सत्कोसिया टाइगर रिजर्व के बारे में रोचक तथ्य,Interesting Facts About Satkosia Tiger Reserve, satkosia tiger reserve upsc, satkosia tiger reserve kahan hai, best time to visit satkosia tiger reserve,
इस पोस्ट में हम बात करेंगे सबको सिया टाइगर रिजर्व के बारे में, जो कि उड़ीसा राज्य के अंगुल जिले में स्थित हैं।
सत्कोसिया शहर भुवनेश्वर से 160 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। जो कि सत्कोसिया टाइगर रिजर्व के लिए प्रसिद्ध है। सत्कोसिया टाइगर रिजर्व का स्थापना 1976 में हुआ था। सत्कोसिया टाइगर रिजर्व के पूर्वी घाट में नम पर्णपाती जंगल हैं, जो कि बाघों के लिए एक बेहतरीन निवास स्थान है। यह हाथियों, पक्षियों और अन्य जानवरों का भी घर है जिन्हें जंगल में विचरण करता हुआ देखा जा सकता है।
Contents
Interesting Facts About Satkosia Tiger Reserve
सत्कोसिया 2 शब्दों से बना है : सत, जिसका अर्थ है सात, और कोस, जिसका अर्थ है 2 कोस, यह दर्शाता है कि महानदी घाटी 14 यानी 22 किलोमीटर लंबी है। महानदी में नौका विहार करते समय भारतीय घड़ियाल ( मछली खाने वाला मगरमच्छ ) को आसानी से देखा जा सकता है।
सत्कोसिया में ओडिशा वन विकास निगम द्वारा संचालित विभिन्न बेहतरीन निवास स्थान है। जहां आप सत्कोसिया टाइगर रिजर्व भ्रमण के दौरान ठहर सकते हैं।
सत्कोसिया टाइगर रिजर्व को भ्रमण करने के बाद, आप इसके नजदीकी खूबसूरत पर्यटक स्थल कुंआंरिया हिरण पार्क, महानदी बांध और कांतिलो नीलामाधव मंदिर भी जा सकते हैं।
सत्कोसिया टाइगर रिजर्व में पाए जाने वाले वनस्पतियां
सत्कोसिया टाइगर रिजर्व में महानदी के तट पर हिंजला, धौरंजा, कोचीला, अर्जुन और फासी जैसे पेड़ पाए जाते हैं। टाइगर रिजर्व में स्पाइनी बैम्बो ( Bambusa Arundinaceae ) और कोलकाता बैंबो ( Calcutta Bamboo ) भी पाए जाते हैं। इस टाइगर रिज़र्व में फरवरी और अप्रैल के महीनों में साल के पेड़ में फूल खिलते हैं, जो कि भारत में मजबूत लकड़ियों के लिए प्रसिद्ध है।
यह टाइगर रिजर्व में कर्मल भी पाए जाते हैं, जिसका फल कच्चा या पक्का हुआ दोनों तरह से खाया जा सकता है। यहां पाए जाने वाले अन्य फूल इस प्रकार है
- ब्रिडेलिया ( Bridelia )
- स्कैमोसा ( Squamosa )
- टर्मिनालिया ऑलटा ( Terminalia Alata )
- टर्मिनालिया अर्जुन ( Terminalia Arjun )
- सिजीगियम क्यूमिनी ( Syzygium Cuminii )
- एडिना कार्डिफोलिआ ( Haldinia Cordifolia )
- मित्राग्याना परविफलोरा ( Mitragyana Parviflora )
- लेगरएस्ट्रोमियां परविफलोरा ( Lagerstroemia Perviflora )
- मैंगीफेरा इंडिका ( Mangifera Indica )
- बर्सेरा सेराटा ( Bursera Serrata )
- पटरोकारपस मारसुपियम ( Pterocarpus Marsupium )
- टर्मिनलिआ सेराटा ( Terminalia Serrata )
- लैनिया कोरोंमैंण्डेलिका ( Lannea Coromandelica )
- टेरोस्पर्मम जाइलोकार्पम ( Pterospermum Xylocarpum )
- मकारंगा पेलटाटा ( Macaranga Peltata )
- डायोस्पाईरस मोंटना ( Diospyrus Montana )
- डेर्रिस इंडिका ( Derris Indica )
- मालोटस फिलिंपेंसिस ( Mallotus Philippensis )
- केरिया अर्बोरिया ( Careya Arborea )
- ग्लोचिड़ियान लेंसॉलरीम ( Glochidion Lanceolariumo )
सत्कोसिया टाइगर रिजर्व में पाए जाने वाले वन्यजीव
सत्कोसिया टाइगर रिजर्व में पाए जाने वाले वन्यजीव इस प्रकार हैं :
- हाथी
- बाघ
- जंगली कुत्ता
- सांभर
- चित्तीदार हीरानी
- चौसिंघा
- भौंकने वाला हिरण
- माउस हिरण
- सुस्त भालू
- भारत गौर
- तेंदुआ
- सियार
- गिलहरी
- भारतीय साही
- भारतीय खरगोश
- रैटल
यह पोस्ट भी जरूर पढ़ें :
- अग्निपथ योजना क्या है? भर्ती होने के लिए अप्लाई कैसे करें, इन सब के बारे में जानने के लिए आगे पढ़ें।
- भारत में सबसे अधिक बोली जाने वाली 10 भाषाएं
- नूपुर शर्मा ( बीजेपी ) की जीवनी, राजनैतिक जीवन, विवाद, करियर, परिवार, शिक्षा
- बाघों के बारे में 64 बेहद रोचक तथ्य
- रॉयल बंगाल टाइगर के बारे में 12 बेहद रोचक तथ्य
इसके अलावा सत्कोसिया घाटी में चार प्रकार की कछुए भी पाए जाते हैं। जो इस प्रकार हैं : टेरापिन, कार्प, मोलस्क आदि।
क्षेत्र में पाए जाने वाले पक्षियों की प्रजातियां :
इस क्षेत्र में स्थानीय और प्रवासी मिलाकर 332 से अधिक प्रकार के पक्षी पाई जाती है। जो इस प्रकार हैं :
- मालाबार पाइड हॉर्नबिल्स
- पि फॉवल्स
- किंगफ़िशर
- एग्रीगेट्स
- कॉमोरंट्स
- रिवर टर्नस
- उल्लू
- कबूतर
- हिल मैना
- पैराकेट्स
- ड्रोनगो
- कबूतर
- कठफोडआ
- गोल्डन ओरिओल
- बब्लर
- बारबेट्स
- मिनिबेट्स
- सनबर्ड्स
- और इगल आदि।
सत्कोसिया टाइगर रिजर्व की यात्रा
चुंकि, सत्कोसिया टाइगर रिजर्व उड़ीसा राज्य के अंगुल जिले में स्थित है। इसलिए यदि आप सत्कोसिया टाइगर रिजर्व जाना चाहते हैं तो आपको कार आदि छोटे वाहनों की यात्रा करनी होगी। सत्कोसिया टाइगर रिजर्व पहुंचने के लिए NH-55 से अंगुल होते हुए जाना होता हैं।
यहां से सबसे निकटतम हवाई अड्डा भुवनेश्वर में स्थित है। यदि आप किसी टूर और ट्रेवल्स एजेंसी के माध्यम से इस स्थान की यात्रा करते हैं तो वे आपको एक टूर गाइड के साथ इस स्थान तक पहुंचने के लिए निजी वाहन या एक कार्य बस में सफर करना होगा।
सत्कोसिया टाइगर रिजर्व कैसे पहुंचे
हवाई मार्ग से : सत्कोसिया टाइगर रिजर्व पहुंचने के लिए सबसे नजदीकी हवाई अड्डा भुवनेश्वर हवाई अड्डा है। यह हवाई अड्डा पहुंचने के बाद आपको सत्कोसिया टाइगर रिजर्व पहुंचने के लिए 160 किलोमीटर कार्य बसों से यात्रा करनी होगी।
सड़क मार्ग से : अंगुल उड़ीसा राज्य के विभिन्न बड़े शहरों से अच्छी तरह से सड़क मार्ग से जुड़ा हुआ है। सड़क मार्ग से आप किसी भी शहर से आसानी से सत्कोसिया टाइगर रिजर्व पहुंच सकते हैं।
रेल मार्ग से :
सत्कोसिया टाइगर रिजर्व भ्रमण के दौरान कहा ठहरे?
सत्कोसिया टाइगर रिजर्व के आसपास अच्छी गुणवत्ता वाले होटेल मौजूद हैं, जहां आप निश्चिंत होकर ठहर सकते हैं। इसके अलावा अंगुल शहर में भी पर्यटकों के लिए बहुत ही अच्छा गुणवत्ता वाला होटल हैं।
सत्कोसिया टाइगर रिजर्व भ्रमण करने का सबसे अच्छा समय
सत्कोसिया टाइगर रिजर्व घूमने के लिए गर्मियों और सर्दियों दोनो उपयुक्त है। गर्मियों के दौरान आप सबको सिया टाइगर रिजर्व में बाघों को आसानी से देख सकते हैं। वहीं पर सर्दियों के मौसम में टाइगर तो आपको देखने को मिल ही जाएगा इसके साथ-साथ आप इस खूबसूरत पर्यटक स्थल में दोस्तों के साथ पिकनिक मना कर अच्छा समय बिता सकते हैं।