भूपिंदर सिंह का जीवन परिचय, जन्म, परिवार, पत्नी, बच्चे, करियर, मृत्यु, Bhupinder Singh Biography in Hindi, Birth, Family, Children’s, Wife, Career, Death
Contents
भूपिंदर सिंह का जीवन परिचय | Bhupinder Singh Biography in Hindi
प्रसिद्ध भारतीय गायक भूपिंदर सिंह अब हमारे बीच नहीं रहे। 18 जुलाई 2022 को उनका मृत्यु हो गया है। उनके पत्नी ( गायिका ) मिताली सिंह मुखर्जी ने उनका मृत्यु का पुष्टि की है।
मिताली सिंह मुखर्जी ने बताया कि दिग्गज गायक एवं संगीतकार कुछ दिनों से बीमार थे। तो चलिए जानते हैं गायक भूपिंदर सिंह के बारे में :
वास्तविक नाम ( Real Name ) | भूपिंदर सिंह ( Bhupinder Singh ) |
जन्मतिथि ( Date of Birth ) | 6 फेब्रुवारी 1940 पंजाब, भारत |
जन्म स्थान ( Birth Place ) | अमृतसर,पंजाब, भारत |
उम्र ( Age ) | 82 साल ( 2022 ) |
मृत्यु का तारीख ( Date of Death ) | 18 जुलाई 2022 मुंबई महाराष्ट्र |
गृहनगर ( Hometown ) | अमृतसर,पंजाब, भारत |
राष्ट्रीयता ( Nationality ) | भारतीय |
धर्म ( Religion ) | हिंदू |
पेशा ( Profession ) | गजल गायक, पार्श्वगायक, संगीतकार |
वैवाहिक स्थिति ( Marital Status ) | विवाहित |
यह पोस्ट भी जरूर पढ़ें:
- बालामणि अम्मा की जीवन परिचय
- इतिश्री मुर्मू की जीवन परिचय
- द्रौपदी मुर्मू की जीवन परिचय
- यशवंत सिन्हा का जीवनी
- सोनाक्षी सिन्हा का जीवन परिचय, उम्र, ऊंचाई, विकी, बॉयफ्रेंड
- नूपुर शर्मा ( बीजेपी ) की जीवनी, राजनैतिक जीवन, विवाद, करियर, परिवार, शिक्षा
- देश की पहली महिला आईपीएस ऑफिसर किरण बेदी की जीवनी
- योगी आदित्यनाथ का जीवन परिचय, इतिहास, राजनीतिक जीवन, परिवार, शिक्षा
भूपिंदर सिंह का जन्म एवं प्रारंभिक जीवन ( Bhupinder Singh Birth, Early Life
गायक भूपिंदर सिंह का जन्म 6 फेब्रुअरी 1940 को ब्रिटिश राज के दौरान पंजाब प्रांत की अमृतसर रियासत में हुआ था। उनका पिता का नाम प्रोफेसर नत्था सिंह था। उनके पिता भी एक अच्छे संगीतकार थे।
गायक भूपिंदर सिंह होने शुरुआती दिनों में अपने पिता से ही गायकी सीखी। उनके पिता सिखाने के मामले में बेहद सख्त थे। अपने पिता की सख्त मिजाजी देखकर शुरुआती दिनों में नवयुवक भूपिंदर सिंह को संगीत के प्रति नफरत सी हो गई थी। भूपिंदर सिंह व को संगीत से बिल्कुल भी लगाव नहीं था।
भूपिंदर सिंह का व्यक्तिगत जीवन, शादी, बच्चे ( Bhupinder singer Personal Life, Marrige, Children’s
1980 के दशक के दौरान भूपिंदर सिंह ने एक बांग्लादेशी हिंदू गायिका मिताली सिंह से शादी रचा ली। शादी के बाद उन्होंने पार्श्वगायकी से खुद को दूर कर लिया था। उनके पत्नी मिताली सिंह भी एक बेहतरीन गायिका हैं।
मिताली सिंह और भूपिंदर सिंह दंपति के नाम से युगल गायकी में कई अच्छे संगीत कार्यक्रम किए हैं। जिनसे उनकी शोहरत को चार चांद लग गये। मिताली सिंह और भूपिंदर सिंह ने दंपति के एक बेटे हैं, जिनका नाम निहाल सिंह है।
भूपिंदर सिंह का परिवार ( Bhupinder Singh Family )
पिता का नाम ( Father’s Name ) | प्रोफेसर नत्था सिंह |
माता का नाम ( Mother’s Name ) | अज्ञात |
पत्नी ( Wife ) | मिताली सिंह |
बच्चे ( Children’s ) | निहाल सिंह |
भूपिंदर सिंह करियर ( Bhupinder Singh Career )
- एक समय था, जब भूपिंदर सिंह को संगीत सहित नफरत सा हो गया था। वे संगीत को बिल्कुल भी पसंद नहीं करते थे।
- लेकिन धीरे-धीरे उन्हें गायन के प्रति रुचि बढ़ी और वे गजल गाना शुरू किया। गायक भूपिंदर सिंह ने अपने करियर के शुरुआती दिनों में आकाशवाणी पर अपना कार्यक्रम करते थे।
- आकाशवाणी पर उनके बेहतरीन प्रस्तुति को देख उन्हें दूरदर्शन केंद्र दिल्ली में काम करने को अवसर मिला। जहां पर उन्होंने काम के साथ-साथ वायलिन और गिटार भी सिखा।
- 1968 में, एक प्रसिद्ध संगीतकार मदन मोहन ने ऑल इंडिया रेडियो पर भूपिंदर सिंह का कार्यक्रम सुनकर उन्हें दिल्ली से तत्कालीन बॉम्बे ( मुंबई ) बुला लिया।
- बॉम्बे पहुंचने के बाद भूपिंदर सिंह को बॉलीवुड फिल्मों के गाना गानेको अवसर मिला। सर्वप्रथम उन्होंने बॉलीवुड फिल्म हकीकत एक एक गाने ” होके मजबूर मुझे उसने बुलाया होगा ” एक गजल गाया।
- यह गजल बहुत हिट हो गई, लेकिन गायक भूपिंदर सिंह को इससे कोई खास पहचान नहीं मिली। इसके बावजूद भी भूपिंदर सिंह हो कम बजट की फिल्मों के लिए भी काम करते रहे और गाते रहे।
- गायक भूपिंदर सिंह बॉलीवुड में गाने के साथ-साथ स्पेनिश गिटार और ड्रम पर भी अपने कुछ गजल पेश किए।
- गायक भूपिंदर सिंह ने 1968 में अपनी ही लिखी और गायी गजलो की पहली एलपी ला चुके थे, लेकिन उन्हें उनका दूसरा एलपी ने मशहूर बना दिया।
- उसके बाद भूपिंदर सिंह ने 1978 में तीसरी एलपी “वह जो शहर था” पेश की, जिसने उन्हें काफ़ी शोहरत मिली।
- गायक भूपिंदर सिंह ने भारत के कई सबसे बड़े संगीतकारों जैसे राहुल देव बर्मन, जयदेव लक्ष्मीकांत प्यारेलाल, बप्पी लहरी और खय्याम के लिए गाया। उनके आईकॉनिक वॉइस बॉलीवुड इतिहास की सबसे प्रतिष्ठित आवाजों में से एक है।
- गायक भूपिंदर सिंह, किशोर कुमार, मोहम्मद रफ़ी और लता मंगेशकर की पसंद के साथ बॉलीवुड संगीत के स्वर्णिम युग में सबसे अधिक पहचाने जाने वाले गायकों में से एक है।
गायक भूपिंदर सिंह को, अधिकतर
- दिल ढूंढता है,
- एक अकेला इस शहर में,
- नाम गुम जाएगा,
- बीती ना बिताई रैना,
- किसी नजर को तेरा इंतजार आज भी है,
- हुजूर इस कदर भी ना इतराके चलिए,
- बादलों से कट-कट के
जैसे कई मशहूर गाने के लिए जाने जाते हैं।
गायक भूपिंदर सिंह के कुछ बेहतरीन नगमे ( Singer Bhupinder Singh Best Song Collection )
- दिल ढूंढता है,
- मीठे बोल बोले,
- दों दीवाने इस शहर में,
- नाम गुम जाएगा,
- करोगे याद तो,
- कभी किसी को मुक़्क़मल जहां नहीं मिलता,
- किसी नजर को तेरा आज भी इंतजार हैं,
- दरो-दिवार पे हसरत से नजर करतें हैं, ख़ुश रहो अहले-वतन हम तो सफर करतें हैं।
गायक भूपिंदर सिंह का 82 साल के उम्र में 18 जुलाई 2022 को मृत्यु हो गई। उनका मृत्यु बॉलीवुड के लिए एक अपूरणीय क्षति है।
गायक भूपिंदर सिंह पिछले 6 महीनों से बीमार थे। उन्हें 8 जुलाई 2022 को मुंबई के अंधेरी स्थित Criticare Asia Hospital में भर्ती कराया गया था।
डॉक्टरों ने संदेह किया था कि उन्हें पेट संबंधी बीमारी है। इसके अलावा वे अंतिम दिनों में कोविड-19 से भी संक्रमित हो गए थे। जिसके वजह से उनके हालात और भी खराब हो गए और उन्हें वेंटिलेटर पर रखा गया था।
उनके स्वास्थ्य अधिक खराब होने के चलते हैं, दिल का दौरा पड़ा और 18 जुलाई 2022 शाम 7:45 बजे उनका निधन हो गया।
FAQ:
गायक भूपिंदर सिंह का जन्म कब हुआ था?
गायक भूपिंदर सिंह का जन्म 6 अप्रैल 1940 को अमृतसर, पंजाब, भारत में हुआ था।
गायक भूपिंदर सिंह के पत्नी का नाम क्या हैं और वे कहां के रहने वाली थी?
गायक भूपिंदर सिंह की पत्नी का नाम मिताली सिंह मुख़र्जी हैं। वे एक बांग्लादेशी हिंदू नागरिक थे जो भारत में संगीत अध्ययन के लिए आये थे।
गायक भूपिंदर सिंह के पिता के नाम क्या था?
गायक भूपिंदर सिंह के पिता के नाम प्रोफेसर नत्था सिंह था।
गायक भूपिंदर सिंह और मिताली सिंह दम्पति के कितने बच्चे हैं?
मिताली सिंह मुख़र्जी और भूपिंदर सिंह दम्पति के एक बच्चे हैं, जिनका नाम निहाल सिंह हैं, जो वर्तमान में एक संगीतकार हैं।
निष्कर्ष:
दोस्तों, उम्मीद करता हूं कि आपको यह पोस्ट ( भूपिंदर सिंह का जीवन परिचय | Bhupinder Singh Biography in Hindi ) पसंद आया होगा। अगर आपको यह पोस्ट पसंद है तो अपने दोस्तों के साथ भी जरूर सेयर करें।
यदि आपको मेरा यह पोस्ट पसंद है, और आपको लगता है कि आपके दोस्तों को भी यह पोस्ट पढ़ना चाहिए, तो अपने दोस्तों के साथ जरूर शेयर करें।
इस लेख से संबंधित, यदि आपके मन में कोई सवाल हो, आपकी कोई सलाह और सुझाव हो तो कृपया हमें बेझिझक बताएं। आपकी अमूल्य राय सुझाव से हमें ऐसे ही लेख लिखने के लिए प्रेरणा मिलती है।
यह पोस्ट पढ़ने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद।