दुनियां के सबसे अमीर देश कतर के बारे में रोचक तथ्य | Fun Facts About Worlds Richest Country Qatar in Hindi

Fun Facts About Worlds Richest Country Qatar

यदि आप Qatar में रहते हैं तो आपके लिए कतर के बारे में ये बातें जानना बहुत ही जरूरी है और अगर आप Student है तो आपके लिए यह और भी बेहद ही जरुरी और ज्ञान वर्धक हो सकता है।  Interesting Fact About World’s Richest Country Qatar 

Contents

Qatar 2022: फुटबॉल वर्ल्डकप की रंगशालाए की एक झलक

 फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप कतार में 2022 नवंबर 21 को शुरू होने जा रहा है। यहां पर मैंने 8 स्टेडियमों के बारे में लिखा है जिसमें फीफा वर्ल्ड कप खेले जाएंगे।

फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप Qatar 2022 की सॉरी मैच की शेडूल देखने के लिए फीफा विश्व कप 2022 कि सम्पूर्ण जानकारी में क्लिक करें।

स्टेडियम उद्घाटनदर्शक क्षमतास्थान
खलीफा इंटरनेशनल स्टेडियम- Khalifa International Stadiumमई 2017 40,000दोहा
अल जानोब स्टेडियम – Al Janoub Stadiumमई 201940,000वाकरा
एजुकेशन सिटी स्टेडियम – Education City stadiumजून 202040,000एजुकेशन सिटी
अल बॉयत स्टेडियम – Al Bayt StadiumN/A60,000अल खोर
अल रॉयन स्टेडियम -Al Rayyan Stadiumदिसंबर 202040,000अल रॉयन
अलथूमामा स्टेडियम -Al Thumama StadiumN/A40,000दोहा
रास अबू अबाउद स्टेडियम – Ras Abu Aboud StadiumN/A40,000दोहा
लुसैल स्टेडियम – Lusail Stadium202180,000लुसैल सिटी 

 तो चलिए जानते हैं Fun Facts About Worlds Richest Country Qatar के बारे में।

Fun Facts About Worlds Richest Country Qatar
Fun Facts About Worlds Richest Country Qatar

कतर आकार और क्षेत्रफल के हिसाब से विश्व के सबसे छोटे देशों में से एक हैं और पश्चिम एशिया में स्थित एक छोटा सा देश है। कतर की राजधानी दोहा है। इस देशका का कुल क्षेत्रफल 11,610 वर्ग किलोमीटर है। आबादी 2’839,386 हैं, जिसमें से सिर्फ 9.35% ही स्थानीय है और बाकी दुनिया के अलग-अलग देशों से काम करने कें लिए आए हुए लोग हैं।  जो इस प्रकार हैं।

Qatar में रेहने वाले लोग और राष्ट्रीयता

भारत700,000 21.8%
बांग्लादेश400,00012.5%
 नेपाल400,00012.5%
कतर 333,0009.35%
 इजिप्ट 300,0009.04%
 फिलीपींस 236,0007.35%
पाकिस्तान 150,0004.7%
श्रीलंका140,000 3.35%
सूडान60,000 1.9%
सीरिया 54,000 1.7%
जॉर्डन  51,000 1.6%
लेबनान  40,000 1.25%
अमेरिका  40,000  1.25%
केन्या30,0001%
ईरान  30,000 1%
इंडोनेसिया 27,350 0.85%
टुनिशिया   26,000 0.8%
एथिओपिया 25,000    0.8%
इंग्लैंड22,0000.7%
नाइजेरिया11,0000.35%
चीन  10,000   0.3%
तुर्की 10,0000.3%
कनाडा    9,2000.3%
सऊदी अरबीया8,245 0.25%

 हर दिन दुनिया के कोने-कोने से हजारों लोग अपनी भविष्य और खुशहाल जीवन जीने कें लिए नौकरी करने कें लिए अरब की इस छोटी सी देश में आते  हैं। Qatar को खाड़ी कें सबसे खुला राष्ट्र बनाने कें उदेश्य से, Qatar कें प्रधानमंत्री महामहिम शेख अब्दुल्ला बिन नासिर बिन खलीफा अल थानी ने साल 2017 में, दुनियां कें सभी देशों कें लिए 96 घंटा कें लिए पारगमन वीजा और 80 देशों कें लोगों कें लिए आगमन वीजा की शुरुवात की।

Qatar को किसने बसाया था 

 Qatar देश को 17 July 1825 में शेख जासीम बिन मोहम्मद अल थानी ने बसाया था। Qatar की सीमा 2 राष्ट्रों से लगती हैं: दक्षिण-पूर्व में संयुक्त अरब अमीरात और दक्षिण-पश्चिम में सऊदी अरब। जबकि, फारस की खाड़ी उत्तर और पूर्व में कतर को घेरती है और पश्चिमी तट से Dawhat Salwa Bay बहरीन की खाड़ी Qatar को बहरीन साम्राज्य से अलग करती है।

 सन 1916 में Qatar के राजा अब्दुल्लाह अल थानी ने ब्रिटिश के साथ एक संधि पर हस्ताक्षर किए, जिसमें कहा गया था कि वह समुंद्र द्वारा सभी आक्रमणों से सुरक्षा और भूमि पर हमले के मामले में समर्थन के बदले केवल अंग्रेजों को क्षेत्र सौंप सकता है। तदनुसार Qatar को 3 सितंबर 1971 को ब्रिटिश से स्वतंत्रता मिली।

 Qatar की जलवायु शुष्क है और इसलिए ग्रीष्म ऋतु शुष्क होती है और तेज गर्मी पड़ती है। इस देश में बहुत ही कम बारिश होती हैं और सर्दियों के मौसम में भी बहुत कम सर्दी होती है, हालांकि कभी-कभी रात के दौरान तापमान गिर जाता है।

Qatar में कितने नगरपालिकाए हैं?

Qatar में 8 नगरापालिकाए हैं।

  1. अल शमाल – Al Shamal 
  2. अल खोर – Al खोर 
  3. अल शहानियाँ – Al Shahaniya 
  4. उम्म सलाल – Umm Salal 
  5. अल दायेन – Al Dayen
  6. ऐड दावहः – Ad Dawhah
  7. अर रायन – Al Rayyan
  8. अल वाकरा – Al Wakrah

Qatar की राजा : शेख तमीम बिन हमद अल-थानी

Qatar की राजा कें नाम शेख तमीम बिन हमद अल-थानी हैं। वह पिछले राजा हमद बिन खलीफा कें चौथे बेटे हैं। तमीम ने कतर कें भीतर कई सरकारी पदों में सेवा की हैं और देश कें भीतर खेल और स्वस्थ जीवन को बढ़ावा देने कें प्रयास में सबसे आगे रहे हैं।

Fun Facts About Worlds Richest Country Qatar
King of Qatar
नामशेख तमीम बिन हमद अल थानी
जन्म3 जून 1980
स्कुलSherborne School in Dorset
कॉलेजRoyal Military Academy Sandhurst (1997 )
पत्नीनूरा बिंत हाथल अल दोसरी
पिताहमद बिन खलीफा अल थानी
मातामोज़ा बिंत नासिर अल मिसनाद 
गद्दीरोहण25 जून 2013

Qatar कें अमीर शेख तमीम कें बारें में 10 जरुरी तथ्य

  1. HH Sheikh Tamim bin Hamad Al Thani अपने पिता Hamad Bin Khalifa Al Thani कें गदि त्याग कें बाद आधिकारिक तौर पर 25 जून 2013 को कतर कें 8वें अमीर बने।
  2. HH Sheikh Tamim bin Hamad Al Thani कतर केंअमीर बनने से पहले से ही कतरी निर्णय लेने में शामिल थे। उन्हें 5 अगस्त 2003 को सशस्त्र बलों कें उतराधिकारी और उप कमांडर-इन-चीफ कें पद में नियुक्त किया गया था।
  3. 2021 तक अभी भी भी HH Sheikh Tamim bin Hamad Al Thani अरब देशों में सबसे कम उम्र कें शासक हैं।
  4. HH Sheikh Tamim bin Hamad Al Thani ने कतर राष्ट्रीय ओलम्पिक समिति कें अध्यक्ष और सशस्त्र बलों कें डिप्टी कमांडर इन चीफ सहित कई विविध भूमिकाओं में काम किया हैं।
  5. एक राजकुमार कें रूप में HH Sheikh Tamim bin Hamad Al Thani ने कतर की अंतराष्ट्रीय प्रोफ़ाइल को बढ़ाने कें लिए खेल को बढ़ावा दिया। मिश्र कें एक दैनिक अख़बार ने उन्हें अरब दुनियां में सर्व श्रेष्ठ खेल व्यक्तित्व कें रूप में नामित किया था। यह वास्तव में वह दौर  था जिसने 2022 फीफा विश्वकप की आयोजना कें लिए कतर की सफल होने की पहली कड़ी थी।
  6. HH Sheikh Tamim bin Hamad Al Thani को खेल प्रति काफ़ी झुकाब हैं। उन्होंने नियमित रूप से बैडमिंटीन और क्रिकेट खेलों में भाग लेते थे। उन्हें एक बार बैडमिंटन खेलते हुए फिल्माया गया था और मिश्र कें पूर्व सैन्य प्रमुख मोहमद हुसैन तांतवीं कें साथ गेंदवाजी की थी।
  7. खेल कें प्रति अपनी रूचि कें अलावा HH Sheikh Tamim bin Hamad Al Thani को इतिहास और अपने देश की विरासत में भी गहरी दिलचस्पी हैं। वह अरबी, अंग्रेजी और फ्रेंच भाषाओं में धारा प्रवाह बोल सकते हैं।
  8. HH Sheikh Tamim bin Hamad Al Thani ने दोहा में मजदूर वर्ग कें बाजार सौक़ वाक़िफ़ कें बहाली का निरीक्षण किया था जो अभी कतर की राजधानी दोहा की मुख्य पर्यटन आकर्षणों में से एक हैं।
  9. HH Sheikh Tamim bin Hamad Al Thani को अमेरिका और फ़्रांस सहित पश्चिमा देश से उत्कृष्ट संबंध कें लिए जाना जाता हैं।
  10.  HH Sheikh Tamim bin Hamad Al Thani कें दोस्तों उन्हें मिलनसार, आत्मविश्वासी, समझदार, सावधान और खुला दिल कें अमीर कें नाम से वर्णन करतें हैं।

Qatar की अर्थव्यवस्था :

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस Qatar की अर्थव्यवस्था की आधारशीला हैं और कुल सरकारी राजस्व का 70% से अधिक, सकल का 60% से अधिक है।

  • मुद्रा : कतरी रियाल
  • सकल घरेलु उत्पाद : 175.8 बिलियन अमेरिकी डॉलर ( 2019 ) विश्व बैंक
  • सकल राष्ट्रीय आय : 259.6 बिलियन अमेरिकी डॉलर ( 2019 ) विश्व बैंक
  • प्रति व्यक्ति सकल घरेलु उत्पाद : 61,940 अमेरिकी डॉलर ( 2021 )
  • प्रति व्यक्ति आय 91,670 $ डॉलर ( 2019 )
  • जीडीपी विकास दर : 0.8% वार्षिक परिवर्तन ( 2019 ) विश्व बैंक
  • 99.% ( 2021)

Qatar की सुरक्षा स्थिति :

 Qatar में बहुत ही सख्त कानून है। यहां पर आपको अपनी Qatar ID और  Qatar Health Card हर वक्त अपने साथ में रखने पड़ते हैं। अगर गलती से भी आपने बाहर घूमते समय अपने पास Qatar ID साथ में नहीं रखें हैं तो आपको 10,000/- रियाल तक भारी जुर्माना पड़ सकती हैं।

Qatar में Drugs , Alcohol, Pornography, Pork Production, धार्मिक किताबें और सामग्री आयत करना अवैध हैं। Alcohol लाइसेंस प्राप्त होटल और रेस्टोरेंट में उपलब्ध होता हैं या कतर में रहने वाले प्रवासी परमिट सिस्टम पर अल्कोहल प्राप्त कर सकते हैं। लेकिन, यदि आपने गैर कानूनी तरीके से शराबजन्य चीजों का कारोबार किया या उत्पादन किया और आप पकडे गए तो आपको आजीवन कारावास या मृत्युदंड भी हो सकता हैं।

Qatar की बारें में रोचक तथ्य :

 यहाँ पर कतर बारे में कुछ और अच्छे और आश्चर्यजानक तथ्य जोड़ना चाहूंगा जो कतर में रेहने वाले हर प्रवासियों को जानना जरुरी हैं।

  • Qatar दुनियां की सबसे अमीर देश हैं और सबसे सुरक्षित भी।
  • संयुक्त राष्ट्र कें नवीनतम अनुमानों कें आधार पर कतर की आबादी 2’839,386 हैं।
  • कतर की जनघनत्व 632 लोग प्रति वर्गमिल हैं।
  • कतर की आबादी विश्व की कुल आबादी की सिर्फ 0.04% कें बराबर हैं।
  • दुनियां की सबसे ज्यादा आबादी बाले देशों कें सूची में कतर 141वें स्थान में हैं।
  • भूमि की कुल क्षेत्रफल 11,610 वर्ग किलोमीटर ( 4’483 वर्ग मिल ) है।
  • कतर में 96.1% लोग शहर में रहते हैं।
  • कतर में औसत आयु 31.6 वर्ष हैं।

Qatar की प्रमुख शहर :

  • दोहा- Doha 
  • अल रॉयन- Ar Rayyan 
  • उम्म सलाल मुहम्मद- Umm Salal Muhammad 
  • अल वाकरा- Al Wakrah 
  • अल खोर- Al Khor
  • अश शहानियाँ- Ash Shahaniya 
  • दुखान- Dukhan
  • मुस्सेईद- Mussaid 
  • मदीनात अश शमाल- Madinat Ash Shamal 
  • अल वकीर- Al Wukair 
  • अर रुवैस- Ar Ruwais 
  • उम्म बाब – Umm Bab 

Qatar की 11 प्रसिद्ध पर्यटकीय स्थान :

 यदि आप किसी भी देश में रहते हो या भ्रमण करते हो, तो आपको उस देश के इतिहास और संस्कृति को जानना जरूरी होता है। और कतर की बात करें तो यहां की कला और संस्कृति का एक अलग ही स्थान है। कतर अपने शुरुआती दिनों से ही किसी अन्य देश की तरह कला और संस्कृति को बढ़ावा दे रहा है और समृद्ध इतिहास को संरक्षित करने के लिए बड़े कदम आगे बढ़ाए हैं। निचे मैंने कतर के कुछ प्रसिद्ध पर्यटक स्थल के बारे में बताने की कोशिश की है।

  1.  म्यूजियम आफ इस्लामिक आर्ट  – Museum of Islamic Art 
  2. कॉर्निंश – Corniche
  3. सूक़ वाक़िफ़ : Souq Waqif 
  4.  खलीफा इंटरनेशनल टेनिस & स्क्वैश स्टेडियम – Khalifa International tennis and squash stadium
  5. एस्पायर पार्क – Aspire Park
  6. कतारा कल्चरल विलेज – katara cultural village
  7.  पर्ल कतर – Pearl Qatar
  8.  कतर नेशनल म्यूजियम – Qatar national Museum
  9.  इस्लामिक कल्चरल सेंटर- Islamic Cultural Centre
  10. सीलाइन बीच रिसोर्ट – Sealine Beach रिसोर्ट 
  11. बार्ज़न टावर्स – Barzan टावर्स

1. म्यूजियम ऑफ इस्लामिक आर्ट – Museum of Islamic art Qatar 

 दोहा के समुद्री तट के MIA पार्क में स्थित म्यूजियम ऑफ इस्लामिक आर्ट ( इस्लामिक कला संग्रहालय ) एक वास्तु शिल्प रत्न हैं और इसे Qatar में घूमने के लिए प्रसिद्ध स्थानों में से एक माना जाता है। विश्व प्रसिद्ध वास्तुकार I.M. Pei द्वारा डिजाइन किया गया म्यूजियम आफ इस्लामिक आर्ट (इस्लामी कला संग्रहालय )एक ऐसा संग्रहालय है जिसमें दुनिया में इस्लामी कला का सबसे बड़ा संग्रह है।

2.कॉर्निंश – Corniche

 Qatar में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगहों में से एक दोहा कार्निस भी है। पैदल यात्री, साइक्लिस्ट और जॉगर्स के लिए यह सबसे पसंदीदा और लोकप्रिय स्थान है। कॉर्निंश एक वाटरफ्रंट सैरगाह हैं, जिसको 1970 के दशक के अंत तक और 1980 के दशक की शुरुवात में दोहा के समुद्र तट के रूप में नया रूप दिया गया।

 हर सुबह व्यायाम करने के लिए यह जगह बहुत ही योग्य है। यह जगह उन लोगों को भी आकर्षित करता है जो सूर्योदय और सूर्यास्त के शानदार दृश्यों की तलाश में रहते हैं।

3.सूक़ वाक़िफ़ – Souq Waqif

 यदि आप Qatar में रहते हैं, तो आपको यह जगह जरूर मालूम होगा और यदि मालूम नहीं है तो पूरा पोस्ट पढ़िए। सौक़ वाक़िफ़ दोहा के प्रमुख आकर्षणों में से एक है। सूक़ की मतलब दुकान या बाजार है। जहां पर आप खरीदारी कर सकते हैं। यहां पर आपको खाने पीने से लेकर घर की साजो सजावट की सामान पा सकते हैं। और यह जगह घूमने के लिए भी बहुत ही अच्छे हैं।

4. खलीफा इंटरनेशनल टेनिस एंड स्क्वाश स्टेडियम – Khalifa International tennis and squash stadium

 Qatar के मुख्य पर्यटक स्थलों में से खलीफा इंटरनेशनल टेनिस एंड स्क्वाश स्टेडियम एक हैं। यहां पर लोगों की मनोरंजन के लिए पर्याप्त मनोरंजन गतिविधियां होती रहती है। इस स्टेडियम में टेनिस के 21 कोर्ट है।

5. एस्पायर पार्क – Aspire Park

 यह पार्क खाड़ी क्षेत्र के सबसे बड़े पार्कों में से एक है और Qatar के बेहतरीन परिदृश्यों में से एक है। इस पार्क के अंदर एक मसाल टावर हैं, जो 300 मीटर ऊंची इमारत है जिसे एस्पायर टावर के नाम से भी जाना जाता है। इस टावर के अंदर एक बेहद ही खूबसूरत होटल है। गर्मियों के दौरान कतर में घूमने के लिए यह स्थान  बेहद ही अच्छे है।

6. कटारा कल्चरल विलेज – Katara cultural village

 वेस्ट बे और द पर्ल के बीच पूर्वी तट पर स्थित, प्रसिद्ध कटारा कल्चरल विलेज  है जो Qatar में घूमने के लिए सबसे अच्छी जगह में से एक है। यह दोहा Tribeca Film Festival, TEDx Doha and Ajyal Youth Film Festival जैसे बडे प्रोग्रामों का आयोजन स्थल है। यह कल्चरल विलेज में इमारतों और सुविधाओं को एक पारंपरिक कतरी अल फराज की तरह दिखने और महसूस करने के लिए व्यवस्थित किया गया हैं।

7.द पर्ल  – The Pearl ( An Artificial Island )

 दोहा के वेस्टबे लगून क्षेत्र के अपतटीय स्थित पर एक कृतिम द्वीप है जो Qatar में विदेशी नागरिकोंके लिए फ्री होल्ड स्वामित्व के लिए उपलब्ध होने वाली पहली स्थान है। घूमने के लिए प्रसिद्ध स्थानों में से यह स्थान भी लोकप्रिय है। कोई पर्यटक यहां पर खरीदारी के लिए भी आते हैं।  सुंदर बोर्डवाक में चलने के लिए और रोमांचक समुंद्री दृश्यों के लिए भी यह जगह बेहद खास है।

8. Qatar नेशनल म्यूजियम – Qatar National Museum

 Qatar की नेशनल म्यूजियम दोहा में दूसरा सबसे बड़ा संग्रहालय है। यह संग्रहालय और अरब संस्कृत का एक अच्छा उदाहरण है जिसने 1980 में इस्लामी वास्तुकला के पुनर्वास के लिए आगाखान पुरस्कार जीता था। यह कतर के प्रसिद्ध दर्शनीय स्थलों में से एक हैं। यदि आप कतर में हैं तों एक बार ये जगह जरूर जाएं।

9. इस्लामिक कल्चरल सेंटर – Islamic Cultural Center ( FANAR )

दोहा के इस इस्लामिक कल्चरल सेंटर, जिसे FANAR के नाम से भी जाना जाता है। यह सूक वाक़िफ़ के पास Spiral Mosque के भीतर स्थित है, जो दोहा का एक प्रसिद्ध पर्यटन स्थल है।

 यह इस्लामिक कल्चरल सेंटर एक धर्मार्थ संगठन के रूप में कार्य करता है जिसका उद्देश्य गैर-मुसलमानों को विभिन्न गतिविधियों जैसे कि प्रदर्शनियों, केंद्र के पर्यटन और यहां तक कि अरबी पाठ्यक्रमों के माध्यम से इस्लाम और इसकी संस्कृति के बारे में अधिक जानकारी देना है।

10. सीलाइन बीच रिसोर्ट – Sealine Beach Resort

 सीलाइन बीच रिसॉर्ट गर्मियों के दौरान Qatar में घूमने के लिए फिर से स्थानों में से एक में जाना जाता है। अरब सागर के तट स्थित या एक शानदार स्थान है। आप यहां पर रेगिस्तान में दौड़ने वाली गाड़ी किराए पर लेकर रेगिस्तान में चला सकते हैं।

फीफा फुटबॉल वर्ल्डकप 2022 Qatar :

 फीफा फुटबॉल वर्ल्ड कप 2022 Qatar में होना हैं। इसके लिए Qatar में बहुत ही जोड़-तोड़ से है  तैयारियां चल रहा है। इस वर्ल्ड कप के लिए कतर सरकार ने बहुत ही बड़ी धनराशि खर्च की है। इसके लिए कतर सरकार ने Qatar में मेट्रो रेलवे बनवाएं। कतर की रोड वे बेहतरीन बनवाएं। और सबसे बड़ी बात तो बहुत ही बेहतरीन आधुनिक रंगशालाए बनवाए हैं, जिसका पूरा विवरण मैंने नीचे दिया है।

कतर एयरवेज – Qatar Airways 

Fun Facts About Worlds Richest Country Qatar
Fun Facts About Worlds Richest Country Qatar

कतर एयरवेज ने बहुत ही कम समय में एवियशन इंडस्ट्री में बड़ा नाम बनाया है और अपने समकक्षों को कड़ी प्रतिस्पर्धा दे रहा है। कतर एयरवेज की स्थापना 22 नवंबर 1993 में हुआ था। हाल में कतर एयरवेज के पास 201 एअरबस है और 28 कार्गो एयरक्राफ्ट है। कतर एयरवेज  दुनिया में सर्वश्रेष्ठ में शुमार हैं और अपनी बेहतरीन सेवाओं के लिए कतर एयरवेज ने कई प्रतिष्ठित पुरस्कार भी प्राप्त किया है।

 कतर एयरवेज के पास कुल 229 एअरबस  और कार्गो एयरक्राफ्ट है। एयरक्राफ्ट टाइप और संख्या आप नीचे देख सकते हैं।

एअरबस A32029
 एअरबस A3213
एअरबस  A330 12
एअरबस A350 XWB53
एअरबस A38010
बोईंग 747 2
बोईंग 77783
बोईंग 787 ड्रीमलाइनर37

कतर रेलवेज – Qatar Railways 

Fun Facts About Worlds Richest Country Qatar
Fun Facts About Worlds Richest Country Qatar

Qatar की राजधानी शहर में दोहा मेट्रो को दुनिया के सबसे उन्नत रेल ट्रांजिट सिस्टम में से एक के रूप में डिजाइन किया गया है। 2022 फीफा विश्व कप की तैयारी के लिए 2019 में मेट्रो का पहला चरण चालू किया गया था।

नएं रैपिड ट्रांजिट नेटवर्क से ग्रेटर दोहा क्षेत्र और कतर में भविष्य के विकास को प्रोत्साहित करते हुए एक कुशल और विश्वसनीय सार्वजनिक परिवहन प्रणाली प्रदान करने की उम्मीद है।

 सार्वजनिक और निजी निवेशकों को शामिल करते हुए Qatar सरकार की 130 बिलियन विविधिकरण और आधुनिकीकरण  रणनीति के हिस्से के रूप में रेल पारगमन प्रणाली विकसित की जा रही है। इस अभियान का उद्देश्य प्राकृतिक गैस निर्यात पर कतर की निर्भरता को कम करना भी है।

 अक्टूबर 2012 में परियोजना का ग्राउंड-ब्रेकिंग समारोह आयोजित किया गया था और Msheireb Interchange Station पर निर्माण शुरू हुआ, जो मेट्रो के संचालन के लिए एक केंद्र के रूप में काम करेगा।

 दिसंबर 2019 तक मेट्रो रेल परियोजना में 3 लाइनों और 37 स्टेशनों के साथ 76 किलोमीटर नेटवर्क शामिल हो गया हैं।

यह पोस्ट भी जरूर पढ़े :

अंत में: 

उम्मीद करता हूं कि यह पोस्ट आपको अच्छा लगा होगा। यदि आपको इस पोस्ट से कुछ ज्ञान प्राप्त हुआ है अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें ताकि आपके दोस्तों को भी इसके बारे में जानकारी मिल सके।

 अगर आप सही जानकारी पोस्ट सदैव पढ़ना पसंद करते हैं तो हमारा ब्लॉग को जरूर सब्सक्राइब करें। ताकि अगला पोस्ट सबसे पहले आपको मिल सके।  यह पोस्ट पढ़ने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद! 

FAQ :

कतर में क्या-क्या चीज प्रतिबंधित है?

कतर में ड्रग्स लाना, अल्कोहल, पोर्नोग्राफी, पोर्क उत्पाद और धार्मिक किताबें और उसका बेचबिखन पूर्ण रूप से प्रतिबंधित हैं।

क्या कतर में छोटे वस्त्र पहना जा सकते हैं?

कतर में स्कर्ट और शर्ट पहना जा सकता है, लेकिन अश्लीलता से आपको बचना होगा। किसी भी चीज के नीचे लेगिंग्स पहनी सकती हैं। एक साधारण टि-शार्ट या ब्लाउज पहनी जा सकती है, लेकिन आप ऐसा नहीं पहन सकते जो नेकलाइन से निचे हो या आपकी क्लीवेज या मिडरीफ दिखाई दें।

कतर में महिला पर्यटक को क्या पहनना चाहिए?

कतर एक इस्लामिक देश है और लोग बहुत ही पारंपरिक तरीके से कपड़े पहनते हैं। यद्यपि कोई ड्रेस कोड नहीं है, विदेशियों के लिए मामूली कपड़े पहनना बेहतर है और रूढ़िवादी कपड़ों की सिफारिश की जाती है। यहां पर महिलाएं कोई मिनी स्कर्ट्स या टैंक टॉप नहीं पहन सकती है।

क्या दोहा में एक लड़का लड़की पब्लिक एरिया में हाथ पकड़ कर चल सकते हैं?

साधारणतया दोहा में सार्वजनिक स्थान में हाथ पकड़कर चलना स्वीकार्य है, लेकिन सार्वजनिक जगहों में चुंबन करना, गले लगाना, शोर शराबा करना, अभद्र भाषा प्रयोग करना, अश्लील इशारे करना और किसी भी तरह से धर्म या देश के नेताओं के प्रति अनादर दिखाना सभी वर्जित है और आप को कानूनी परेशानी में डाल सकते हैं।

fun facts about world’s richest country qatar in hindi language,
fun facts about world’s richest country qatar in hindi wikipedia,
fun facts about world’s richest country qatar in hindi essay,
fun facts about world’s richest country qatar in hindi wikipedia in hindi,
fun facts about world’s richest country qatar in hindi,
richest country in the world,
duniya ka sabse amir desh kaun sa hai,
qatar currency,
fifa world cup 2022 qatar,
qatar airways,

Leave a Comment..

error: Content is protected !!