दुनिया के 15 ऐसे स्थान | Duniya Ke 15 Anuthe Jagah | जिसके बारे में जानकर आप चौक जायेंगे

Duniya Ke 15 Anuthe Jagah: जिसके बारे में जानकर आप चौक जायेंगे: हमारे ग्रह पर ऐसे-ऐसे स्थान हैं, जो देखने में ऐसा लगते हैं, जैसे वह कोई डरावनी कहानियों में से निकला हो। यह बहुत दिलचस्प बात है कि कुछ चीजें और स्थान कभी संपन्न समुदाय में से संबंधित थे। अभी वह सब प्रकृति मां द्वारा वापस लिया जा रहा है। मुझे ऐसा लगता है कि यह सब प्रकृति का नियम है। चलिए कुछ ऐसा ही 15 अद्भुत जगहों के बारे में जानते हैं जो वाकई में आश्चर्यजनक हैं।

Contents

Duniya Ke 15 Anuthe Jagah | जिसके बारे में जानकर आप चौक जायेंगे

  1. कोलमानसकोप, नामिबिया – Kolmanskop Namibia
  2. 102 साल से पानी में तैरता जंगल – Abandoned Ship in Australia
  3. हॉलैंड आइलैंड अमेरिका के अंतिम घर – Holland Island
  4. अद्धभुत लकड़ी के मकान, – Abandoned Wooden House Russia
  5. पानी के निचे शहर, चीन | Underwater City in Shicheng China
  6. सिटी हॉल सबवे स्टांप, – Abandoned City Hall Subway Stop
  7. सालटो होटल, कोलम्बिया – Abandoned Salto Hotel Columbia
  8. सैन्य अस्पताल, बीलिटज़ जर्मनी – Abandoned Military Hospital Beelitz Germany
  9. चर्च इन द स्नो, कनाडा – Abandoned Church in The Snow Canada
  10. हाशीमा आइलैंड,जापान – Abandoned Hashima Island, Japan
  11. ट्रेन स्टेशन,अबखाजिया,जॉर्जिया – Abandoned Railway Station Georgia
  12. द हंटिंग न्यू बेडफोर्ड आर्फ़ीयम,अमेरिका – Abandoned Orpheum Theatre America
  13. फिशिंग विलेज गौकी आइलैंड,चीन – Abandoned Chinese Fishing Village
  14. दीक्षा कुंवा, सिंत्रा पोर्तुगल – Sintra Portugal
  15. क्रिस्टल मिल, कॉलोराड़ो – Crystal Mill, Colorado

1.कोलमानसकोप, नामिबिया – Kolmanskop Namibia

Duniya Ke 15 Anuthe Jagah
Kolmanskop Namibia

कोलमनस्कोप हाल के इतिहास में सबसे प्रसिद्ध हीरे की खानों में से एक का घर था। जर्मन खनिक (खदान मे काम करने वाले ) शहर में आए और जल्द ही एक अस्पताल, स्कूल और अफ्रीका में सबसे पहला ट्राम बनाए थे। जैसे हीं हिरे की खदान से हिरे निकलना बंद हों गया। खदान में काम करने वाले खनिक उनके परिवार के साथ ये जगह छोड़ के चले गए और ऑरेंज नदी के दक्षिण की ओर बढ़ गए। तब से हिरे की यह खदान इंसानों के लिए एक पर्यटकीय स्थल बन गए।

2. 102 साल से पानी में तैरता जंगल – Abandoned Ship in Australia

Duniya Ke 15 Anuthe Jagah
Duniya Ke 15 Anuthe Jagah

तस्वीर में आप जिस नाव को देख रहे हैं वह एस एस आर्य फिल्ड है। यह नाव सिडनी के होमबस में 102 साल पहले छोड़ी गई थी। इस खाड़ी को जहाज के मलबे के यार्ड के रूप में इस्तेमाल किया जाता था जहां दुनियाभर से नाव को लाकर नष्ट किया जाता था। जब यह यार्ड संचालन बंद हो गया, तो बाकी जहाजों को वैसे ही छोड़ दिया गया। अभी यह जगह डिकमिशन किए गए जहाजों के लिए एक तैरता हुआ कब्रिस्तान बन गया है।

3. हॉलैंड आइलैंड अमेरिका के अंतिम घर – Holland Island

Duniya Ke 15 Anuthe Jagah
Holland Island

हॉलैंड द्वीप के एक छोटे से हिस्से पर यह अकेला घर मनुष्य और प्रकृति के बीच के एक भयंकर युद्ध की कहानी कहता है। 1888 में बने इस घर ने कई दशकों तक हॉलैंड आइलैंड तट पर तटरेखा के किनारे कटाव के खिलाफ बहादुरी के साथ खुद को संभाले रखा है। अपनी संपत्ति की रक्षा के लिए इस घर के मालिक ने बहुत प्रयासों के बावजूद बढ़ते पानी और कमजोर मिट्टी के कारण इस घरको सुरक्षित नहीं कर पाए।

4. अद्धभुत लकड़ी के मकान, – Abandoned Wooden House Russia

Duniya Ke 15 Anuthe Jagah
Abandoned Wooden House Russia

रूस के जंगल में बनाए गए सबसे खूबसूरत लकड़ी के यह मकान अब तक छुपे हुए हैं। यह मकान रूस के जंगल में बहुत ही कठिन जगहों में बनाए गए है, जहां इंसानों को रहना बहुत ही मुश्किल है। इसलिए बरसों से यह मकान निर्जन बने हुए हैं। इस मकान को बहुत ही कलात्मक तरीके से बनाए गए हैं, जो अभी भी पहले के जैसा ही खड़ा है। यह मकान अभी सैलानियों के लिए आकर्षण के केंद्र बन गए हैं।

5. पानी के निचे शहर, चीन | Underwater City in Shicheng China

Duniya Ke 15 Anuthe Jagah
Underwater City in Shicheng China

1300 साल से अधिक पुराने यह प्राचीन शहर अभी पानी में डूबे हुए हैं। यह कोई ग्लोबल वार्मिंग का परिणाम नहीं था, बल्कि आधुनिक सभ्यता की बेहतरी के लिए एक मानव निर्मित घटना थी। 1959 में स्थानीय सरकार ने बढ़ती आबादी की मांग को पूरा करने के लिए हाइड्रोइलेक्ट्रिक पावर स्टेशन निर्माण करने का निर्णय लिया। जिसके लिए एक विशाल बांध का निर्माण किया गया। और वह बांध इतना बड़ा था कि शिचेंग़ शहर को 100 फीट से अधिक पानी में डुबो दिया।

6. सिटी हॉल सबवे स्टांप, – Abandoned City Hall Subway Stop

Duniya Ke 15 Anuthe Jagah
City Hall Subway Stop

न्यूयोर्क अमेरिका सिटी हॉल लुप 1904 में खोला गया थ, जो कभी एक भव्य टर्मिनल स्टेशन हुआ करता था, जो 1 दिन में लगभग 600 यात्रियों की सेवा करता था। न्यूयॉर्क की आबादी में नाटकिय वृद्धि के कारण 40 वर्षों के संचालन के बाद इस स्टेशन के माध्यम से यात्री आना जाना बंद कर दी गई थी। आज केवल वर्ष के एक बहुत ही विशेष समय के दौरान ही इस स्टेशन में जा सकते है। अपने समय में यह स्टेशन एक लोकप्रिय गंतव्य हुआ करता था, जहां स्थानीय लोग और यात्री अतीत के जटिल डिजाइन को देख सकते थे, लेकिन यह बीसवीं शताब्दी के मध्य में सुरक्षा कारणों से बंद कर दिया गया।

7. सालटो होटल, कोलम्बिया – Abandoned Salto Hotel Columbia

Duniya Ke 15 Anuthe Jagah
Salto Hotel Columbia

होटल डेल साल्टो को कोलंबिया के बोगोटा में बीसवीं सदी के शुरुआत में प्रसिद्ध वास्तुकार कार्लोस आर्टूरो तापियास द्वारा बनाया गया था। यह देश के सबसे आलीशान होटलों में से एक था, जिसमें प्रसिद्ध, शक्तिशाली और भ्रष्ट लोग रहते थे। दुर्भाग्यवश पास के बोगोटा नदी में बढ़ते प्रदूषण के कारण लोगों ने होटल जाने में रुचि खो दी और 1990 के दशक में इसे छोड़ दिया गया।

8. सैन्य अस्पताल, बीलिटज़ जर्मनी – Abandoned Military Hospital Beelitz Germany

Duniya Ke 15 Anuthe Jagah
Abandoned Military Hospital Beelitz Germany

यह सैन्य हॉस्पिटल अभी छोड़ दिया गया है, हिटलर को प्रथम विश्व युद्ध के दौरान घायल होने के बाद इस अस्पताल में रखा गया था। पहले यह सार्वजनिक अस्पताल हुआ करता था, लेकिन युद्ध शुरू होने पर अस्पताल को एक सैन्य अस्पताल में परिवर्तित कर दिया गया था। द्वितीय विश्व युद्ध की समाप्ति के बाद इस हॉस्पिटल को न्यूरोलॉजिकल डिसऑर्डर और ट्यूबरक्लोसिस जैसे बीमारियों का इलाज करने का अग्रणी अस्पताल माना जाता था।

9. चर्च इन द स्नो, कनाडा – Abandoned Church in The Snow Canada

Duniya Ke 15 Anuthe Jagah
Church in The Snow Canada

बाहर से दिखने में यह चर्च ऐसा लगता है कि अभी भी सक्रिय है, हालांकि इस चर्च को बड़े नवीकरण की आवश्यकता है। इस चर्च को कुछ समय के लिए छोड़ दिया गया है। कई सालों के बाद अभी-अभी कुर्सियों पूरी तरह से सुरक्षित है, कुछ बाइबल इधर-उधर बिखरी हुई है और हर रविवार को धर्मोपदेश के लिए प्रतीक्षारत जैसे लगते हैं।

10. हाशीमा आइलैंड,जापान – Abandoned Hashima Island, Japan

Duniya Ke 15 Anuthe Jagah
Hashima Island, Japan

हाशीमा द्वीप नागासाकी प्रांत से संबंधित पांच सौ से अधिक परित्यक्त द्वीपों में से सिर्फ एक है। यह द्वीप जापान के औद्योगिकीकरण का प्रतीक बना हुआ है, हालांकि यह द्वितीय विश्वयुद्ध के दौरान अपनी जबरन गुलामी के साथ देश के इतिहास को दाग देता है। 6.3 हेक्टर द्वीप पानी के अंदर कोयला खानों में काम करने वालों को घर था। आज कई इमारतों की मरम्मत की गई है और जनता और सैलानियों के लिए खोल दिया गया है।

11. ट्रेन स्टेशन,अबखाजिया,जॉर्जिया – Abandoned Railway Station Georgia

Duniya Ke 15 Anuthe Jagah
Abandoned Railway Station Georgia

जॉर्जिया के इस रेलवे स्टेशन ने देश से रूस जाने वाले यात्रियों को जोड़ता था, जो अभी खंडहर में परिणत हो गया है। 1992 और 1993 के बीच अबखाजिया में युद्ध के बाद से 63 मील की अकेला रेलवे स्टेशन मृत हो गया है। स्टेशन के इंटीरियर अभी भी इसके पूर्व गौरव को दर्शाता है।

12. द हंटिंग न्यू बेडफोर्ड आर्फ़ीयम,अमेरिका – Abandoned Orpheum Theatre America

Duniya Ke 15 Anuthe Jagah
Abandoned Orpheum Theatre America

आर्फ़ीयम थिएटर को मूल रूप से मैजेस्टिक ओपेरा हाउस कहा जाता था। इसका निर्माण संयोग से टाइटेनिक जहाज के डूबने के दिन हुआ था, इसलिए बहुत से लोग इसे अपशगुन मानते थे। शुरुआती दिनों में इसमें 1,500 लोगों को बैठने की जगह था। इसका उपयोग केवल पूर्वोत्तर अमेरिका में सबसे विशेष योजना के लिए किया जाता था। सन 1959 में इसके दरवाजे बंद कर दिए गए।

13. फिशिंग विलेज गौकी आइलैंड,चीन – Abandoned Chinese Fishing Village

Duniya Ke 15 Anuthe Jagah
Abandoned Chinese Fishing Village

गौकी द्वीप शेंगी द्वीप समूह से संबंधित लगभग 400 द्वीपों में से एक है और झोउशान द्वीप समूह का एक छोटा सा हिस्सा है। यह द्वीप समूह के सबसे बड़े मछली पकड़ने वाले गांव में से एक था। लेकिन दुर्भाग्य से प्रदूषित पानी और क्षेत्र के बीच में एक असामान्य उदासीनता के कारण उसे छोड़ दिया गया। यह झोउ शान द्वीप समूह के सबसे अच्छी तरह से संरक्षित द्विपों में से एक है।

14. दीक्षा कुंवा, सिंत्रा पोर्तुगल – Sintra Portugal

Duniya Ke 15 Anuthe Jagah
Sintra Portugal

क्विंटा डी रेगलेरा स्टेट एक प्राचीन स्थल है, जिसमे एक महल,चैपल और अद्धभुत प्लास्टर के खंडहर है, लेकिन यह कुओं की जोड़ी है जो सालाना हजारों सैलानी की आमद लाती है। दीक्षा कुओं की रूप में जाने जाने वाले कुओं का मृत्यु और पुनर्जन्म का प्रतिकात्मक था। कुएँ के सर्पिल डिज़ाइन में नर्क के नौ वृत और स्वर्ग के नौ व्रितो को दर्शाया गया है।

15. क्रिस्टल मिल, कॉलोराड़ो – Crystal Mill, Colorado

Duniya Ke 15 Anuthe Jagah
Crystal Mill, Colorado

यह पुरानी मिल 1800 के दशक के अंत में निर्मित एक पावरहाउस थी। यह पावर हाउस चांदी खदान में काम करने वालों खनिको के लिए ऊर्जा की आपूर्ति करता था। जैसे जैसे चांदी ख़तम होते गए,वैसे वैसे मिल की जरूरत भी कम पडती गई और अंततः 1917 में इसका उपयोग बंद हों गया।

यह पोस्ट भी जरूर पढ़ें:

निष्कर्ष:

दोस्तों, उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट ( दुनिया के 15 ऐसे स्थान | 15 Abandoned Places in Earth | जिसके बारे में जानकर आप चौक जायेंगे ) पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद है तो अपने दोस्तों के साथ भी जरूर सेयर करें।

अगर इस पोस्ट से संबंधित आपकी कोई प्रतिक्रियाएं है, तो Contact Us पेज में जाकर हमें ईमेल करें। या कमेंट बॉक्स में अपनी प्रतिक्रियाएं लिखें। हमें आपके प्रतिक्रियाओं का इंतजार रहेगा।

यह पोस्ट पढ़ने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद!

Leave a Comment..

error: Content is protected !!