10 बुरी आदतें जो आपके जीवन कि खुशियों को बर्बाद कर सकते हैं | 10 Bad Habits in Hindi

10 bad Habits in Hindi: एक बुरी आदत को त्यागना, आपके जीवन में खुशियाँ बढ़ाने की संभावनाओ को दो गुना कर देता हैं। क्योंकि इससे आप न केवल अच्छे चीजों को अपने जीवन में आने देतें हो बल्कि आप अपने आपको बुरी चीजे से भी बचाते हो। बुरी आदतें आपको हमेशा दुःखी रखता हैं। आपको बीच में हीं अटका के रखती हैं। आप ऐसे चीजे करते हैं हो आप नहीं चाहते हैं।

इसलिए दोस्तों, आज हीं शुरू करें,अभी शुरू करें, खुद से प्रतिज्ञा करें। बुरी आदतें और बुरी चीजे को त्याग करें। अपने जीवन में सकारात्मकता लाए और अपने जीवन को खुशियों से भर दें।

Contents

10 bad Habits in Hindi

1. अपने लक्ष्य को स्थगित करने या टालने कि आदत 

यदि आपको किसी भी काम को टालमटोल करने की आदत हैं, तों इस आदत को आज से ही बदलने कि कोशिस करें, क्योंकि यह आदतें आपको अपनी लक्ष्य तक कभी भी पहुंचने नहीं देगी। आज ही अपने लक्ष्य की ओर कदम बढ़ाए और अगले दिन भी ऐसा ही करें। इसका मतलब यह नहीं है कि एक ही दिन में आपको सब कुछ करना है। थोड़ा हीं सही, लेकिन हरदिन अपने लक्ष्य की ओर कुछ करते रहिए। अपने दिलो दिमाग में हमेशा सकारात्मकता रखें। क्योंकि, बिना सकारात्मकता हम अपने लक्ष्य को हासिल नहीं कर सकते।

औसत जीवन जीने कि आदत 

 अपनी कंफर्ट जोन से बाहर निकले। याद रखें बड़ी उपलब्धियां,बड़ी खुशियां, सिर्फ कड़ी मेहनत से ही हासिल किया जा सकता है। खुशियां केवल न सिर्फ हमारे दर्द और पीड़ा भूलने के लिए जरूरी हैं, बल्कि यह हमारे सपनों और लक्ष्य को पूरा करने के लिए भी जरूरी हैं।

खुद को नुकसान पहुँचाने कि आदत 

कोई भी चीज हो, जो आपको अपनी सफलता हासिल करने से रोकते हैं, आपको अपनी लक्ष्य तक पहुँचने से रोकते हैं, आपके खुशियों को बाधित करता हैं और आपको एक जगह में रोक कें रखता हैं, तों सबसे पहले उससे निकलने की रास्ता ढूंढिए। ऐसे पैटर्न बनाए, जो आपको अपने लक्ष्य हासिल करने में मदद करें।

 अपनी समस्याओं कों हल करने कि बजाय भागने कि आदत 

 समस्याएं हर जगह होती हैं, हर इंसान को होती हैं इसीलिए अपनी समस्याओं से भागने की बजाय, उन समस्याओं को हल करने की तरीका खोजे।  अपने जीवन के समस्याओं से कभी भी शर्म ना करें। बल्कि उस समस्याओं से अपने जीवन में कुछ सीखने की कोशिश करें और उसे अपने जीवन की अवसर के रूप में देखें।

समस्याएं और तकलीफे ही हमें सफलता दिलाने कि पहली चाबी होती हैं। क्योंकि, यदि आपको कोई समस्या नहीं होंगी तों आप किसी नए चीज कें तलाश नहीं करेंगे और नई चीजों कें तलाश नहीं करेंगे तों आपके जीवन में बदलाव नहीं आएँगे।

 अपनी खामियों की चिंता करते रहने कि आदत 

 दोस्तों हर इंसान में खामियां रहता है। लेकिन यह आप पर निर्भर होता है, कि क्या आप उन्हें वह करने की शक्ति देंगे जो आप चाहते हैं?  इसके बजाय आपकी क्या खामियां है, आपकी क्या कमजोरियां है उसे पहचानने की कोशिश करें और आप अपनी खामियां को कैसे सुधार कर सकते हैं इसमें विचार करें।

सब कुछ अपने नियंत्रण में लेने की कोशिश करने कि आदत 

 दोस्तों नियंत्रण एक भ्रम है। यदि आप सब कुछ में अपने नियंत्रण करने की कोशिश करते हैं तो आप जल्द ही निराश और क्रोधित हो जाएंगे। इसके बजाय याद रखें कि केवल एक चीज जिसे आप मजबूती से नियंत्रण कर सकते हैं वह हैं आपके के प्रतिकिया,आपके आसपास के वातावरण और आपके भीतर चल रही भावनाएं ।

अपनी असफलताओं के लिए दूसरों को दोष देने कि आदत 

दूसरों को दोष देने या दोष लगाने से कोई भी महान नहीं होता हैं। वास्तव में खुश रहने के का तरीका यह हैं की आप अपने कार्यों के लिए जवाफदेही बने और अपने स्वयं के परिणामों के लिए जिम्मेदार बने।

कुछ ऐसा बनने की कोशिश करना जिसका अनुभव या ज्ञान नहीं होना 

 इतने सारे लोग कुछ ऐसा क्यों बनना चाहते हैं जो वह नहीं है? आपको खुश होने के लिए, अपने टैलेंट को बाहर निकालने के लिए, अपनी प्रतिभाओं को निखारने के लिए क्या करना चाहिए? इसमें गौर करें। अपनी तुलना किसी और से न करें। खुद को आईने में देखें और खुद से पूछे की आप कौन हैं? और जो आपको जवाफ मिले उस पर अपनी नींव रखें।

अतीत का पश्चताप करना या भविष्य के बारें में चिंतित रहने कि आदत 

वो उपाय जो वर्तमान से लेकर लम्बे समय तक रहने के लिए हैं, ताकि वास्तव में ये पता लगाया जा सके की आप को कैसे ख़ुशी मिलती हैं? आज के दिन को आप कैसे यादगार बना सकते हैं? आप खुशियाँ लाने के लिए क्या विकल्प चुन सकते हैं?

  1. लगातार शिकायत करने कि आदत 

क्या आपके पास आश्रय और भोजन हैं? दोस्तों, जीवन की आवश्यकताओं को हल्के में न लें। जीवन के ये सभी आशीर्वादों के लिए आभारी रहें, भोजन,स्वास्थ्य,रिश्ते,आपका दिमाग़,आपका दिल। ज़ब आप खुद को शिकायत करते हुए पाते हैं, तो कृतज्ञतापूर्वक अपने चारो ओर देखने के लिए कुछ समय निकाले।

यदि आप अपने जीवन में सफलता चाहते हैं तो इन 5 इंसानों से दूर रहें 

 मेरी Favourite Quote  में से एक है,

“आप उन 5 लोगों के औसत हैं जिनके साथ आप सबसे अधिक समय बिताते हैं “

 इन शब्दों ने मेरी आंखों को इस तथ्य के बारे में खोला की जिन लोगों के साथ हम समय बिताते हैं, जिन्हें हम मित्र बुलाते हैं, उनके प्रभाव हमारे निर्णय क्षमता पर भी पड़ता है जिसके वजह से हम कभी सफलता हासिल करते हैं और नहीं भी।

 दुर्भाग्य से, हर कोई हमें बेहतर होने के लिए या सफलता हासिल करने के लिए आगे नहीं धकेलता है। कुछ लोग हमें अपने सपनों को हासिल करने से रोकते हैं। हमें जोखिम लेने से रोकते हैं और हमें यह महसूस नहीं हो रहा होता है।  इसलिए आपको हर समय  जागरूक होना चाहिए। सबसे महत्वपूर्ण बात तो यह है कि जिस मित्रों के साथ आप समय बिताते हैं कहीं वह जहरीला तो नहीं। इसलिए आपको सही मित्रों का चुनाव करना चाहिए।

यह पोस्ट भी जरूर पढ़े :

 तो चलिए जानते हैं, आगे पढ़ते हैं:

आपको अपना लक्ष्य हासिल करना है तो यह 5 तरह की व्यक्ति के संगत से बचना चाहिए।

शिकायतकर्ता 

 शिकायतकर्ता वे लोग हैं, जो हमेशा शिकायत करते हैं, उनका जीवन या नौकरी बुरी है या जो कुछ भी। वह लगातार हर चीज के बारे में शिकायत करते रहते हैं, लेकिन इसके बारे में कभी कुछ नहीं करते।

 यदि आप भी शिकायतकर्ता के आसपास रहते हैं, तों आपको भी उन्ही कें जैसे शिकायत करने कि आदत हो सकती हैं। और आप शिकायतकर्ता में शामिल होना शुरू कर देते हैं, और इससे पहले कि आप यह जानले , आप उन नकारात्मक सोच को अपना चुके होते हैं। यह एक निराशावादी संक्रामक हैं। यही कारण हैं की आपको शिकायतकर्ता के साथ बैठने से पहले दो बार सोचना चाहिए।

हक जताने वाले 

ये वो लोग होते हैं, जो महसूस करते हैं, की वे जीवन में कुछ चीजों का हकदार हैं, जैसे कि उन्हें किसी भी चीज के लिए काम करने की जरूरत ही नहीं होती हैं, उनके आसपास के लोग उन्हें कुछ दे देते हैं। यह वह लोग हैं, जो आपको बातों में बहकाके के आपके सपनों का हासिल करने से भटकाते हैं।

 यदि आप अपने जीवन में सफलता हासिल करना चाहते हैं, तो यह आपके के लिए यह बहुत घातक हो सकता है। आपके की दृढ़ संकल्प को अवरुद्ध कर सकता है, और दिल में धड़कते मोटिवेशन को भी मार सकता है। आपको इसे पहचानना होगा। यदि आप बेहतर जीवन चाहते हैं, तो आपको इससे बचना होगा।

अनुरूपक 

 Conformers सभी के सबसे लोकप्रिय है। वे वही है जो उन पर निर्धारित सीमा के अनुरूप हैं। उनके पास कोई सपना नहीं होता है, जिसका वह पीछा करें । वह एक रोबोट की तरह जीता है। सुबह उठते हैं, ऑफिस जाते हैं, हफ्ते में 40 घंटे काम करते हैं, जिसे वे नफरत करते हैं, घर जाते हैं, खाते पीते हैं और सो जाते हैं फिर सुबह से वही दिनचर्या शुरू।

 कई लोग ऐसे हैं जो इस से संतुष्ट हैं, और य पूरी तरह से ठीक भी है। लेकिन वह इंसान जो बड़े सपनें देखते हैं, वह इंसान औसत जीवन के अनुरूप नहीं हो सकता है। इसलिए अपना वर्तमान के काम को करते हुए, अपने सपनों के अनुरूप कुछ और बनने के दिशा में अतिरिक्त प्रयास शुरू करना चाहिए। ज़ब आप अतिरिक्त कामों में सफल होते हैं, तों आखिरकार आप अपने जूनून को पूरा समय देने के लिए अपनी नौकरी छोड़ भी देंगे।

The Party Animals

 यह वह लोग हैं जो सप्ताह में 5 दिन पार्टी करने की योजना बनाते रहते हैं। जो हर रात बाहर जाने के लिए तैयार रहता हैं। निश्चित रूप से पार्टी मजेदार हो सकता हैं, लेकिन सावधान रहें – वे आपको अपने सपनों से भटका सकते हैं।

 मुझे गलत नहीं समझना, यदि आपको कुछ समय मिले तो अपने दिमाग़ को Relax और Healthy रखने के लिए आराम दें। लेकिन, Bar Hopping समाधान नहीं हैं। ये आपको अपने जीवन के खुशियों से बहुत दूर ले जाकर पटक देगी। पार्टी को ज्यादा प्राथमिकता देकर आप खुद को अपने जीवन के लक्ष्य से भटक जाते हो। आप का लक्ष्य क्षणिक मनोरंजन से बहुत बड़ा हैं। इसलिए आपको एक व्यक्ति के रूप में बढ़ने के लिए आपको पहले बड़ा होना पड़ेगा।

संदेह करने वाला 

संदेह करने वाले बहुत निचले स्तर के होते हैं। वे आपके बड़े सपने के बारे तो सुनेंगे, लेकिन वे आपके बड़े सपने को बड़े विचार नहीं कहेँगे। वे आपको जितना हो सके डेमोटिवेट करना चाहेंगे। आपके बड़े सपनों का आशाओं को तोडना चाहेंगे।

यदि आप वास्तव में बड़े लक्ष्य हासिल करना चाहते हैं,तो आपको संदेह करने वालों से दूर रहना पड़ेगा क्योंकि ज़ब आप अपने लक्ष्य को अपने सपने को पूरा करने के लिए आगे बढ़ते हैं तो वे आपको हतोत्साहित कर सकते हैं। इसलिए आपके समूह में संदेहियों की पहचान करना आपके लिए और भविष्य में आपके सफलता के लिए फायदेमंद होगा।

इसलिए अपने आसपास Supportive इंसान को हीं रखें। ज़ब आप किसी वजह से अपने प्रेरणा खो देतें हैं, तो वे आपको प्रोत्साहित करते हैं। आपकी सफलता इस पर निर्भर करती हैं।

अंत में,

उन आदतों को त्याग करें जो आपके लिए हानिकारक हैं, जिससे आपको ख़ुशी नहीं मिलती। उन चीजों को तलाश करें जो आपके मन, आपके शरीर और आपके दिल को खुश और स्वस्थ बनाएं।

दोस्तों, आपको यह पोस्ट कैसा लगा कृपया कमेंट्स में जरूर बताएं। ताकि अगले आने वाले पोस्ट में मैं आपके मुताबिक पोस्ट ला सकू।

bad habits in hindi
bad habits in hindi for students,
bad habits in hindi 10 lines,
how to leave bad habits in hindi,
quotes on bad habits in hindi,
types of bad habits in hindi,
good habits and bad habits in hindi,
how to overcome bad habits in hind,
few lines on bad habits in hindi,
essay about bad habits in hindi,

Leave a Comment..

error: Content is protected !!