झारखंड की सीनियर आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल शुक्रवार से ही चर्चा में बनी हुई है। IAS Pooja Singhal Bio Career Family Latest News: पूजा सिंघल और उनके करीबी रिश्तेदारों के घर प्रवर्तन निदेशालय द्वारा ताबड़तोड़ छापेमारी की जा रही है। बताया जा रहा है कि पूजा के सीए सुमन सिंह के घर से 19 करोड रुपए नगद बरामद की गई है।
झारखंड कैडर की वरिष्ठ अधिकारी पूजा सिंघल को झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन का करीबी माना जाता है। पूजा सिंघल वर्तमान में झारखंड राज्य के खानों और भूविज्ञान विभाग की सचिव और खनिज विकास निगम लिमिटेड की प्रबंध निर्देशक है।
Contents
IAS Pooja Singhal Bio Career Family Latest News
झारखंड की खान सचिव पूजा सिंघल के कई आवासों से शुक्रवार को इड़ी द्वारा की गई छापेमारी के पहले दिन ही लगभग 19 करोड रूपए नगद और कई महत्वपूर्ण दस्तावेज और बेनामी संपति के कागजात बरामद किया गया है। एक सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पूजा सिंघल के पास से लगभग 150 करोड रुपए से अधिक के बेहिसाब संपत्ति से संबंधित दस्तावेज बरामद की गई है, जिसकी जांच ईडी की टीम कर रही हैं। हालांकि, ईडी की ओर से अभी तक इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
सीनियर ऑफिसर पूजा सिंघल कौन है?
पूजा सिंघल का जन्म उत्तराखंड राज्य के देहरादून में 7 जुलाई 1978 को हुई हैं। पूजा सिंघल ने गढ़वाल विश्वविद्यालय देहरादून से स्नातक की पढ़ाई पूरी की है। उन्होंने अपने पहले प्रयास में ही आईएएस की परीक्षा पास कर ली। पूजा सिंघल की पढ़ाई की बात करें तो वह स्कूल के दिनों से लेकर विश्वविद्यालय तक की सभी परीक्षाओं में टॉपर की सूची में शामिल रहे हैं।
आईएएस अधिकारी बनने के बाद पूजा सिंघल को झारखंड कैडर मिला जहां उन्होंने कई बड़े खुलासे किए हैं। झारखंड रांची के रिम्स निदेशक के रूप में भी लोग पूजा सिंघल के योगदान को याद करते हैं।
आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल का नाम लिम्का बुक ऑफ रिकॉर्ड में दर्ज है
आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल की शादी झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी राहुल पुरवार से हुई थी लेकिन शादी के कुछ ही दिनों बाद पारिवारिक विवाद के कारण दोनों का डिवोर्स गया। राहुल पुरवार से तलाक होने के बाद पूजा सिंघल ने बिहार के रहने वाले अभिषेक झा से शादी कर ली। अभिषेक झा पल्स अस्पताल का संचालक है।
अभिषेक झा से शादी के बाद पूजा सिंघल के पारिवारिक जीवन में सकारात्मक परिवर्तन हुआ और उनके जीवन में शांति आई, लेकिन अपने पति और ससुराल वालों को व्यवसायिक लाभ पहुंचाने का आरोप उन पर लगता ही रहा।
आईएएस अधिकारी पूजा सिंघल के पति, शादी
आईएएस पूजा सिंघल की दो बार शादी हो चुकी है। पूजा सिंघल की पहली शादी झारखंड कैडर के आईएएस अधिकारी राहुल पुरवार से हुई थी जो 1999 के आईएएस बैच के थे। लेकिन करीब 12 साल के पारिवारिक जीवन में किसी विवाद को लेकर दोनो अलग हो गए।
बाद में उन्होंने बिहार के रहने वाले अभिषेक झा से शादी कर ली। अभिषेक झा एक डॉक्टर है और वह अस्पताल का संचालक है।
आईएएस पूजा सिंघल का करियर
- पूजा सिंघल शुरुआत में हजारीबाग और महेंद्र पुर के अनुमंडल के रूप में तैनात थी। हजारीबाग के एसडीओ के रूप में पूजा सिंघल अपने कार्यकाल के दौरान, विभिन्न गोदामों पर सफलतापूर्वक छापेमारी की और झारखंड शिक्षा परियोजना के लिए ढेर सारे किताबें जप्त की, जो कि अवैध रूप में बेची जा रही थी।
- पूजा सिंघल ने झारखंड राज्य में शारीरिक रूप से विकलांग लोगों की डेटा एकत्र करने वाली पहली ऑफिसर थी। कुछ समय के बाद पूजा सिंघल को खूंटी जिले में उपायुक्त के रूप में तैनात किया गया।
- पूजा सिंघल वर्तमान में रांची में एक आईएएस अधिकारी और झारखंड सरकार के खान और भूविज्ञान विभाग के सचिव के पद पर कार्यरत है।
आईएएस पूजा सिंघल बायोग्राफी
नाम | पूजा सिंघल |
प्रसिद्धि | पूजा सिंघल सबसे कम उम्र 21 साल और 7 दिन की उम्र में आईएएस कैडर में प्रवेश करने वाली पहली भारतीय महिला हैं। |
जन्मतिथि | 7 जुलाई 1978 |
उम्र | 44 साल ( 2022 ) |
जन्म स्थान | देहरादून उत्तराखंड |
शिक्षा | बिजनेस मैनेजमेंट में ग्रेजुएशन |
कॉलेज | गढ़वाल विश्वविद्यालय देहरादून |
गृहनगर | देहरादून उत्तराखंड |
पति | डॉक्टर अभिषेक झा |
राष्ट्रीयता | भारतीय |
पेशा | आईएएस अधिकारी |
वैवाहिक स्थिति | विवाहित ( दो बार शादी हो चुकी है ) |
यह पोस्ट भी जरूर पढ़े:
- खुबसुरत बॉलीवुड अभिनेत्री सारा अली खान की जीवनी
- बॉलीवुड अभिनेत्री अनुष्का शर्मा जीवनी
- सीडीएस बिपिन रावत की जीवनी
- संदीप माहेश्वरी की जीवनी
- रतन टाटा की जीवनी
- लता मंगेशकर जीवनी
- महाभारत के भीम प्रवीण कुमार सोबती के जीवनी