महाभारत के भीम प्रवीण कुमार सोबती के जीवनी | Praveen Kumar Sobti biography Mahabharat’s Bhim

 Praveen Kumar Sobti biography Mahabharat’s Bhim: महाभारत श्रृंखला में भीम की भूमिका निभाने वाले प्रवीण कुमार सोबती का 74 वर्ष की आयु 7 फरवरी 2022 में निधन हो गया। वें अपने जीवन के अंतिम दिनों में वित्तीय संकट से जूझ रहे थे।

Contents

Praveen Kumar Sobti biography Mahabharat’s Bhim

 बी आर चोपड़ा की महाभारत में भीम की भूमिका निभाने क़े बाद लोकप्रिय हुए प्रवीण कुमार सोबती का निधन हो गया है। वें पिछले साल दिसंबर में 74 साल के हो गए थे। प्रवीण कुमार अपने जीवन के अंतिम दिनों में कुछ वित्तीय संकट का सामना कर रहे थे और उन्होंने सरकार से कुछ मदद मांगी थी। वें गंभीर स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से भी जूझ रहे थे।

 यह पोस्ट भी जरूर पढ़ें:

 1988 में महाभारत में भीम की भूमिका निभाने के अलावा, प्रवीण कुमार सोबती ने अमिताभ बच्चन के साथ हिंदी फिल्म शहंशाह और धर्मेंद्र की लोहा सहित कई फिल्मों में भी अभिनय किया हैं। उन्होंने बॉलीवुड के अन्य फिल्में आज का अर्जुन, युद्ध, मोहब्बत के दुश्मन, करिश्मा कुदरत का, अजूबा और घायल जैसे फिल्मों में अभिनय किया है। उनकी आखिरी फिल्म 2013 में बर्बरीक थी। प्रवीण कुमार ने लगभग 50 फिल्मों और टीवी शो में काम किया है।

 बाद में प्रवीण ने एक्टिंग छोड़ राजनीति में कदम रखा। उन्होंने 2013 में आम आदमी पार्टी के टिकट पर दिल्ली विधानसभा चुनाव लड़ा। लेकिन बाद में उन्होंने आम आदमी पार्टी छोड़ दिए।

 अभिनय में आने से पहले, प्रवीण कुमार एक एशियाई पुरस्कार विजेता एथलीट थे। उन्होंने 1960 और 70 के दशक में विभिन्न ने एशियाई खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। बाद में उन्होंने राष्ट्रमंडल खेलों के साथ-साथ ओलंपिक में भी भाग लिया। उन्होंने 1968 मैक्सिको और 1972 म्यूनिख ओलंपिक में भारत का प्रतिनिधित्व किया है। पंजाब में जन्मे प्रवीण ने सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ डिप्टी कमांडर के रूप में शुरुआत की। वें हैमर और डिस्कस थ्रो जैसे खेलों में भी काफी सक्रिय थे।

 प्रवीण कुमार सोबती : खेल यात्रा

  •  प्रवीण कुमार सोबती Hammer और Discus एथलीट थे।
  •  उन्होंने एशियाई खेलों में 4 पदक, 2 स्वर्ण पदक, 1 रजत पदक और एक कांस्य पदक विजेता है।
  •  प्रवीण कुमार ने 1966 के राष्ट्रमंडल खेलों में हैमर थ्रो मैं रजत पदक भी जीता था।
  •  प्रवीण कुमार ने दो ओलंपिक खेलों, 1968 मैक्सिको और 1972 म्यूजिक खेलों में भारत का प्रतिनिधित्व किया।
  •  प्रवीण कुमार सोबती को अर्जुन पुरस्कार से भी सम्मानित किया गया था।
  •  उन्हें अपनी खेल साक्ष्य कारण सीमा सुरक्षा बल बीएसएफ में डिप्टी कमांडेंट की नौकरी भी मिली थी।

 प्रवीण कुमार सोबती : फिल्मी जीवन 

  •  प्रवीण कुमार सुरती 1970 के दशक के अंत में ट्रैक और फील्ड में अपना कैरियर खत्म करने के बाद अभिनय की ओर रुख किया था।
  •  उनकी पहली बॉलीवुड फिल्म रविकांत नगाइच निर्देशित जिसमें उनका कोई संवाद नहीं था।
  •  बाद में हुए 1981 में रक्षा में दिखाई दिए और खुदगर्ज, करिश्मा कुदरत का, घायल, युद्ध, जबरदस्त, आज का अर्जुन, इलाका, मोहब्बत के दुश्मन और सिंहासन सहित कई अन्य फिल्मों में अभिनय किया।
  •  बॉलीवुड में उनकी सबसे यादगार भूमिका अमिताभ बच्चन अभिनीत हिंदी फिल्म शहंशाह मैं मुख्तार सिंह के रूप में थी और वह धर्मेंद्र अभिनीत फिल्म लोहा मैं भी अभी नहीं किया है।
  • वें आम तौर पर अपने विशाल शारीरिक कद के कारण गुर्गे, अंगरक्षक, और गुंडे की भूमिका निभाते थे।
  •  बी आर चोपड़ा की महाभारत में उनकी अब तक की सबसे यादगार भूमिका भीम है। जिसने उन्हें एक घरेलू नाम बना दिया। अन्य कलाकारों की तरह सोबती शो में उनके द्वारा निभाए गए चरित्र का पर्याय बन गए।
  •  प्रवीण कुमार सोबती की आखिरी फिल्म रिलीज महाभारत और बर्बर थी, जिसमें उन्होंने भीम की भूमिका निभाई थी।

 प्रवीण कुमार सोबती की राजनीतिक जीवन

 प्रवीण कुमार सोबती ने भी राजनीति में अपना करियर बनाने की कोशिश की और 2013 के दिल्ली विधानसभा चुनाव में दिल्ली के वजीरपुर निर्वाचन क्षेत्र से आम आदमी पार्टी के टिकट पर चुनाव लड़ा। हालांकि वे हार गए और फिर भारतीय जनता पार्टी में शामिल हो गए हैं।

 हाल ही में उन्होंने पंजाब सरकार से पेंशन नहीं मिलने पर नाराजगी जाहिर की थी।

FAQ:

प्रवीण कुमार सोमवती ( भीम ) का ऊंचाई कितनी थी?

प्रवीण कुमार सोबती ( भीम ) की ऊंचाई 6 फिट 7 इंच थी।

श्री प्रवीण कुमार सोबती कौन थे?

 प्रवीण कुमार सोमवती 2004-5 विजय हजारे ट्रॉफी, भारत के घरेलू 50-over टूर्नामेंट में संयुक्त रूप में सर्वाधिक विकेट लेने वाले गेंदबाज थे। प्रवीण कुमार पहली बार एनकेपी साल्वे चैलेंजर ट्रॉफी 2007 में इंडिया रेड के लिए अपने प्रदर्शन के लिए सुर्खियों में आए थे।

 प्रवीण कुमार का जन्म कब हुआ था?

प्रवीण कुमार का जन्म 6 दिसंबर 1947 में हुआ था।

प्रवीण कुमार का देहांत कब हुआ?

 प्रवीण कुमार सोबती का देहांत 7 फरवरी 2022 में हुआ।

Leave a Comment..

error: Content is protected !!