़े 20 रोचक तथ्य | President of India List

President of India List: भारत को संविधान को अंगीकार कर लेने के बाद से अब तक देश में कितने राष्ट्रपति रह चुके हैं, और उनसे जुड़ी सभी रोचक तथ्य के बारे में जानने के लिए यह पोस्ट को विस्तार से पढ़ें :

26 जनवरी 1950 को, भारत को गणतंत्र बनने के बाद, दूसरी बार एक महिला राष्ट्रपति बनी है। हालांकि, औपचारिक घोषणा होना अभी बाकी है। 18 जुलाई 2022 को राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव हुआ। चुनाव में भारतीय जनता पार्टी ( भाजपा ) के प्रत्याशी श्रीमती द्रौपदी मुर्मू संयुक्त विपक्ष के प्रत्याशी यशवंत सिन्हा से को पराजित करते हुए राष्ट्रपति पद में सुशोभित हुई है।

भारतीय संविधान में की गई व्यवस्था के अनुसार 5 साल के कार्यकाल वाले गरिमामय राष्ट्रपति पद पर श्रीमती द्रौपदी मुर्मू 25 जुलाई 2022 को शपथ लेंगे, उन्हें देश के मौजूदा प्रधान न्यायाधीश एन.वी. रमना द्वारा पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई जाएंगे।

President of India List
President of India List

Contents

20 Interesting Facts About Indian President

  • श्रीमती द्रौपदी मुर्मू गणतंत्र भारत की 15वीं राष्ट्रपति बन चुकी है। राष्ट्रपति राष्ट्रध्यक्ष होने के साथ-साथ भारतीय सशस्त्र सेनाओं का सुप्रीम कमांडर-इन चीफ तथा देश का पहला नागरिक भी होता है।
  • श्रीमती द्रौपदी मुर्मू भारत की पहली आदिवासी जनजाति महिला राष्ट्रपति तथा दूसरी महिला राष्ट्रपति बनि हैं। प्रतिभा देवी सिंह पाटिल भारत की पहली महिला राष्ट्रपति थी जिनका कार्यकाल 25 जुलाई 2007 से 25 जुलाई 2012 तक था।
  • भारत के 12 राष्ट्रपतियों ने अब तक अपना 5 वर्षीय कार्यकाल पूरा किया है। देश के 2 राष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन और राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का देहावसान राष्ट्रपति पद पर रहते हुए हुआ और वे अपना 5 वर्ष के कार्यकाल पूरा नहीं कर पाए थे।
  • डॉ राजेंद्र प्रसाद एकमात्र राष्ट्रपति है जिन्होंने दो कार्यकाल तक भारत के राष्ट्रपति पद को संभाला, जो भारत के पहले राष्ट्रपति भी थे। डॉ राजेंद्र प्रसाद 26 जनवरी 1950 को देश के संविधान को अंगीकार करने के साथ ही राष्ट्रपति पर विराजमान हो गए थे। उन्होंने 13 मई 1962 तक भारत के राष्ट्रपति बने रहे, जो अब तक के सभी राष्ट्रपतियों में सबसे लंबा कार्यकाल रहा।
  • देश के अब तक कुल 3 कार्यवाहक राष्ट्रपति रहे हैं। भारत के पहले कार्यवाहक राष्ट्रपति वेंकट गिरी थे, जिन्होंने भारत के तीसरे राष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन के देहावसान होने के बाद 3 मई 1969 से 20 जुलाई 1969 तक कार्यवाहक राष्ट्रपति के पद पर रहे। जब वेंकटगिरी ने राष्ट्रपति चुनाव में भाग लेने के लिए पद से राजीनामा दिया, तो 20 जुलाई 1969 से 24 अगस्त 1969 तक 35 दिन के लिए मोहम्मद हिदायतुल्लाह को कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया था।
  • इसके बाद देश के पांचवें राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का पद पर रहते हुए देहावसान होने के बाद बासप्पा दानप्पा जत्ती को देश के तीसरे कार्यवाहक राष्ट्रपति बनाया गया था। जिनका कार्यकाल 11 फरवरी 1977 से 25 जुलाई 1977 तक रहा।
  • मोहम्मद हिदायतुल्लाह देश के सर्वोच्च पद पर ( कार्यवाहक राष्ट्रपति ) पहुंचने वाले एकमात्र व्यक्ति है जो भारत के प्रधान न्यायाधीश भी रह चुके थे।
  • मोहम्मद हिदायतुल्ला ही एकमात्र व्यक्ति है जो कार्यवाहक राष्ट्रपति रहने के बाद देश के उपराष्ट्रपति भी बने। 31 अगस्त 1979 से 30 अगस्त 1984 तक भारत के उपराष्ट्रपति पद पर बने रहे।
  • भारत के छठे राष्ट्रपति नीलम संजीवा रेड्डी एकमात्र ऐसा राष्ट्रपति था, जिन का चुनाव निर्विरोध हुआ था। वर्ष 1977 में हुए चुनाव के लिए दाखिल किए गए सभी 36 प्रत्यासियों का नामांकन पत्र रद्द हो गए थे, जिसके चलते नीलम संजीवा रेड्डी चुनावी मैदान में अकेले खड़े थे।
  • वर्ष 1969 में नीलम संजीवा रेड्डी ने अधिकारी कांग्रेस प्रत्याशी के रूप में राष्ट्रपति चुनाव लड़ा था, लेकिन वें निर्दलीय चुनाव प्रत्याशी वेंकटगिरी से बेहद कम मत अंतर से पराजित हो गए थे।
  • भारत के इतिहास में सबसे रोचक राष्ट्रपति चुनाव 1969 का रहा था, जब नीलम संजीवा रेड्डी कांग्रेसका अधिकारिक प्रत्याशी होने के बावजूद इंदिरा गांधी ने निर्दलीय चुनाव प्रत्याशी वेंकटगिरी का समर्थन किया था।
  • भारत में 6 राष्ट्रपति ऐसे रहे, जो संसद के उच्च सदन राज्यसभा के सभापति भी रहे थे। भारत के पहले उपराष्ट्रपति सर्वपल्ली राधाकृष्णन देश के दूसरे राष्ट्रपति बने थे। भारत के दूसरे उपराष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन भारत के तीसरे राष्ट्रपति बने थे। तीसरे उपराष्ट्रपति वेंकटागिरी भी देश के चौथे राष्ट्रपति चुने गए थे।
  • रामास्वामी वेंकटरमण भारत के सातवें उप राष्ट्रपति थे, जो आठवें राष्ट्रपति भी चुने गए थे। देश के 8वें उपराष्ट्रपति डॉ शंकर दयाल शर्मा भी 9वें राष्ट्रपति बने थे। इसी प्रकार, 9वें उपराष्ट्रपति कोचेरिल रमन नारायण भी भारत के 10वें राष्ट्रपति बने थे। कोचेरिल रमन नारायण के बाद अब तक कोई भी उपराष्ट्रपति राष्ट्रपति पद पर विराजमान नहीं हुआ है।
  • देश के सर्वोच्च पद राष्ट्रपति के रूप में सबसे छोटा कार्यकाल तीसरे राष्ट्रपति डॉ जाकिर हुसैन का रहा था। उनका कार्यकाल 13 मई 1967 से 3 मई 1969 तक ही रहा। यह देश के राष्ट्रपति के रूप में अब तक सबसे छोटा कार्यकाल है।
  • देश के 5वें राष्ट्रपति और देश के दूसरे मुस्लिम राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद का 11 फरवरी 1977 को देहावसान हो जाने के बाद बासप्पा दानप्पा जत्ती कार्यवाहक राष्ट्रपति बने थे और उन्होंने अपने 5 महीने 14 दिन के कार्यकाल के दौरान देश के प्रधानमंत्री पद पर मोरारजी देसाई तथा उनके मंत्रिमंडल को एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई थी।
  • वर्ष 1957 में हुए चुनाव में राष्ट्रपति पद पर 1950 से आसीन रहे डॉ राजेंद्र प्रसाद में दोबारा चुनाव लड़ा था। इस दौरान उन्होंने नहीं 98.99% वोट प्राप्त किए थे। या किसी भी राष्ट्रपति द्वारा हासिल किए गए वोटों में अब तक के सर्वाधिक प्रतिशत है।
  • वर्ष 1962 के उपराष्ट्रपति चुनाव में डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन को 98.25% वोट हासिल हुए थे। जो अब तक का दूसरा सबसे अधिक वोट प्रतिशत है। वर्ष 1997 के राष्ट्रपति चुनाव में कोचेरिल रमन नारायण ने 95% वोट प्राप्त किए थे।
  • भारत के चौथे राष्ट्रपति वेंकटागिरी एकमात्र ऐसे राष्ट्रपति है, जो देश के कार्यवाहक राष्ट्रपति के साथ-साथ भी उपराष्ट्रपति भी रहे।
  • भारत के पहले और एकमात्र सिख राष्ट्रपति ज्ञानी जैल सिंह है, उनका कार्यकाल 25 जुलाई 1982 से 25 जुलाई 1987 तक था। वें भारतीय गणराज्य के सातवें राष्ट्रपति थे।
  • भारत के पहले मुस्लिम राष्ट्रपति डॉक्टर जाकिर हुसैन के, जो भारत के तीसरे राष्ट्रपति के रूप में 13 मई 1967 से 3 मई 1969 तक सर्वोच्च पद पर रहे। देश के दूसरे मुस्लिम राष्ट्रपति फखरुद्दीन अली अहमद थे, जो पांचवें राष्ट्रपति के रूप में 24 अगस्त 1974 से 11 फरवरी 1977 तक राष्ट्रपति पद पर आसीन रहे। देश के तीसरे मुस्लिम राष्ट्रपति डॉ अब्बू पक्कीर जैनुलाब्दीन अब्दुल कलाम ( डॉ ए.पी.जे. अब्दुल कलाम ) थे, जो देश के 11 वें राष्ट्रपति के रूप में 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007 तक राष्ट्रपति पद पर आसीन रहे।
  • भारत के पहले दलित राष्ट्रपति कोचेरिल रमन नारायण थे, जिनका कार्यकाल 25 जुलाई 1997 से 25 जुलाई 2002 तक था। वें भारतीय गणराज्य के दसवें राष्ट्रपति थे। भारत के दूसरे दलित राष्ट्रपति निवर्तमान राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद है, जिन्होंने 25 जुलाई 2017 को पदभार संभाला था और अब 25 जुलाई 2022 को द्रौपदी मुर्मू के शपथ ग्रहण तक पद पर रहेंगे।

यह पोस्ट भी जरूर पढ़ें:

भारत के सभी राष्ट्रपतियों का नाम, जन्म, निधन और कार्यकाल निचे टेबल में विस्तार से दी गई है। President of India List

राष्ट्रपति का
नाम
जन्म मृत्यु कार्यकाल
डॉ राजेंद्र प्रसाद 3 दिसंबर 1884 28 फरवरी 1963 26 जनवरी 1950 से 13 मई 1962
डॉक्टर सर्वपल्ली राधाकृष्णन 5 सितंबर 1888 17 अप्रैल 1975 13 मई 1962 से 13 मई 1957
डॉ जाकिर हुसैन 8 फरवरी 1997 3 मई 1969 13 मई 1967 से 3 मई 1969 तक
वेंकटागिरी 10 अगस्त 1894 24 जून 1980 3 मई 1969 से 20 जुलाई 1969
मोहम्मद हिदायतुल्लाह 17 दिसंबर 1905 18 सितंबर 1992 20 जुलाई 1969 से 24 अगस्त 1969
बराह गिरी वेंकटागिरी 10 अगस्त 1894 24 जून 198024 अगस्त 1969 से 24 अगस्त 1974
डॉ फखरुद्दीन अली अहमद 13 मई 1905 11 फरवरी 1977 24 अगस्त 1974 से 11 फरवरी 1977
बासप्पा दानप्पा जत्ती 10 सितंबर 1912 7 जून 2002 11 फरवरी 1977 से 25 जुलाई 1977
नीलम संजीवा रेड्डी 19 मई 19131 जून 1996 25 जुलाई 1977 से 25 जुलाई 1982 तक
ज्ञानी जैल सिंह 5 मई 191625 दिसंबर 1994 25 जुलाई 1982 से 25 जुलाई 1987
रामास्वामी वेंकटरमण 4 दिसंबर 1910 25 जनवरी 2009 25 जुलाई 1987 से 25 जुलाई 1992 तक
डॉ शंकर दयाल शर्मा 19 अगस्त 1918 26 दिसंबर 1999 25 जुलाई 1992 से 25 जुलाई 1997
कोचेरिल रमन नारायण 4 फरवरी 1920 9 नवंबर 2005 25 जुलाई 1997 से 25 जुलाई 2002
डॉ एपीजे अब्दुल कलाम 15 अक्टूबर 1931 27 जुलाई 2015 25 जुलाई 2002 से 25 जुलाई 2007
प्रतिभा पाटिल 19 दिसंबर 1934 25 जुलाई 2007 से 25 जुलाई 2012
प्रणब मुखर्जी 11 दिसंबर 1935 31 अगस्त 2020 25 जुलाई 2012 से 25 जुलाई 2017
रामनाथ कोविंद 1 अक्टूबर 1945 25 जुलाई 2017 से 25 जुलाई 2022
द्रौपदी मुर्मू 20 जून 1958 25 जुलाई 2022 को शपथ ग्रहण होगा

निष्कर्ष:

दोस्तों, उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट ( भारत के राष्ट्रपतियों से जुड़े 20 रोचक तथ्य | President of India List ) पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद है तो अपने दोस्तों के साथ भी जरूर सेयर करें।

अगर इस पोस्ट से संबंधित आपकी कोई प्रतिक्रियाएं है, तो Contact Us पेज में जाकर हमें ईमेल करें। या कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रियाएं लिखें। हमें आपके प्रतिक्रियाओं का इंतजार

Leave a Comment..

error: Content is protected !!