हम सभी जानते हैं, असम राज्य को भारत की चाय के राजधानी के रूप में जाने जाते हैं। Interesting Facts About Nameri National Park: लेकिन क्या आप जानते हैं, इस खूबसूरत राज्य में और भी बहुत कुछ है जिसके बारे में जानकर आप चौक जायेंगे और आप इस राज्य के बारे में अधिक जानने के लिए और इस राज्य के यात्रा करने के लिए लालायित हो जाएंगे।
असम राज्य के सुंदर पहाड़ियों, बगीचों, सुंदर झीलों से लेकर घाटियों और राष्ट्रीय उद्यानों से लेकर ऐतिहासिक स्थलों तक अवलोकन करने के लिए सालाना हजारों पर्यटक आते हैं। असम के प्रसिद्ध पर्यटक स्थलों में से नामेरी राष्ट्रीय उद्यान एक है। जहां के हरे-भरे जंगल, झीलों के पास विचरण करते हुए जंगली जानवर देख आप रोमांचित हो जाएंगे।

Contents
नामेरी नेशनल पार्क का यात्रा क्यों करनी चाहिए ( Why Should Visit Nameri National Park)
चाहे आप प्रकृति प्रेमी हो, वन्यजीव प्रेमी हो, टूरिस्ट हो या फोटोग्राफर हो, हर आगंतुक को नामेरी नेशनल पार्क अपनी सुंदरता से मोहित करता है। हजारों आगंतुक वाइल्डलाइफ सफारी का आनंद लेने और इको कैंप का लुफ्त उठाने और दुर्लभ प्रजातियों का देखने के लिए इस नेशनल पार्क का यात्रा करते हैं। यदि आप भी प्रकृति की अनुपम सुंदरता में खोना चाहते हैं, उसकी सुंदरता को निहारना चाहते हैं तो आपको एक बार नामेरी राष्ट्रीय उद्यान का यात्रा जरूर करनी चाहिए। नामेरी राष्ट्रीय उद्यान के बारे में विस्तृत जानकारी के लिए निचे पढ़े।
यह पोस्ट भी जरूर पढ़ें :
- संजय दुबरी टाइगर रिजर्व के बारे में रोचक तथ्य
- ताडोबा नेशनल पार्क के बारे में रोचक तथ्य
- जीम कॉर्बेट नेशनल पार्क से जुड़ी कुछ खास बातें
- केवलादेव नेशनल पार्क के बारे में कुछ खास बातें
- काजीरंगा नेशनल पार्क के बारे में रोचक तथ्य
- पेंच टाइगर रिजर्व के बारे में रोचक तथ्य
- भारत के सभी 53 टाइगर रिजर्व के सूची एवं पूर्ण जानकारी
नामेरी नेशनल पार्क के बारे में रोचक तथ्य | Interesting Facts About Nameri National Park
नामेरी राष्ट्रीय उद्यान भारत के असम के सोनितपुर जिले में पूर्वी हिमालय की तलहटी में स्थित एक राष्ट्रीय उद्यान है। यह राष्ट्रीय उद्यान तेजपुर से लगभग 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। नामेरी राष्ट्रीय उद्यान के सबसे निकटतम गांव चारिडुआर हैं, जहां से राष्ट्रीय उद्यान केवल 9 किलोमीटर की दूरी पर है।
नामेरी राष्ट्रीय उद्यान, अरुणाचल प्रदेश के पाखुई वन्यजीव अभयारण्य के साथ अपनी उत्तरी सीमा साझा करता है। पाखुई और नामेरी दोनों 1,000 से अधिक वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है, जिसमें नामेरी राष्ट्रीय उद्यान 200 वर्ग किलोमीटर क्षेत्रफल में फैला हुआ है। नामेरी राष्ट्रीय उद्यान को वर्ष 1999-2000 में नामेरी टाइगर रिजर्व के घोषित किया गया था।
नामेरी टाइगर रिजर्व, मानस टाइगर रिजर्व के बाद असम राज्य का दूसरा टाइगर रिजर्व है। नामेरी राष्ट्रीय उद्यान के दो मुख्य क्षेत्र हैं : नामेरी राष्ट्रीय उद्यान और सोनाई-रूपाई वन्यजीव अभयारण्य हैं ( जिसे नामेरी टाइगर रिजर्व का कोर सेटेलाइट एरिया भी कहा जाता है )
जिया-भोरोली नदी नामेरी राष्ट्रीय उद्यान का जीवन रेखा है, जो उद्यान की दक्षिणी सीमा के साथ उत्तर-पश्चिम से दक्षिण-पूर्व की ओर बहती है। पूर्व में, बोर-डिकोराई नदी, जिया-भोरोली नदी की सहायक नदी है, जो उत्तर-पूर्व से दक्षिण-पश्चिम की ओर दक्षिण सीमा के साथ बहती है।

नामेरी राष्ट्रीय उद्यान में नदी ( Rivers in Nameri National Park )
असम की कामेंग नदी अंग्रेजों के समय से ही महसीर सुनहरी मछली पकड़ने के लिए प्रसिद्ध थी। 2011 में आधिकारिक तौर पर महसीर सुनहरी मछली पकड़ना प्रतिबंध लगा दिया गया था। इस उद्यान के मुख्य नदियां जिया-भोरोली और बोर डिकोराई हैं।
इन दो नदियों की अन्य सहायक नदियां भी है: दीजी, दीनाई, नामेरी, खारी, ऊपरी डिकीरी हैं, जो अरुणाचल हिमालय से निकलती है और पक्के टाइगर रिजर्व और नामेरी टाइगर रिजर्व से होकर बहती है।
नामेरी राष्ट्रीय उद्यान का इतिहास ( History of Nameri National Park )
नामेरी राष्ट्रीय उद्यान को 17 अक्टूबर 1978 को एक आरक्षित वन घोषित किया गया था। इसे 18 सितंबर 1985 को नामेरी वन अभ्यारण्य के एक हिस्से के रूप में 137 किलोमीटर के क्षेत्रफल के साथ नामेरी अभयारण्य के रूप में स्थापित किया गया था। उस समय तक नामेरी राष्ट्रीय उद्यान का उपयोग ज्यादातर मछली पकड़ने के लिए किया जाता था। 15 नवंबर 1998 में इस राष्ट्रीय उद्यान में 75 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र को जोड़नें के साथ-साथ इसे राष्ट्रीय उदाहरण के रूप में स्थापित किया गया।
नमेरी राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाने वाले वनस्पति ( Nameri National Park Flora )
नामेरी राष्ट्रीय उद्यान में 600 से अधिक प्रजातियों की भूल पाए जाते हैं। उनमें से कुछ फूलों का नाम इस प्रकार है : गेमलीना, अर्बोरिया, मिशेलिया चंपाका, अमुरा वालिची, चुक्रसिया, टेबुलेरिस, अजर, यूरियम पोमा, भेलु, अगरू, रुद्राक्ष, बोनजोलोकिया, हैटिपोलिया अखाकन, होलॉक और नाहोर। इसके अलावा इस राष्ट्रीय उद्यान में डेंडरोबियम, सिंबीडियम और साईंप्रीपेडीओडी जैसे आर्किड भी पाए जाते हैं।
नमेरी राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाने वाले वन्यजीव ( Nameri National Park Fauna )
नामेरी राष्ट्रीय उद्यान, नामेरी टाइगर रिजर्व वन्यजीवों में समृद्ध है। इस राष्ट्रीय उद्यान में लुप्तप्राय बंगाल टाइगर के साथ-साथ अन्य कई प्रकार के वन्य जीव और पक्षी पाए जाते हैं। इस राष्ट्रीय उद्यान में पाए जाने वाले मुख्य वन्यजीव इस प्रकार है : बंगाल टाइगर, भारतीय तेंदुआ, धारीदार तेंदुआ, धारीदार जंगली बिल्ली, तेंदुआ बिल्ली, हॉग डियर, सांभर, ढोल, गौर, भौंकने वाले हिरण, जंगली सूअर, सुस्त भालू, हिमालयी काला भालू, लंगूर और गिलहरी।

नामेरी राष्ट्रीय उद्यान में 374 से अधिक प्रजातियों के पक्षी पाई जाती है। जैसे कि: सफेद पंख वाली बतख, ग्रेट पाइड हॉर्नबिल, पुष्पांजलि हॉर्नबिल, रुफ़्स नेकेड हॉर्नबिल, ब्लैक स्टार्क, आईबीसबील, बब्बलर आदि।
नमेरी राष्ट्रीय उद्यान का चुनौतियां ( Challenges of Nameri National Park )
नामेरी राष्ट्रीय उद्यान को दो खतरों का सामना करना पड़ रहा है: एक सोनितपुर के क्षेत्र में लगातार बढ़ते अतिक्रमण। लगभग रोजाना 3000 से अधिक मवेशियों जंगल में चरने की वजह से वन्यजीवों में संक्रामक रोग फैलने का अधिक संभावना होता है।
दूसरा खतरा मानव-पशु संघर्ष है। मानव-पशु संघर्ष के कारण बीते कई वर्षों में 30 अधिक हाथियों की अप्राकृतिक मौत हो गई थी।
नामेरी राष्ट्रीय उद्यान यात्रा के सबसे उत्तम समय है। ( Best time to visti Nameri National Park )
नामेरी राष्ट्रीय उद्यान भ्रमण का सबसे उत्तम समय है सितंबर से मार्च तक। हालांकि, इस राष्ट्रीय उद्यान का जलवायु मध्यम है, इसलिए यहां साल भर आगंतुक आते ही रहते हैं।
नमेरी राष्ट्रीय उद्यान कैसे पहुंचे? ( How to reach Nameri National Park )
हवाई मार्ग: नामेरी राष्ट्रीय उद्यान से निकटतम घरेलू हवाई अड्डा तेजपुर है जो राष्ट्रीय उद्यान से 40 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। एक बार जब आप इस हवाई अड्डा पर पहुंच जाते हैं, तो आप नामेरी राष्ट्रीय उद्यान के लिए आसानी से टैक्सी किराए पर ले सकते हैं।
रेल मार्ग : रेल मार्ग से नामेरी राष्ट्रीय उधान तक पहुंचने का सबसे अच्छा तरीका है डेकारगांव रेलवे स्टेशन के लिए एक ट्रेन पकड़ना और फिर वहां से राष्ट्रीय उद्यान के लिए टैक्सी लेना। डेकारगांव रेलवे स्टेशन राष्ट्रीय उधान से केवल 35 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है।
सड़क मार्ग: नामेरी राष्ट्रीय उद्यान, असम राज्य के सभी प्रमुख शहरों से सड़क मार्ग द्वारा जुड़ा हुआ है। इसीलिए आप राष्ट्रीय उद्यान पहुंचने के लिए बस या टैक्सी आसानी से ले सकते हैं।
अक्सर पूछे जाने वाले सवाल:
नामेरी को किस वर्ष राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था?
नामेरी रिजर्व वन को, 1985 में 137 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र के साथ वन्यजीव अभयारण्य घोषित किया गया था। इस वन्यजीव अभयारण्य को 1998 में नामेरी राष्ट्रीय उद्यान घोषित किया गया था।
नामेरी राष्ट्रीय उद्यान कहां स्थित है?
नामेरी राष्ट्रीय उद्यान असम के सोनितपुर जिले में पूर्वी हिमालय की तलहटी में स्थित है।
असम 2022 में कितने राष्ट्रीय उद्यान है?
असम राज्य में साथ राष्ट्रीय उधान है। काजीरंगा राष्ट्रीय उद्यान, मानस राष्ट्रीय उद्यान, नामेरी राष्ट्रीय उद्यान, डिब्रू सैखोवा राष्ट्रीय उद्यान, ओरांग राष्ट्रीय उद्यान, रायमोना राष्ट्रीय उद्यान और देहिंग पटकाई राष्ट्रीय उद्यान।
नामेरी राष्ट्रीय उद्यान से होकर कौन सी नदी बहती है?
नामेरी राष्ट्रीय उद्यान, पूर्वी हिमालय की तलहटी पर स्थित है। इस राष्ट्रीय उधान से होकर बहने वाली प्रमुख नदी जिया-भोरोली हैं।