कान के दर्द से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय | Home Remedies To Get Rid of Earache in Hindi 

कान के दर्द से छुटकारा पाने के लिए घरेलू उपाय | Home Remedies To Get Rid of Earache in Hindi 

 कान में दर्द बहुत परेशान करता है। कभी-कभी इसके चलते बहुत ही सिर दर्द भी होता है और जबड़े में भी दर्द होने लगता है। कानों में दर्द होने के कई कारण हो सकते हैं, जैसे कि नाक की नली में रुकावट, कान में किसी तरह का चोट लगना या सर्दी जुकाम।

 लेकिन कानों में दर्द होने का मुख्य कारण है कानों में संक्रमण। कान का दर्द खास करके बच्चों और बुजुर्गों में ज्यादा होते हैं।

 कुछ लोगों को तो अनुवांशिक कारणों से कान में दर्द रहता है। अगर आपको भी कान में दर्द होने का समस्या है तो ज्यादा परेशान होने की जरूरत नहीं है। आपके लिए हमने कुछ प्राकृतिक और घरेलू उपचार द्वारा इस समस्या से छुटकारा पाने के लिए उपाय लेकर आए हैं।

 तो चलिए जानते हैं, वह कौन कौन से घरेलू उपचार विधि है जो कानों के दर्द से छुटकारा दिलाता है।

Contents

Home Remedies To Get Rid of Earache

 कान के दर्द के उपचार के लिए अदरक – Ginger For Earache

Home Remedies To Get Rid of Earache

 अदरक में सूजन को कम करने वाले गुण मौजूद होते हैं। अदरक का संक्रमण को ठीक करने में सहायक होते हैं। और अदरक प्राकृतिक दर्द निवारक भी है।

 ताजे अदरक के टुकड़ों से रस निकालकर अपने कानों में डालें। इस विधि से कानों का दर्द और सूजन दोनों ठीक हो जाते हैं।

दूसरी विधि है : 1 बड़े चम्मच में जैतून का तेल और उसमे उसमें थोड़ा सा अदरक का रस डाले। इस तेल को हल्की आंच में गर्म करें और थोड़ी ठंडा होने के बाद इस तेल की कुछ बूंदे कानों में डालें। इस विधि से आपके कानों का दर्द ठीक हो जाएंगे।

 कान के दर्द के उपचार के लिए लहसुन – Garlic For Earache

Home Remedies To Get Rid of Earache

 लहसुन में दर्द को हटाने वाले प्राकृतिक गुण मौजूद होते हैं। इसलिए कानों के संक्रमण को ठीक करने के लिए, लहसुन भी एक बेहतरीन घरेलु उपचार हैं।

 इसे बनाने और इस्तेमाल करने का सरल तरीका-

  •  लहसुन के छोटे-छोटे टुकड़े को तिल के तेल में डालकर गर्म करें।
  •  ठंडा होने के बाद में तेल को छान लें।
  •  जिस कान में दर्द हो रहा है उस कान में इस तेल की 2 से 3 बूंद डाल ले।
  •  थोड़ी देर में आपको राहत मिल जाएगी।
  •  लहसुन की कलियों का रस निकालकर भी आप अपने कान में डाल सकते हैं, लेकिन ध्यान रहे इससे आपको थोड़ा जलन होगी होगा।

 कान के दर्द के उपचार के लिए जैतून का तेल – Olive Oil For Earache

Home Remedies To Get Rid of Earache

 कान के दर्द के लिए जैतून का तेल बहुत ही लाभदायक है। यह बहुत जल्द ही आपके कान के दर्द को ठीक कर देता है। जैतून का तेल एक तरह का लुब्रिकेंट है जो कानों के संक्रमण को दूर करने में मदद करता है। यदि आपके कान में भिन्न-भिन्नाहट वाली आवाज आते हैं तो उसके लिए भी जैतून का तेल लाभकारी है। इसके लिए गुनगुने तेल की 3 से 4 बोल दे अपने कानों में डालें।

 कानों के दर्द के उपचार के लिए नमक – Salt For Earache

Home Remedies To Get Rid of Earache

 कानों के दर्द से राहत पाने के लिए, हमारे रसोई में पाए जाने वाले नमक भी बहुत हितकारी है। यह सबसे आसान घरेलू उपचार है क्योंकि हर घर में नमक मौजूद होता है। कान के दर्द से राहत पाने के लिए नमक को इस्तेमाल करने का तरीका इस प्रकार है :

  •  थोड़ा सा नमक लेकर उसे कढ़ाई में गर्म करें
  •  चम्मच की सहायता से नमक को हिलाते रहे ताकि वह ना जले।
  •  थोड़े गर्म होने के बाद नमक को एक पोटली में बांध ले।
  •  नमक की पोटली को अपने कान के ऊपर रखें।
  •  इस नमक से जो गर्मी निकलेगी, उस गर्मी से आपके कानों की पूरी सफाई हो जाएगी।
  •  इस तरह आपके कानों के दर्द से भी राहत मिलेगी।

 कान के दर्द के उपचार के लिए गर्म पानी की बोतल – Warm Water For Earache

Home Remedies To Get Rid of Earache

 आप अपने कानों के दर्द से राहत पाने के लिए, गर्म पानी के बोतल से अपने कानों को सेक दे सकते हैं। गर्म पानी के सेक से कान के दर्द दूर हो जाता है।

  •  इसके लिए आपको बहुत ज्यादा कुछ नहीं करना है।
  •  केवल गर्म पानी एक बोतल में डालें।
  •  और उस बोतल को एक तौलिए में लपेटे।
  •  इसके बाद जो कान में दर्द हो रहा है, उस कान को सेक डे।
  •  इस तरह से आपके कान के दर्द दूर हो जाएंगे।

 कान के दर्द के उपचार के लिए पुदीने की पत्तियां – Mint Leaves for Earache

Home Remedies To Get Rid of Earache

 शायद आप यह नहीं जानते होंगे कि पुदीने की पत्तियां भी कानों के दर्द के लिए रामबाण है, यह बहुत ही जल्द आपको कानों के दर्द से राहत देती है। कानों के दर्द के उपचार के लिए पुदीने की पत्तियां इस तरह से इस्तेमाल कर सकते हैं।

  •  ताजे पुदीने की पत्तियों का रस निकालकर उसे किसी भी ड्रॉप वाली बोतल में भर ले।
  •  अब जिस कान में दर्द हो रहा है, उस कान में दो से तीन बूंद डाल ले।
  •  यदि आपके घर में ड्रॉप वाली बोतल उपलब्ध नहीं है, तो आप रुई के टुकड़े की सहायता से भी अपने  कान में दो से तीन बूंद तेल डाल दें।

 ऊपर दिए गए घरेलू उपचार विधि से आप अपने कानों में होने वाले दर्द से राहत पा सकते हैं। और यदि इन घरेलू उपचार विधि से भी आप को कानों के दर्द से राहत नहीं मिल रही है, तो आपको जल्द ही चिकित्सक को दिखाना चाहिए। 

अंतमे:

उम्मीद करता हूं कि आपके लिए यह पोस्ट मददगार हुआ होगा। ऐसे ही प्रकार के स्वास्थ्य समस्याओं के प्राकृतिक उपचार व समाधान टिप्स एवं जानकारी के लिए हमारे साथ बने रहे।

स्वास्थ्य अस्वीकरण

 इस पोस्ट पर उपलब्ध सभी जानकारी और लेख केवल शैक्षिक उद्देश्यों के लिए हैं। यहां दी गई जानकारी का उपयोग बिना किसी विशेषज्ञ की सलाह के किसी भी स्वास्थ्य संबंधी समस्या या बीमारी के निदान या उपचार के लिए नहीं किया जाना चाहिए। चिकित्सा परीक्षण और उपचार के लिए हमेशा एक योग्य चिकित्सक से परामर्श लेना चाहिए।

Leave a Comment..

error: Content is protected !!