अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व भारत के छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश राज्य में फैला हुआ है। Achanakmar Amarkantak Biosphere Reserve Essential for UPSC Exam: भारतीय प्रायद्वीप में स्थित यह बायोस्फीयर रिजर्व अभूतपूर्व जैव विविधता का एक उदाहरण है। हालांकि, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ दोनों राज्यों में इस जैव-रिजर्व का क्षेत्र अविकसित और अबाधित है।
इस पोस्ट में UPSC Exam के लिए अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व के बारे में अति महत्वपूर्ण विवरण शामिल किया गया है।
Contents
Achanakmar Amarkantak Biosphere Reserve Essential for UPSC Exam

अचानकमार अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व का भौगोलिक विवरण
अचानकमर अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व के बारे में कुछ महत्वपूर्ण तथ्य इस प्रकार है:
- अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व Deccan Plateau से Central Highlands तक फैला हुआ है।
- इस बायोस्फियर रिज़र्व का लगभग 68.1% छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिले में, 16.20% अनुपपुर और 15.70% मध्य प्रदेश राज्य के डिंडोरी जिले में फैला हुआ हैं।
- अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व का संरक्षित वन छत्तीसगढ़ राज्य के बिलासपुर जिले में है।
- अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व अधिकतर Bauxite और Basaltic लावा चट्टान पाए जाते हैं। हालांकि, आमतौर पर पाए जाने वाले अन्य चटाने Granite, Sandstone, Shales, Limestone, Schists और Gneisses पाए जाते हैं।
- इस बायोस्फीयर रिजर्व से होकर कई बारहमासी और गैर-बारहमासी धाराएं बहती हैं और बंगाल की खाड़ी में अरब सागर से मिलती है।
- भारत में बहने वाली तीन प्रमुख नदियां नर्मदा, जोहिला और सोन नदी इसी बायोस्फीयर रिजर्व से निकलती है।
- अचानकमार अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व उष्णकटिबंधीय मानसून जलवायु क्षेत्र में है। मई और जून सबसे गर्म महीने होते हैं और दिसंबर और जनवरी सबसे ठंडी महीने होते हैं।
- इस बायोस्फीयर रिजर्व का 63% भू भाग उष्णकटिबंधीय पर्णपाती वन कवर करता है और उष्णकटिबंधीय शुष्क पर्णपाती वनस्पति इस बायोस्फियर रिज़र्व का दक्षिणी भाग में पाए जाते हैं।
यह पोस्ट भी जरूर पढ़ें :
- मुकुंदरा हिल्स टाइगर रिजर्व के बारे में रोचक तथ्य
- उदंती-सीतानाडी टाइगर रिजर्व के बारे में रोचक तथ्य
- ताडोबा नेशनल पार्क के बारे में रोचक तथ्य
- जीम कॉर्बेट नेशनल पार्क से जुड़ी कुछ खास बातें
- केवलादेव नेशनल पार्क के बारे में कुछ खास बातें
- काजीरंगा नेशनल पार्क के बारे में रोचक तथ्य
- पेंच टाइगर रिजर्व के बारे में रोचक तथ्य
- भारत के सभी 53 टाइगर रिजर्व के सूची एवं पूर्ण जानकारी
- दुधवा टाइगर रिजर्व के बारे में रोचक तथ्य
- रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान के बारे में रोचक तथ्य
- सुंदरबन के बारे में 15 रोचक और आश्चर्यजनक तथ्य
अचानकमर अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व के वनस्पति और वन्यजीव
अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिज़र्व में लगभग 1500 से अधिक प्रकार के पेड़ पौधे पाए जाते हैं। पुष्प विविधताओं में थैलोफाइट, ब्रायोफाइटा, टेरिडोफाइटा, जिम्नोस्पर्म और एंजिओस्पर्म ऋषि प्रजातियां शामिल है।
अचानकमार अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व में 105 से अधिक प्रकार के औषधीय पौधों भी पाए जाते हैं उनमें से 25 प्रजातियों लुप्तप्राय माना जाता है।
अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व में पाए जाने वाले वन्यजीव
यह बायोस्फीयर रिजर्व में पाए जाने वाले वन्यजीव इस प्रकार हैं:
- चीतल
- सांभर
- बाइसन
- भौकने बाला हिरण
- तेंदुआ
- जंगली कुत्ता
- धारीदार लकड़बग्घा
- सुस्ता भालू
- पैंथर
- नीलगाय
- चार सिंघा
- भालू
- बाघ
- भेड़िया
- लोमड़ी
- चिंकारा
- जंगली सूअर
- गीदड़
- काला हिरण
- सामर्थ
- बंदर
- गिलहरी
अचानकमर अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व में स्तनधारी जानवरों की प्रचुरता के अलावा, 170 से अधिक प्रजातियों के पक्षी और 13 से अधिक प्रकार के सरीसृप और उभयचरों भी पाए जाते हैं ।
स्थापित | 2005 |
राज्य | छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश |
ज़िल्ला | छत्तीसगढ़ बिलासपुर जिला और मध्यप्रदेश डिंडोरी जिला |
क्षेत्रफल | 3,83,551 हेक्टर |
कोर एरिया | 55,150 हेक्टर |
बफर एरिया | 1,95,587 हेक्टर |
ट्रांजिशन जोन | 1,32,808 हेक्टर |
अचानकमर अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व की सामाजिक आर्थिक विशेषताएं
2004 में की गई जनगणना के अनुसार, इस बायोस्फीयर रिजर्व क्षेत्र के आबादी 4,36,128 था। यह आबादी इस क्षेत्र में बसें 418 गावों में रहने वाले 27 विविध समुदायों की है। क्षेत्र के लोगों की प्रमुख पेशा कृषि है इसके अलावा क्षेत्र में हस्तशिल्प द्वारा विभिन्न प्रकार के लकड़ियों के उत्पाद बनाए जाते हैं।
अचानकमर अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व निसंदेह सबसे असाधारण और पारिस्थितिक रूप से विविध इलाकों में से एक है। इसमें विविध प्राकृतिक और सांस्कृतिक विशेषताओं की एक महत्वपूर्ण मात्रा शामिल है।
अचानकमर अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व के बारे में पूछे जाने वाले सवाल
अचानकमर अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व कहां स्थित है?
अचानकमार अमरकंटक बायोस्फियर रिजर्व भारत के छत्तीसगढ़ और मध्य प्रदेश राज्य में स्थित है।
अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व में स्तनधारियों की संख्या कितनी है?
अचानकमर अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व में 26 बाघ, 1936 चीतल, 1369 सांभर, 46 तेंदुआ, 552 बाइसन और 376 भौकने बाले हिरण हैं।
अचानकमार अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व में कितने प्रकार की पंक्षी देखी जा सकती है?
अचानकमार अमरकंटक बायोस्फीयर रिजर्व 170 से अधिक प्रकार की पक्षियों की प्रजाति देखी जा सकती है।