दुनियां में कितने महासागर है | Duniya Mein Kitna Mahasagar Hai

  • NOAA के अनुसार, दुनिया में पांच महासागरीय बेसिन है – आर्कटिक महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, प्रशांत महासागर और दक्षिण महासागर।
  •  महासागर पृथ्वी की सतह से लगभग 71% हिस्सा को कवर करता है।
  •  एक अनुमान के मुताबिक हमारे ग्रह का 97% पानी समुद्र में पाया जाता है।
  •  लगभग 80% से अधिक महासागर का अन्वेषण नहीं किया जा सका है।

 Duniya Mein Kitna Mahasagar Hai: महासागर खारे पानी का एक विशाल भंडार है, जो ब्रह्मांड का लगभग 72% हिस्सा को कवर करता हैं। NOAA के अनुसार केवल एक वैश्विक महासागर है। हालांकि, इस महासागरों को देशों और समुद्र विज्ञानियों द्वारा अलग-अलग नामित भौगोलिक क्षेत्रों में विभाजित किया है। आज, संयुक्त राज्य अमेरिका सहित अधिकांश राष्ट्रीय 5 महासागरीय घाटियों, अर्थात आर्कटिक महासागर, अटलांटिक महासागर, हिंद महासागर, प्रशांत महासागर और दक्षिणी महासागर को मान्यता देते हैं। इन महासागरों ने हमारे ब्रह्मांड मैं मौजूद पानी का लगभग 97% हिस्सा कवर करती हैं। समुद्रों में समुद्री जीवो से लेकर दुनिया के सबसे बड़े जानवर, ब्लू व्हेल लगायत जीवो का भरमार है। हालांकि, महासागर पृथ्वी पर जीवन को बनाए रखने में एक प्रमुख भूमिका निभाता है। अभी तक वैज्ञानिकों ने समुंद्र के केवल 20% हिस्सा को ही खोज कर पाया हैं।

Contents

Duniya Mein Kitna Mahasagar Hai

 तो चलिए जानते हैं पांच महासागरों के बारे में :

1. आर्कटिक महासागर – Arctic Ocean

Duniya Mein Kitna Mahasagar Hai
Arctic Ocean

 दुनिया के महासागरों में सबसे छोटा, सबसे ठंडा और उथला, आर्कटिक महासागर उत्तरी गोलार्ध के आर्कटिक उत्तरी ध्रुवीय क्षेत्र में स्थित है। आर्कटिक महासागर में एक मोटे तौर पर गोलाकार बेसिन है जो लगभग उत्तरी अमेरिका, यूरेशिया, ग्रीनलैंड और कई छोटे महाद्वीपों के महाद्वीपीय विभागों से घिरा हुआ है। इस महासागर का हिस्सा लगभग 15,558,000 वर्ग किलोमीटर है। और इस महासागर का तटरेखा 45,389 किलोमीटर तक फैली हुई है। इस महासागर का अधिकतम गहराई 18,456 फिट पाई गई है।

 बेरिंग जलडमरूमध्य आर्केटिक महासागर को प्रशांत महासागर से जोड़ता है। ग्रीनलैंड सागर और लैब्राडोर सागर आर्कटिक महासागर और अटलांटिक महासागर को जोड़ता हैं। आर्कटिक महासागर की सीमाएं अमेरिका, कनाडा, आइसलैंड, ग्रीनलैंड, नार्वे और रूस के साथ लगते हैं। अलास्का में Barrow और Prudhoe Bay ; कनाडा में Churchill, Nanisivik और Inuvik, ग्रीनलैंड में Nuuk, नार्वे में  Kirkenes, Vardo और Longyearbyen और रूस में Murmansk, Tiksi और Pevek जैसे कई बड़ी-बड़ी बंदरगाह और आर्कटिक महासागर के तट पर स्थित है।

 आर्केटिक महासागर एक ध्रुवीय जलवायु क्षेत्र में स्थित है।, इस महासागर की विशेषता यह है कि इस में साल भर ठंडे तापमान रहती है। सर्दियों के दौरान इस महासागर में लंबे समय तक अंधेरा छाया रहता है। इस महासागर में Whale और Walruses जैसे दुर्लभ प्रजातियां निवास करती है। इस महासागर में समुंदर के शेर कहे जाने वाले जेलीफिश और बेंडेड गगनेल भी पाए जाते हैं। इस महासागर के तल में पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस भी पाए जाते हैं।

 ब्रह्मांड की अन्य महासागरों की तरह, जलवायु परिवर्तन से आर्कटिक महासागर के समुद्री पारिस्थितिक तंत्र पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने का खतरा है। एक शोध के अनुसार, आर्कटिक महासागर में 2040 तक बर्फ खत्म हो सकता है जिसके कारण वैश्विक जलवायु में भारी परिवर्तन हो सकता है।

2. अटलांटिक महासागर – Atlantic Ocean

Duniya Mein Kitna Mahasagar Hai
Atlantic Ocean

 अटलांटिक महासागर 85,133,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। अटलांटिक महासागर पश्चिम में उत्तर अमेरिका, दक्षिण अमेरिका पूर्व में एशिया और अफ्रीका से घिरा हुआ है। किस महासागर के उत्तर में आर्टिक महासागर, दक्षिण में दक्षिणी महासागर, दक्षिण-पश्चिम में प्रशांत महासागर और दक्षिण-पूर्व में हिंद महासागर स्थित है। इस महासागर की औसत गहराई 3,646 मीटर है लेकिन Puerto Rico Trench में इसकी गहराई 8,380 मीटर तक मापी गई है।

 अटलांटिक महासागर विशाल महासागर है, इसलिए इस की जलवायु उत्तर से दक्षिण तक व्यापक रूप से भिन्न है। अटलांटिक में गर्म और ठंडी महासागरीय धाराएं अटलांटिक तट पर तटीय क्षेत्रों की जलवायु को भी प्रभावित करती है। गल्फ स्ट्रीम और नॉर्थ अटलांटिक ड्रिफ्ट उत्तर-पश्चिमी यूरोप के तट के बड़े हिस्से और ब्रिटिश द्विपों को गर्म रखते हैं।

 अटलांटिक महासागर ने कई देशों की अर्थव्यवस्था में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। अटलांटिक महासागर के तल पर पेट्रोलियम पदार्थ, किमती पत्थर, प्लेसर डिपॉजिट्स और पॉलीमैटेलिक नोड्यूल काफी मात्रा में पाए जाते हैं। अटलांटिक महासागर मछली पकड़ने वालों के लिए भी बहुत ही अच्छी हैं। जिसमें Haddock, Cod, Mackerel और Herring जैसे मछली का प्रजातियां पाई जाती है।

 समुद्री कछुए, व्हेल, डॉल्फिन, मानटंस, सील, सि-लायंस जैसी कई समुंद्री दुर्लभ जीव भी इस महासागर में प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं। पेट्रोलियम पदार्थ के रिसाव, नगर पालिका एवं औद्योगिक प्रदूषण और गैर-जिम्मेदाराना तरीका से मछली पकड़ने की गतिविधियां अटलांटिक महासागर के समुद्री जीवन के लिए बहुत बड़ी खतरा है।

3. हिंद महासागर – Indian Ocean 

Duniya Mein Kitna Mahasagar Hai
Indian Ocean

 हिंद महासागर ब्रह्मांड की 70,560,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। हिंद महासागर के उत्तर में यूरेशियन, पूर्व में ऑस्ट्रेलिया, पश्चिम में अफ्रीका और दक्षिण में दक्षिणी महासागर और अंटार्कटिका स्थित है। हिंद महासागर की औसत गहराई 3,741 मीटर है। इस महासागर की सबसे अधिकतम गहराई 8,047 मीटर मापी गई है।

 हिंद महासागर में गर्मी के समय में चक्रवात आना आम बात है ओरिया ब्रह्मांड के सबसे गर्म महासागर भी है। उष्णकटिबंधीय जल जीवन के विशाल विविधता किस महासागर में पाए जाते हैं। Phytoplankton और विभिन्न जलीय वनस्पतियों के प्रचुरता के कारण यह महासागर मछली पकड़ने वालों के लिए आकर्षक हैं। इस महासागर में पाए जाने वाले टुना मछली और झींगा मछली दुनिया भर के बाजारों में बेची जाती है। हालांकि, इस महान जैव विविधता के बावजूद, वैश्विक जलवायु परिवर्तन हिंद महासागर के पारिस्थितिक़ी तंत्र पर अपना प्रभाव डालता है। इस महासागर में अत्यधिक मछली पकड़ने की गतिविधियां के कारण इस क्षेत्र का सामुद्रिक जीवन प्रभावित है।

4. प्रशांत महासागर – Pacific Ocean

Duniya Mein Kitna Mahasagar Hai
Pacific Ocean

 प्रशांत महासागर ब्रह्मांड की सबसे बड़ी महासागर है। इस महासागर के उत्तर में आर्कटिक महासागर, दक्षिण में दक्षिणी महासागर, पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया और एशिया और पूर्व में अमेरिका है। प्रशांत महासागर ब्रह्मांड की कुल की क्षेत्रफल का एक तिहाई हिस्सा कबर करता है। यह 168,723,000 वर्ग किलोमीटर क्षेत्र में फैला हुआ है। मारियाना ट्रेंच जो क़ी 10,929 मीटर गहरा है वह इसी महासागर के उत्तरी प्रशांत में स्थित है।

 प्रशांत महासागर बहुत बड़े और बहुत ही गहरी होने के वजह से अभी तक इस महासागर में बहुत ही कम खोजबीन की गई है। हालांकि, ऑस्ट्रेलिया और न्यूजीलैंड के तौर पर अपेक्षाकृत उथले पानी में प्राकृतिक गैस की खोज की गई है। प्रशांत महासागर में मोती भी पाई जाती है। इस महासागर में Tuna, Salmon, Swordfish, Herring और Snapper प्रजाति के मछलियां प्रचुर मात्रा में पाए जाते हैं।

 आज प्रशांत महासागर और उसका समुद्री जीवन सुरक्षित नहीं है। दक्षिण पूर्वी एशिया और पूर्वी एशिया के देशों से अत्यधिक प्रदूषित नदिया इस महासागर में मिलती है। कृषि क्षेत्रों, सिवेज, और औद्योगिक कचरे नदियों के माध्यम से इस महासागर में चले जाते हैं, जिसके वजह से यह महासागर प्रदूषित हो रहे हैं और इसकी जलीय जीवन भी प्रभावित हो रहे हैं। ऑक्सीजन की कमी वाले प्रदूषकों की अधिकता हाइपॉक्सिंया को बढ़ाती है और समंदर में मृत क्षेत्र बनाती है। गैरकानूनी तरीके से अत्यधिक मछली पकड़ने की गतिविधियां भी कोई दुर्लभ और संकटग्रस्त प्रजातियों समाप्त हो रही है।

5. दक्षिणी महासागर – Southern Ocean

Duniya Mein Kitna Mahasagar Hai
Southern Ocean

 अंटार्कटिका महाद्वीप को घेरते हुए, 60° S अक्षांश के दक्षिण में, दक्षिणी महासागर हैं। वैश्विक महासागर के पांच क्षेत्रों में सबसे दक्षिणी और पांच महासागरों में से चौथा सबसे बड़ा महासागर है। हालांकि, दक्षिणी महासागर के उत्तरी सीमा में कोई भूभाग नहीं है, लेकिन 60° अक्षांश के दक्षिण में समुद्र के पानी के गुणों में अंतर के कारण इस महासागर को एक अलग महासागरीय विभाजन के रूप में जाना जाता है। यह एक गहरा महासागर है, जिसकी गहराई अधिकांश भागों में 4,000 से 5,000 मीटर के बीच है।

 शोधकर्ताओं का अनुमान है कि दक्षिणी महासागर के तल पर बड़े पैमाने पर पेट्रोलियम पदार्थ, सोने और प्लेसर जमा, मैग्नीज नोड्यूल जैसे मूल्यवान खनिजों का भंडार है। दक्षिणी महासागर के हिमखंडो को मीठे पानी के संसाधनों के रूप में जाना जाता है, जो ब्रह्मांड के हर इंसानों को कोई महीने तक खिलाने के लिए पर्याप्त हैं। इस महासागर गए तूफान और बर्फ की चट्टान खिसकना आम बात है।

 दक्षिणी महासागर अद्वितीय विवो का भी घर है। विशेष रुप से सर्द मौसम में पाए जाने वाली Penguin , Orcas ( killer whale ) whales, Seals, Colossal Squids जैसे प्रजातियां पाई जाती है। समुद्री क्षेत्रों और अंटार्कटिका में बड़ी संख्या में Terns, Gulls, Albatross, Skuas और Petrels जैसा प्रवासी पक्षियों को देखा जा सकता है।

क्र.संख्यामहासागरकुल
क्षेत्रफल (km)
घन
मिटर
औसत
गहराई
समुद्रीतट
1आर्कटिक महासागर
Arctic Ocean
15,558,00018,750,0001,20545,389
2अटलांटिक महासागर
Atlantic Ocean
85,133,000310,410,9003,6461,11,866
3हिंद महासागर
Indian Ocean 
70,560,000264,000,0003,74166,526
4प्रशांत महासागर
Pacific Ocean
168,723,000669,880,0003,9701,35,663
5दक्षिणी महासागर
Southern Ocean
21,960,00071,800,0003,27017,968

पोस्ट भी जरूर पढ़ें :

अंत में: 

उम्मीद करता हूं कि यह पोस्ट आपको अच्छा लगा होगा। यदि आपको इस पोस्ट से कुछ ज्ञान प्राप्त हुआ है तुम अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें ताकि आपके दोस्तों को भी इसके बारे में जानकारी मिल सके।

 अगर आप सही जानकारी पोस्ट सदैव पढ़ना पसंद करते हैं तो हमारा ब्लॉग को जरूर सब्सक्राइब करें। ताकि अगला पोस्ट सबसे पहले आपको मिल सके।  यह पोस्ट पढ़ने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद! 

duniya mein kitne mahasagar hai,
duniya mein kitne mahasagar hai unke naam,
hamari duniya mein kitne mahasagar hai,
world mai kitne mahasagar hai,
world me kitne mahasagar hai in hindi,
duniya kitne kilometre hai,
duniya mein kitne mahasagar hote hain,

FAQ:

Q1. दुनिया के पांच महासागर का नाम क्या-क्या है?

Ans: दुनिया के पांच महासागर के नाम इस प्रकार है : आर्कटिक महासागर, दक्षिणी महासागर, हिंद महासागर, अटलांटिक महासागर और प्रशांत महासागर

Q2. सबसे गहरा महासागर कौन सा है?

Ans: पृथ्वी पर सबसे गहरा स्थान मारियाना ट्रेंच हैं जो प्रशांत महासागर में स्थित है।

Q3. दुनिया के सबसे ठंडा महासागर कौन सा है?

Ans: दुनिया के सबसे बड़ा महासागर आर्कटिक महासागर है। यह दुनिया के पांच प्रमुख महासागरों में से सबसे छोटा और उथला है।

4. सबसे स्वच्छ महासागर कौन सा है?

Ans: शोधकर्ताओं का कहना है कि दक्षिणी महासागर सबसे स्वच्छ महासागर है क्योंकि यह महासागर  मानव गतिविधि द्वारा निर्मित किसी भी प्रदूषण से मुक्त है।

Leave a Comment..

error: Content is protected !!