बक्सा टाइगर रिजर्व के बारे में रोचक तथ्य | Interesting Facts About Buxa Tiger Reserve In Hindi

बक्सा टाइगर रिजर्व, या बक्सा नेशनल पार्क पश्चिम बंगाल राज्य के उत्तर पूर्व जलपाईगुड़ी जिले के अलीपुरद्वार मंडल में स्थित है।Interesting Facts About Buxa Tiger Reserve: इस टाइगर रिजर्व की उत्तरी सीमा भूटान के साथ अंतरराष्ट्रीय सीमा साझा करता है। सींचुला पहाड़ी श्रृंखला बक्सा टाइगर रिजर्व के उत्तरी हिस्से में स्थित है और इसके पूर्वी सीमा असम राज्य को छूती है। बक्सा टाइगर रिजर्व 745 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। इस टाइगर रिजर्व को 1983 में स्थापित किया गया था।

Interesting Facts About Buxa Tiger Reserve
Interesting Facts About Buxa Tiger Reserve

Contents

बक्सा टाइगर रिजर्व का इतिहास

बक्सा टाइगर रिजर्व में, तत्कालीन बक्सा टाइगर डिवीजन का पूरा वन क्षेत्र और पड़ोसी अलीपुरद्वार वन डिवीजन का कुछ क्षेत्र शामिल है। 1986 में बक्सा वाइल्ड लाइफ सैंक्चुअरी का गठन किया गया था जिसका क्षेत्रफल 314.52 वर्ग किलोमीटर था। वर्ष 1991 में, 54.47 किलोमीटर क्षेत्र को बक्सा वाइल्ड लाइफ सैंक्चुरी से जोड़ा गया था। 1 साल बाद 1992 में, पश्चिम बंगाल सरकार द्वारा 117.10 किलोमीटर क्षेत्र को नेशनल पार्क बनाने के इरादे की घोषणा की। अंततः 5 दिसंबर 1997 में, अधिसूचना संख्या 3403-फॉर /11बी-6/95 DT के तहत बक्सा ऑफ वाइल्डलाइफ सैंक्चुअरी को बक्सा नेशनल पार्क घोषित किया गया।

Interesting Facts About Buxa Tiger Reserve

नेशनल पार्क घोषित होने से पहले यह घने जंगल क्षेत्र डोलोमाइट माइनिंग के लिए जाना जाता था। बक्सा टाइगर रिजर्व का नाम प्रसिद्ध बक्सा किला के नाम से लिया गया हैं। जो अंग्रेजों के शासन में यह घने जंगल क्षेत्र में निर्मित किला में 1930 के दौरान उच्च सुरक्षा के साथ क़ैदियों को रखा जाता था।

यह पोस्ट भी जरूर पढ़ें :

NH 31 लगभग बक्सा टाइगर रिज़र्व के दक्षिणी सीमा के साथ चलता हैं। यह टाइगर रिजर्व जैव विविधता में समृद्ध है। भूटान का फिप्सू वाइल्ड लाइफ सैंक्चुअरी बक्सा टाइगर रिजर्व के उत्तर में स्थित है। मानस नेशनल पार्क, बक्सा टाइगर रिजर्व के पूर्व में स्थित है। इस प्रकार बक्सा टाइगर रिजर्व और भूटान के बिच हाथियों के प्रवास के लिए अंतरराष्ट्रीय गलियारे के रूप में कार्य करता है। इस टाइगर रिजर्व में 9 वन प्रकार शामिल है। जिसके बारे में नीचे दिया गया है :

बक्सा टाइगर रिजर्व का वन प्रकार

  1. उत्तरी शुष्क पर्णपाती
  2. पूर्वी भाबर और तराई साली
  3. पूर्वी हिमालयी नम मिश्रित पर्णपाती
  4. उप-हिमालयी सेकेंडरी आद्र मिश्रित वन
  5. पूर्वी उप-मोटेन अर्ध सदाबहार वन
  6. उतारी उष्णकटिबंधीय सदाबहार वन
  7. नम साल सवानाह
  8. कम जालौढ़
  9. सवाना वुडलैंड
Interesting Facts About Buxa Tiger Reserve
Interesting Facts About Buxa Tiger Reserve

बक्सा टाइगर रिजर्व का पुरातात्विक महत्व

बक्सा टाइगर रिजर्व के घने जंगल के बीच बने बक्सा किला भारत के स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े होने के कारण लोगों का इस किले से भावनात्मक लगाव है। अंग्रेजों के शासनकाल के दौरान नेताजी सुभाष चंद्र बोस को इस किले में कैद करके रखा गया था। इसके अलावा टाइगर रिजर्व में हिंदुओं का एक पवित्र मंदिर – महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग स्थित है। हर साल शिव चतुर्दशी पर भगवान शिव के 10,000 से अधिक भक्तजन इसके दर्शन करने के लिए आते हैं।

टाइगर रिजर्व में पाए जाने वाले वनस्पतियां

बक्सा टाइगर रिजर्व में, 300 से अधिक पेड़ो की प्रजातियां, 250 से अधिक झाड़ियों की प्रजातियां, 400 से अधिक वन्य जड़ी-बूटियों की प्रजातियां, बेंत की 9 जातियां, बांस के 10 प्रजातियां, 100 से अधिक घाँस प्रजातियां सहित 130 से अधिक जलीय वनस्पतियों की प्रभातिया पहचान की गई है। पेड़ों की मुख्य प्रजातियों में :

  • साल
  • चंप
  • गमर
  • सिमुल
  • चिकरासी, आदि हैं

बक्सा टाइगर रिजर्व में पाए जाने वाले वन्यजीव

बक्सा टाइगर रिजर्व में, पक्षियों की 390 प्रजातियों, स्तनधारियों की 73 प्रजातियों, सांपों की 76 प्रजातियों और उभयचारों की 5 प्रजातियों की पहचान की गई है। साल 2006 में की गई एक सर्वेक्षण में, यह पाया गया है कि उत्तर बंगाल क्षेत्र में बक्सा टाइगर रिजर्व में मछलियों की प्रजातियों की संख्या सबसे अधिक है। टाइगर रिजर्व में पाए जाने वाले मुख्य स्तनधारी जानवर इस प्रकार है :

बक्सा टाइगर रिजर्व में पाए जाने वाले मुख्य वन्यजीव

  • बाघ
  • हाथी
  • ढ़ोल
  • भालू
  • सिवेट
  • गिलहरी
  • गौर
  • चीतल
  • तेंदुआ
  • जंगली भैंस
  • मृग
  • जंगली सूअर
  • जंगली कुत्ता
  • सांभर
  • रीगल पाइथन

बक्सा टाइगर रिजर्व में पाए जाने वाले मुख्य पक्षियों की प्रजातियां

  • हॉर्न बिल्स
  • ग्रेटर पाइड हॉर्नबिल
  • आइबीस बिल
  • ट्रांस हिमालयन माइग्रेटरी गुंसडर्स
  • रेड स्टोर्स
  • बैग-टेल्स
  • रेयर ब्लैक नेकेड क्रेन,
  • माइग्रेटरी कॉमन टील
  • ब्लैक स्टॉर्कस
  • लार्ज विसलिंग टील
  • मिनीवेट्स

बक्सा टाइगर रिजर्व में ओ जाने वाले लुप्तप्राय प्रजातियों में, भारतीय बाघ, एसियाई हाथी , तेंदुआ बिल्ली, बंगाल फ्लोरीकन, रीगल अजगर, चीनी पैंगोलिन, हिस्पीड खरगोश और हॉग हिरण आदि है।

बक्सा टाइगर रिजर्व कैसे पहुंचे

बक्सा उत्तर बंगाल के सबसे पुराने गांवों में से एक है, जो अलीपुरद्वार से केवल 14 किलोमीटर की दूरी पर स्थित है। यह एक प्रसिद्ध पर्यटक स्थल भी है जो सिलीगुड़ी से 180 किलोमीटर दूर है। यहां के सबसे निकटतम रेलवे स्टेशन अलीपुरद्वार जंक्शन है जो 37 किलोमीटर दूर है। बक्सा टाइगर रिजर्व के राजाभटखवा प्रवेश द्वार इस रेलवे स्टेशन से केवल 15 किलोमीटर दूर है। टाइगर रिजर्व पहुंचने के लिए NH 31 सबसे अच्छा मार्ग हैं।

बक्सा टाइगर रिजर्व में हम क्या कर सकते हैं

ट्रेकिंग

बक्सा टाइगर रिजर्व के घने जंगल के बिच 5 किलोमीटर लंबी पैदल यात्रा करने के बाद जंगल के बीचो-बीच एक बंगला मिलता हैं, जो ट्रैकर्स को विश्राम के लिए एक अच्छा जगह हैं। यहां से और 4 किलोमीटर पैदल यात्रा के बाद समुद्र तल से 4500 फीट में स्थित रोवर पॉइंट में पहुंचा सकता है जो अज्ञात पक्षियों के निवास स्थान हैं।

रोवर पॉइंट से केवल 12 किलोमीटर दूर भूटान की आकर्षक रूपम घाटी देखि जा सकती हैं। जंगल की ट्रेकिंग के दौरान, जयंती नदी गलियारा, पेड़ों की एक सदाबहार छतरी और विविध प्रकार के जानवरों और पक्षियों को देखे जा सकते हैं।

जंगल की सफारी

बक्सा टाइगर रिजर्व के घने जंगल में सफारी करना आपके जीवन के एक अनोखा अनुभव हो सकता है। शहरी कोलाहल से दूर, सुंदर दंगल के बीचो-बीच प्रकृति के शांत और ठंडी हवा के कोमल स्पर्श आप को अभिभूत कर देंगे।

बक्सा टाइगर रिजर्व सफारी समय तालिका :

बक्सा टाइगर रिजर्व सफारी पहला सुबह 6:00 बजे और दूसरा शाम को 3:00 बजे प्रस्थान करती हैं। आपको सफारी शुल्क केवल 800/- प्रति जीप लगेगा। हर साल 15 जून से 15 सितंबर तक बक्सा टाइगर रिजर्व आगंतुकों के लिए बंद रहता है, क्योंकि इस समय बक्सा टाइगर रिजर्व में भारी बारिश होती है।

buxa tiger reserve in hindi,
buxa tiger reserve definition in hindi,
tiger population in buxa tiger reserve,
tiger reserve in india in hindi,
number of tigers in buxa tiger reserve,
where is buxa tiger reserve,
tiger reserve in hindi,

FAQ:

बक्सा टाइगर रिजर्व क्यों प्रसिद्ध है?

बक्सा टाइगर रिजर्व के लिए, रिजर्व के बीचो-बीच बने नक्शा किला, इस टाइगर रिजर्व के लिए एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। भूटान से भूटान युद्ध के बाद 1865 में इस किले पर ब्रिटिश-भारत ने कर लिया था। बाद में इस किले को भारतीय स्वतंत्रता आंदोलन के दौरान भारतीय स्वतंत्रता सेनानियों के लिए एक बंदी गृह के रूप में इस्तेमाल किया गया था।

बक्सा टाइगर रिजर्व में कितने बाघ हैं?

2020 के गणना के अनुसार बक्सा टाइगर रिजर्व में 96 बाघ होने की अनुमान की गई है।

बक्सा टाइगर रिजर्व किस जिले में स्थित है?

बक्सा टाइगर रिजर्व पश्चिम बंगाल के जलपाईगुड़ी जिले के अलीपुरद्वार उपमंडल में स्थित है। इस टाइगर रिजर्व के उत्तरी सीमा भूटान के साथ लगती है।

भारत के किस राज्य में सबसे अधिक टाइगर रिजर्व है?

भारत के मध्य प्रदेश में सबसे अधिक टाइगर रिजर्व है। मध्यप्रदेश में लगभग 526 बाघ की गणना की गई है। बाघों की अधिक संख्या वाले राज्यों में उत्तराखंड 442, कर्नाटक 524, तमिलनाडु 229, महाराष्ट्र 190, असम 167, केरल 136 और उत्तर प्रदेश 117 हैं।

Leave a Comment..

error: Content is protected !!