दुनिया के 15 सबसे खतरनाक जानवर, खतरनाक जानवर, 15 Most Dangerous Animals In The World, Duniya ka sabse Khatarnak janwar, Khatarnak janwar,
दुनिया का सबसे खतरनाक जानवर,
दुनिया का सबसे घातक जानवर सार्क या इंसान भी नहीं है। 15 Most Dangerous Animals In The World: एक शोध से पता चला है कि जानवरों के कारण होने वाली अधिकांश मौतों का जानवर से कोई लेना देना नहीं होता है, जो वे अनजाने में बहुत ही खतरनाक वायरस प्रसारित करते रहते हैं।
इस पोस्ट में हमने कुछ ऐसे जानवरों के बारे में उल्लेख किया है जो सबसे ज्यादा इंसानों की मौत के लिए जिम्मेदार है। हालांकि,सबसे खतरनाक और डरावनी लगने वाले शिकारी इतने खतरनाक नहीं है, जितना आप उम्मीद कर सकते हैं, लेकिन छोटे-छोटे जीवो को कम समझना आपके लिए जानलेवा भी साबित हो सकता है।
तो चलिए आज बात करते हैं 15 सबसे खतरनाक जीव के बारे में: khatarnak janwar
Contents
15 Most Dangerous Animals In The World
15. शार्क मछली : सालाना 6 मौतें
निसंदेह शार्क मछली बहुत ही खतरनाक मछली है, जो एक ही हमले में किसी का भी जान ले सकती है। बहुत ही भयानक होता है। वैसे तो शार्क के हमले बहुत दुर्लभ होते हैं। ISAF के रिकॉर्ड के मुताबिक साल 2021 में पूरे दुनिया में शार्क मछली हमलों क़े 137 घटनाएं दर्ज की गई हैं। शार्क मछली के हमलों से सालाना औसतन 6 मौतें दर्ज की गई है।
Also Read:
14. भेड़िया : सालाना 10 मौतें
खतरनाक भेड़ियों के हमले दुनिया के कई हिस्सों में आम नहीं है जहां भेड़िये रहते हैं। भेड़ियों की हमले की समीक्षा में पाया गया कि यूरोप और उत्तरी अमेरिका में 2002 तक 50 वर्षों में बहुत कम घटनाएं हुई है। हालांकि भारत के कुछ क्षेत्रों में दो दशकों के दौरान 100 से अधिक रिपोर्ट दर्ज किए गए हैं। खतरनाक भेड़ियों के हमले से सालाना औसतन 10 मौतें दर्ज की गई है।
13. शेर : सालाना 22 मौतें
शेर एक ऐसा जानवर है, जिसका नाम सुनते ही हमारा रोंगटे खड़े हो जाते हैं। यह बहुत ही खतरनाक, डरावना और भयानक होता है। शेर एक ऐसे मांसाहारी ख़तरनाक जानवर है जो छोटे से बड़े किसी भी जानवर को मार सकता है। इंसानों पर शेरों की हमला साल दर साल अलग-अलग होते हैं। 2005 के एक अध्ययन में पाया गया कि 1990 के बाद से, अकेले तंजानिया में शेरों ने 563 लोगों को मार डाला है, जो औसतन लगभग 22 प्रतिवर्ष है। तंजानिया के अतिरिक्त दूसरे देशों में भी शेरों के हमलों से मौतें हुई हैं लेकिन एक ठोस वैश्विक संख्या का पता लगाना मुश्किल है।
12. हाथी : सालाना 500 मौतें
धरती में पाए जाने वाले जानवरों में हाथी सबसे बड़ा जानवर है। यह बहुत ही बड़ा जानवर होने की वजह से निसंदेह इंसानों के लिए बहुत खतरनाक होते हैं। प्रतिवर्ष कई मौतों के लिए हाथी जिम्मेदार है। साल 2005 के नेशनल जियोग्राफी के एक लेख में कहा गया है कि पूरे दुनिया में हाथी के हमलों से सालाना 500 लोग मारे जाते हैं।
दूसरी तरफ, इससे कहीं ज्यादा हाथियों को लोगों ने मार डाला है।
11. दरियाई घोड़ा : सालाना 500 मौतें
दरियाई घोड़ा अफ्रीका के सबसे खतरनाक जानवरों में से एक है, जिससे 1 वर्ष में कम से कम 500 लोगों की मौत हो जाती है। दरियाई घोड़ा इंसानों पर हमला करते रहते हैं। दरियाई घोड़े इतने खतरनाक और गुस्सैल होते हैं कि इसने शेरों को भी मार देते हैं। नदियों में नामों को पलट देते हैं और इंसानों को कुचल देते हैं। जब इन बड़े दरियाई घोड़ा की बात आती है, तो केवल अफ्रीका महादेश मैं प्रतिवर्ष लगभग 500 मौतें हो जाती है।
10. टैपवर्म्स : सालाना 700 मौतें
दुनिया भर में परजीवीयों से सालाना लाखों मौतें होती हैं। परजीवी बहुत किस्म के होते हैं। इन परजीवीयों से कई प्रकार की बीमारियां फैलती रहती हैं। दूषित खान पान और रहन-सहन के वजह से परजीवी की संख्या में बढ़ोतरी होती है जो इंसानों के लिए बहुत ही खतरनाक साबित होता है। इन परजीवीयों से मलेरिया, कालाजार जैसे कई तरह की बीमारियां होती हैं। वैसे ही टैपवर्म्स की वजह से Cysticercosis नामक संक्रमण होता है। जिसकी वजह से सालाना 700 मौतें हो जाती है।
9. मगरमच्छ : सालाना 1,000 मौतें
मगरमच्छ पानी के बाहर भी कम दूरी पर बहुत तेज गति से हमला कर सकते हैं। मगरमच्छ की जबाड़ा बहुत ही शक्तिशाली होते हैं। इसके जबड़े में नुकीले दांत होते हैं जो मांस को फाड़ देते हैं। IUCN के मुताबिक मगरमच्छ चार कारणों से इंसानों पर हमला करते हैं।
- जब मगरमच्छ भूखे होते हैं,
- जब मगरमच्छ अपनी क्षेत्र की रक्षा कर रहे होते हैं
- जब मगरमच्छ अपने बच्चों की रक्षा कर रहे होते हैं
- और जब मगरमच्छ अन्य प्रजाति पर हमला करना चाहते हैं जैसे कि कुत्ता बिल्ली या अन्य कोई पालतू जानवर
संयुक्त राष्ट्र के खाद्य और कृषि संगठन के अनुसार, मगरमच्छ को अफ्रीका में सबसे अधिक इंसानों के मौत के लिए जिम्मेदार माना जाता है। हालांकि ठोस संख्या इकट्ठा करना मुश्किल है। पूरे दुनिया में सालाना 1,000 मौतें मगरमच्छ के हमलों से होते हैं।
8. एस्केरिस राउंडवर्म : सालाना 4,500 मौतें
2013 के एक अध्ययन के अनुसार एस्केरिस राउंडवर्म एस्कारियासीस नामक संक्रमण की ओर जाता है जो 1 वर्ष में लगभग 4,500 इंसानों की मौत की कारण बन जाते हैं। WHO के मुताबिक यह संक्रमण इंसानों की छोटी आंत में होता है। यह एक बीमारी है जो बड़े की तुलना में अधिक बच्चों को प्रभावित करती है।
7. टेटसे मक्खियां : सालाना 10,000 मौतें
टेटसे मक्खियां स्लीपिंग सिकनेस नामक एक बीमारी को प्रसारित करती है। यह एक परजीवी संक्रमण है जो पहले सिरदर्द, बुखार, जोड़ों में दर्द और खुजली पैदा कर सकता है, लेकिन बाद में गंभीर न्यूरोलॉजिकल समस्याएं पैदा कर सकता है जो इंसान के मौत के कारण भी बन सकता है। टेटसे मक्खियां की वजह से हर साल लगभग 10,000 इंसान अपनी जान गवा देते हैं।
6. हत्यारे बग : सालाना 12,000 मौतें
इसे किसिंग बाद भी कहा जाता है। यह चागास नामक बीमारियों को फैलाने के लिए जिम्मेदार होते हैं। जीन बीमारियों से प्रतिवर्ष लगभग 12,000 लोगों की मौत हो जाती है। चागास बीमारी बग द्वारा प्रसारित एक परजीवी संक्रमण है।
5. मीठे पानी के घोंघे : सालाना 20,000 मौतें
मीठे पानी के घोंघे में परजीवी कीड़े होते हैं जो लोगों को Schistosomiasis नामक बीमारी से संक्रमित कर देते हैं। किस बीमारी से संक्रमित लोगों को तेज पेट दर्द होता है और मल या मूत्र द्वार द्वारा खून का बहाव भी हो सकता है।
हर साल लाखों लोग Schistosomiasis द्वारा संक्रमित हो जाते हैं। WHO का अनुमान है कि प्रतिवर्ष 20,000 से लेकर 200,000 लोग इस बीमारी के वजह से अपनी जान गवा देते हैं।
4. कुत्ते : सालाना 35,000 मौतें
कुत्ते की वजह से प्रतिवर्ष 35,000 से अधिक लोग अपनी जान गवा देते हैं। शायद आपको यह सुनकर आश्चर्य लगा होगा लेकिन यह बात सच है। विशेष रूप से रेबीज वायरस से संक्रमित कुत्ते हैं इंसानों के लिए खतरनाक साबित होते हैं। हालांकि टीको का उपयोग करके रेबीज वायरस को रोका जा सकता है। WHO के अनुसार पूरे दुनिया में लगभग 35,000 मौतों का कारण रेबीज है और उन मामलों में से 99% कुत्तों के कारण होता है। इसीलिए यदि आप भी कुत्तों का शौकीन है या अपने घरों में कुत्ते पालते हैं तो कुत्तों को रेबीज का टीका लगाने क़े लिए ना भूलें।
3. सांप : सालाना 100,000 मौतें
सांप छोटे हो या बड़े इसका नाम सुनते ही हम डर से कांप जाते हैं। क्योंकि यह डरावना होता है हालांकि वें जहरीले हो या ना हो। दुनिया भर में 100 से अधिक प्रजातियों का सांप पाए जाते हैं। और आए दिन सांप द्वारा काटे जाने की खबरें भी सुनने को मिलता ही रहता है। दक्षिण एशिया उनमें से भी अधिक भारत में अधिक सुनने में आता है। क्योंकि भारत के बड़ी आबादी गांव में रहती है।
हालांकि सांप काटने की सही संख्या ज्ञात हैं, एक अनुमान के मुताबिक हर साल 50 लाख से अधिक लोगों को सांप काटते हैं उनमें से आधे जहरीले सांप होते हैं। प्रतिवर्ष 81,000 से लेकर 138,000 लोंग सांप के काटने से जान गवा देते हैं।
2. इंसान : सालाना 437,000 मौतें
यह सुनकर शायद आपको अजीब लगा होगा, कि इंसान तो कोई जीव नहीं है। जी हां दोस्तों, इंसान पृथ्वी पर रहने वाले अन्य जीव जैसा नहीं होता हैं। लेकिन दुनिया में इंसानों की मौत की वजह की बात करें तो प्रतिवर्ष लगभग 500,000 लोग इंसानों की वजह से ही अपनी जान गवा देते हैं।
संयुक्त राष्ट्र के ड्रग्स एंड क्राइम रिपोर्ट के मुताबिक साल 2012 में पूरे दुनिया में लगभग 437,000 हत्याएं हुई, जिससे यह साबित होता है कि इंसान ही इंसानों के लिए दूसरा सबसे खतरनाक जानवर बन गया है। इंसान, इंसान के सबसे बड़े दुश्मन नहीं है लेकिन काफी करीब है।
1.मच्छर : सालाना 750,000 मौतें
कहीं आप चौक तो नहीं गए, कि एक मच्छर 750,000 लोगों की जान कैसे ले सकती है? यह बात बिल्कुल सच है। मच्छर – खून चूसते हैं और एक व्यक्ति से दूसरे व्यक्ति में वायरस संचारित करते हैं। मच्छर दुनिया में तेजी से फैलने वाले बीमारियों को फैलाने में सबसे अधिक जिम्मेदार होते हैं और सबसे अधिक मौतों के लिए भि मच्छर ही जिम्मेदार होते हैं।
मलेरिया बीमारी अपने आप में आधे से अधिक मच्छरों से होने वाली मौतों के लिए जिम्मेदार है, मुख्य रूप से उप-सहारा अफ्रिका में। हालांकि फिलहाल मौतों कि संख्या में आई है। विश्व स्वास्थ्य संगठन के अनुसार साल 2000 और 2015 के बीच मलेरिया की घटनाओं में 37% की गिरावट आई है।
डेंगू बुखार, मच्छर से होने वाली एक बीमार हैं जो कुछ एशियाई मुलुक और लैटिन अमेरिकी मुल्क में लोगों की मृत्यु का कारण बना हुआ है। पूरे दुनिया में प्रतिवर्ष लगभग 800,000 लोंग मच्छर के कारण अपनी जान गवा देते हैं।
यह पोस्ट भी जरूर पढ़े :
- टॉप 29 – सीक्रेट व्हाट्सएप टिप्स और ट्रिक्स |
- गुगके के बारे में 50 बेहद रोचक तथ्य
- सत्कोसिया टाइगर रिजर्व के बारे में रोचक तथ्य
- दुनियां कें 14 सबसे ख़तरनाक ब्रिज
- दुनिया के 10 सबसे खतरनाक मछली
- भारत के शीर्ष 10 सबसे व्यस्त रेलवे स्टेशन
- रणथंभौर राष्ट्रीय उद्यान के बारे मे रोचक तथ्य
- भारत के 10 सबसे लंबी रेलवे ब्रिज
हमारे विचार:
दोस्तों मनुष्य के जीवन अमूल्य है। चाहे वह मनुष्य दुनिया के किसी भी कोने का हो, किसी भी धर्म का हो, कोई भी वर्ण का हो, अमीर हो या गरीब हो, धनवान हो या निर्धन हो। मनुष्य का जीवन इस ब्रह्मांड का सर्वोत्तम जीवन है। इसलिए हमें अपने और दूसरे मनुष्य के जीवन को रक्षा करना पहला कर्तव्य है। चाहे वह किसी भी तरह का रक्षा प्रणाली हो। किसी भी इंसान को मौत के मुंह में जाना पसंद नहीं होता। अत: सर्वदा मनुष्य के जीवन को रक्षा हेतु काम करें।
अंतमे: मुझे उम्मीद है, यह पोस्ट आपको ज्ञानवर्धक लगा होगा। यदि आपको यह लेख पसंद है तो अपने दोस्तों के साथ भी जरूर शेयर करें ताकि आपके दोस्तों को भी बेहद आवश्यक जानकारी मिल जाएं।
यह पोस्ट पढ़ने के लिए आपको बहुत-बहुत धन्यवाद!
FAQ:
दुनिया में इंसानों के लिए सबसे खतरनाक जीव कौन सा है?
दुनिया में इंसानों के लिए सबसे खतरनाक जीव इस प्रकार है : सांप, भेड़ियां, शेर, हाथी, दरियाई घोड़ा, मगरमच्छ, टेटसे मखिया, घोंघे, कुत्ता, इंसान और मच्छर।
कुत्तों के कितने लोग मारे जाते हैं?
पूरे दुनिया में लगभग 35,000 लोग कुत्ते में होने वाले रेबीज द्वारा मारे जाते हैं।
इंसानों के लिए सबसे घातक जीव कौन सा है?
इंसानों के लिए सबसे घातक जीव नाइल मगरमच्छ है। नाइल मगरमच्छ को सबसे खतरनाक मगरमच्छ होने का ताज मिला है क्योंकि यह हर साल 300 से अधिक लोगों को हमला करते हैं।