मनीष सिसोदिया का जीवन परिचय, जन्म, उम्र, शिक्षा, मातापिता,पत्नी, परिवार, राजनीतिक जीवन, विवाद | Manish Sisodia Biography in Hindi, Birth, Age, Education, Parents, Wife, Family, Political Life, Controversy
अगर आप हिंदी भाषी है, तो आपने जरूर मनीष सिसोदिया का नाम तो सुने ही होंगे। मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी के एक राजनेता है और वे वर्तमान में दिल्ली सरकार में उपमुख्यमंत्री है। सिसोदिया दिल्ली विधानसभा की पटपड़गंज सीट से विधायक हैं। शिक्षा, उच्च शिक्षा, जन निर्माण विभाग, शहरी विकास, स्थानीय निकाय और भूमि एवं भवन तथा रेवेन्यू विभाग जैसे कई भी भाग वह देखते हैं।
दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल के बेहद करीबी माने जाने वाले मनीष सिसोदिया के घर में पड़े सीबीआई छापे ( CBI Raids on Manish Sisodia House ) के बाद सुर्खियों में बने हुए हैं। यदि आप भी मनिश सिसोदिया के बारे में विस्तृत रूप में जानना चाहते हैं तो इस पोस्ट में बने रहे और आखिरी तक जरूर पढ़ें।
Contents
मनीष सिसोदिया का जीवन परिचय | Manish Sisodia Biography in Hindi
वास्तविक नाम Full Name | मनीष सिसोदिया |
जन्मतिथि Date of Birth | 5 जनवरी 1972 |
जन्म स्थान Birth Place | हापुर जिला, उत्तर प्रदेश |
गृहनगर Hometown | पिलखुआ, जिला हापुर, उत्तर प्रदेश |
शिक्षा Education | डिप्लोमा डिग्री ( पत्रकारिता ) |
कॉलेज College | भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली |
पेशा Profession | पत्रकारिता, उप मुख्यमंत्री दिल्ली |
राष्ट्रीयता Nationality | भारतीय |
धर्म Religion | हिंदू |
जाती Caste | क्षत्रिय ( राजपूत ) |
स्थाई पता Permanent Address | R/o. D-59 पांडव नगर दिल्ली – 110092 |
संपर्क नंबर Contact No. | 9818123019 |
ईमेल | [email protected] |
website | https://aamaadmiparty.org/teams/manishsisodia |
नेट वर्थ Net Worth | 41.66 लाख |
ट्विटर | @msisodia |
मनीष सिसोदिया का जन्म, प्रारंभिक जीवन, परिवार, शिक्षा [ Manish Sisodia Birth, Early Life, Family and Education
मनीष सिसोदिया का जन्म 5 जनवरी 1972 को, उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले में हुआ था। उनका पिता का नाम धर्मपाल सिंह है। माता का नाम फिलहाल उपलब्ध नहीं है। उन्होंने पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री हासिल की है। उनका पत्नी का नाम सीमा सिसोदिया है और बेटा का नाम मीर सिसोदिया है।
पिता का नाम Father’s Name | धर्मपाल सिंह |
माता का नाम Mother’s Name | ज्ञात नहीं |
पत्नी का नाम Wife Name | सीमा सिसोदिआ |
पत्नी का पेशा Wife Profession | पूर्व में – सॉफ्टवेयर कंपनी कार्यरत वर्तमान – हाउसवाइफ |
बच्चे Childrens | मीर सिसोदिया |
मनीष सिसोदिया पेशे से पत्रकार हैं। उन्होंने जी न्यूज़ और ऑल इंडिया रेडियो के साथ भी काम किया है। मनीष सिसोदिया एक गैर-सरकारी संगठन ( Parivartan ) के एक सक्रिय स्वयंसेवक भी थे। वे 2011 में सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के नेतृत्व में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन ( India Against Corruption ) के सदस्य भी रहे थे।
मनीष सिसोदिया करियर और राजनीतिक जीवन [ Manish Sisodia Career and Political Career ]
- 1993 में भारतीय विद्या भवन कॉलेज से पत्रकारिता में डिप्लोमा पूरा करने के बाद मनीष सिसोदिया एक पत्रकार के रूप में अपना करियर शुरू किया।
- 1996 में मनीष सिसोदिया एक पत्रकार के रूप में ज़ी न्यूज़ में शामिल हुए। उन्होंने 1997 से 2005 तक की न्यूज़ के साथ काम किया।
- 2006 में, मनीष सिसोदिया ने अरविंद केजरीवाल और अभिनंदन सेखरी के साथ मिलकर “पब्लिक काज रिसर्च फाउंडेशन ‘ नामक एक संस्था की स्थापना की। सिसोदिया एन जी ओ ‘कबीर‘ के एक संस्थापक सदस्य भी थे।
- 2011 में, मनीष सिसोदिया प्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के नेतृत्व में भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन में शामिल हुए।
- 2012 में, मनीष सिसोदिया ने अपने करीबी दोस्त अरविंद केजरीवाल के साथ राजनीतिक दल – आदमी पार्टी का गठन किया।
- 2013 में, मनीष सिसोदिया को दिल्ली विधानसभा चुनाव में विधानसभा के सदस्य के रूप में चुना गया था। उन्होंने भारतीय जनता पार्टी भाजपा के नकुल भारद्वाज को चुनाव में पराजित किया था।
- 2015 में, मनीष सिसोदिया ने 14 फरवरी को दिल्ली के पहले उप मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्होंने यह चुनाव दिल्ली के पटपड़गंज से जीता था।
मनीष सिसोदिया विवाद [ Manish Sisodia Controversy ]
- साल 2016 में, मनीष सिसोदिया के खिलाफ सीबीआई ने प्राथमिक जांच ( PE ) दर्ज की थी, क्योंकि मनीष सिसोदिया ने मीडिया कैंपेन “Talk To AK” ( talk to Arvind Kejriwal ) के दौरान नियमों और विनियम का उल्लंघन किया था, जो कि बिल्कुल भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की ‘मन की बात’ कार्यक्रम का हूबहू था।
- ‘गाजीपुर वेजिटेबल एसोसिएशन’ के अध्यक्ष सुरेंद्र गोस्वामी ने दिल्ली में कुछ सब्जी व्यवसाई को धमकी देने के लिए मनीष सिसोदिया के खिलाफ 2016 एक लिखित शिकायत दर्ज करने के बाद मनीष सिसोदिया विवाद में फंस गए थे।
- साल 2015 में, हिंदुस्तान टाइम्स के एक पूर्व संपादक A J Philip ने मनीष सिसोदिया के परास्नातक की डिग्री पर सवाल उठाए थे। हिंदुस्तान टाइम्स के पूर्व संपादक ने दावा किया की जिस समय मनीष सिसोदिया भारतीय विद्या भवन में पढ़ते थे, उस समय मनीष सिसोदिया भारतीय विद्या भवन के छात्र होने के कोई भी जानकारी नहीं मिलती है।
- 19 अगस्त 2022 को CBI के छापेमारी के बाद, मनीष सिसोदिया एक बार फिर सुर्खियों में बनी हुई है। जुलाई 2022 में दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना द्वारा की गई सिफारिश के बाद सीबीआई ने मनीष सिसोदिया के घर में छापेमारी की है। मनीष सिसोदिया के खिलाफ यह आरोप लगाया गया है कि दिल्ली आबकारी नीति 2021-22 में कथित उल्लंघन और प्रक्रियात्मक खामियां थी, जिसके वजह से राज्यकोष का 150 करोड रुपए से अधिक का हानि हुआ था।
मनीष सिसोदिया के बारे में रोचक तथ्य [ Interesting Facts About Manish Sisodia ]
- मनीष सिसोदिया मूल रूप से उत्तर प्रदेश के हापुड़ जिले के रहने वाले हैं, उन्होंने अपनी उच्च शिक्षा भारतीय विद्या भवन नई दिल्ली से प्राप्त की है।
- मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी में जुड़ने से पहले अरविंद केजरीवाल को वर्षों पहले से जानते थे।
- मनीष सिसोदिया सामाजिक कार्यकर्ता अन्ना हजारे के नेतृत्व में भ्रष्टाचार विरोधी आंदोलन ” इंडिया अगेंस्ट करप्शन – India Against Corruption” के संस्थापक सदस्य भी थे।
- मनीष सिसोदिया ने भारतीय विद्या भवन कॉलेज , नई दिल्ली से पत्रकारिता में डिप्लोमा की डिग्री हासिल करने के बाद, भारतीय जाने-माने न्यूज़ चैनल जी न्यूज़ और ऑल इंडिया रेडियो में एक पत्रकार के रूप में काम किया।
- मनीष सिसोदिया ने आम लोगों को जागरूक करने ( आम जनता को सूचना अधिनियम के अधिकार के बारे में जानकारी देने के लिए ) के लिए दिल्ली में एक गैर सरकारी संगठन “कबीर” की स्थापना की।
- मनीष सिसोदिया आम आदमी पार्टी के संस्थापक सदस्यों में से एक है। वे लंबे समय से और अरविंद केजरीवाल के साथ रहे हैं। अरविंद केजरीवाल के साथ मिलकर 2006 में ” पब्लिक काज रिसर्च फाउंडेशन ” का भी स्थापना की।
- प्रसिद्ध लेखक चेतन भगत ने मनीष सिसोदिया की फिनलैंड की यात्रा से संबंधित एक तर्क दिया था, जिसके बाद 2016 में मनीष सिसोदिया सुर्खियों में आ गए थे।
यह पोस्ट भी जरूर पढ़ें:
महात्मा गांधी के बारे में 20 रोचक तथ्य
विज्ञान के बारे में 100+ रोचक तथ्य
सपनों का मतलब क्या होता है
दुनिया के 15 सबसे खतरनाक जानवर
भारत के पहला लाइट एंड साउंड प्रूफ हाईवे के बारे में रोचक तथ्य
भारत क़े सभी 40 यूनेस्को विश्व धरोहर स्थल की विस्तृत जानकारी
निष्कर्ष:
दोस्तों, उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट ( मनीष सिसोदिया का जीवन परिचय | Manish Sisodia Biography in Hindi) पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद है तो अपने दोस्तों के साथ भी जरूर सेयर करें।
अगर इस पोस्ट से संबंधित आपकी कोई प्रतिक्रियाएं है, तो Contact Us पेज में जाकर हमें ईमेल करें। या कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रियाएं लिखें। हमें आपके प्रतिक्रियाओं का इंतजार रहेगा।
यह पोस्ट पढ़ने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद!